• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, June 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

98% आंखों की रोशनी खोई, पढ़ाई में आई रुकावट, लेकिन हौसला बना रहा और जीत लिया नेशनल मेडल

admin by admin
June 9, 2025
in खेल
0 0
0
98% आंखों की रोशनी खोई, पढ़ाई में आई रुकावट, लेकिन हौसला बना रहा और जीत लिया नेशनल मेडल


बीकानेर. बीकानेर की यशु स्वामी, जो 98% दृष्टिहीन हैं, अपनी कमजोरी को ताकत बनाकर देश का नाम रोशन करने की तैयारी में जुटी हैं. आंखों की गंभीर बीमारी के कारण उनकी दृष्टि लगभग समाप्त हो चुकी है, लेकिन उनका हौसला अभी भी बुलंद है. उसके इस सपने को पूरा करने में उसके माता-पिता और पूरा परिवार उसके साथ खड़ा है. यशु ने करीब दो साल पहले तैराकी की शुरुआत की थी. यशु के पिता सुरेन्द्र स्वामी एक किराना की दुकान चलाते हैं, जिससे उनका घर चलता है.

यशु के घर में उसके माता-पिता, एक भाई और एक बहन भी हैं. यशु ने बताया कि पापा मुझे रोजाना 10 किलोमीटर दूर तैराकी की प्रैक्टिस के लिए सुबह 5 बजे ले जाते हैं और करीब ढाई से तीन घंटे प्रैक्टिस करने के बाद मैं वापस आकर अपनी पढ़ाई करती हूं. अभी एमएससी कर रही हूं और यह पढ़ाई मैं सुनकर कर रही हूं. बीकानेर के राजकीय नेत्रहीन विद्यालय में जाकर मैंने ब्रेल लिपि के माध्यम से पढ़ना शुरू किया और फिर ऑडियो बुक्स का सहारा लिया.

डॉक्टरों ने बताया बीमारी का नहीं है कोई इलाज

यशु ने बताया कि डॉक्टरों से बात करने पर उन्होंने कहा कि अभी इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, लेकिन भविष्य में इस पर रिसर्च चल रही है, जिससे इसका इलाज संभव हो सकता है. पहले जब पढ़ाई करती थी तो रेटीना पर प्रभाव पड़ने लगा, जिससे डॉक्टरों ने पढ़ाई करने से मना कर दिया. इससे आंखें और ज्यादा खराब होने लगी. इसके बाद किसी ने मुझे पैरा गेम्स के बारे में बताया और कहा कि आप पैरा गेम्स खेलो, वहां आप अच्छा कर सकती हो. करीब तीन साल पहले चूरू में एथलेटिक्स की प्रतियोगिता हुई थी. माता-पिता ने कहा कि इस प्रतियोगिता में खेलना मत, सिर्फ जाकर देखना कि तेरे से भी बुरी हालत में भी कई बच्चे हैं और वे खेलते हैं, तो तू क्यों नहीं खेल सकती.

बच्चों से मिलने के बाद बढ़ा हौसला

चूरू में बच्चों से मिलने के बाद मुझे लगा कि जब ये लोग कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं कर सकती. जब वापस बीकानेर आई तो पैरा एथलेटिक्स के बारे में जानकारी ली. कई लोगों से मिलने के बाद उन्होंने मुझे स्विमिंग यानी तैराकी का सुझाव दिया. स्विमिंग मेरे लिए भी बहुत अच्छा था.  बीकानेर में नवीन सेवग सर के सानिध्य में तैराकी शुरू की. नवीन सेवग सर ने मुझे स्विमिंग की पूरी बारीकियां सिखाई और अच्छा मार्गदर्शन किया. यशु ने बताया कि अगर आपको किसी भी तरह की कोई दिक्कत है तो एक बार रुकें, धैर्य रखें और समय को देखें. अपने ऊपर विश्वास रखें और समय बदलता जरूर है, कभी भी रुकता नहीं है. आप भी रुके मत और चलते रहिए और अंत में सफलता जरूर मिलेगी.

यशु अब तक जीत चुकी हैं कई मेडल

यशु ने बताया कि अब तक इंटर कॉलेज, स्टेट और नेशनल स्तर पर खेल चुकी हूं.  इंटर कॉलेज में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता है. स्टेट प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हूं. इसके अलावा पिछले साल नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है. अभी वह लगातार दो से तीन घंटे तैराकी की प्रैक्टिस कर रहे हैं. सपना यही है कि एशियन गेम्स और ओलंपिक गेम्स में खेले और देश के लिए मेडल लाएं. यशु ने बताया कि उन्हें आंखों में रेटीना की समस्या है, जो जन्म से ही है. यह बीमारी समय के साथ बढ़ती जाती है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, रेटीना खराब होना शुरू हो जाता है. पहले उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या महसूस नहीं होती थी, लेकिन जब वह कक्षा 10 में आईं तो उन्हें आंखों की रेटीना की समस्या शुरू हुई.

कक्षा 12 में आने के बाद यह समस्या ज्यादा होनी शुरू हो गई. इसके बाद अहमदाबाद और चेन्नई गई तो आंखों के रेटीना की इस बीमारी का पता चला. कॉलेज के दूसरे वर्ष में आंखों की समस्या बढ़ गई और कॉलेज के अंतिम वर्ष में आंखें पूरी तरह खराब हो गई. उसके बाद आंखों से दिखना बंद हो गया.



Source link

Previous Post

कुड़वा गांव में अज्ञात कारणों से पुआल में लगी आग, ग्रामीणों ने किया मुआवजे की मांग।

Next Post

अनपरा द्वारा शांतिभंग के दृष्टिगत 03 अभियुक्त के विरूद्ध की गई कार्यवाही।

admin

admin

Next Post

अनपरा द्वारा शांतिभंग के दृष्टिगत 03 अभियुक्त के विरूद्ध की गई कार्यवाही।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ
  • Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी
  • दर्शकों को डराएंगी जैकलिन! 2 एक्टर्स संग खौफ का नया खेल खेलेंगी हीरोइन, हॉरर मूवी की जल्द शुरू होगी शूटिंग
  • विकास प्रदर्शनी में दिखी विकसित भारत की भव्य तस्वीर।
  • विकसित सोनभद्र की नई उड़ान विकास प्रदर्शनी में दिखी प्रगति, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की झलक।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    by admin
    June 18, 2026
    0

    Last Updated:June 17, 2026, 12:27 ISTलियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में अल्जीरिया के...

    Recent News

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    June 18, 2026
    Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी

    Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी

    June 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News