• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, September 17, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

हिण्डाल्को में पौधरोपण कर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का लिया गया संकल्प।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
June 6, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

रेणुकूट। विकास के नाम पर जहां एक ओर कुछ लोग हाथों में कुल्हाड़ी लेकर तैयार खड़े हैं वहीं दूसरी ओर कुछ संस्थान ऐसे भी हैं जो पेड़ों के संरक्षण हेतु मुट्ठी बांधे बुलंद हैं। इन्हीं संस्थानों में से एक है हिण्डाल्को, जो सदैव पर्यावरण को लेकर सजग रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी हिण्डाल्को में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त रखने के संकल्प के साथ पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत हिण्डाल्को में पौधे लगाकर व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के मुखिया समीर नायक ने कार्बन-डाई- ऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने व प्राकृतिक संपदा के उपयोग के दौरान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की नसीहत दी। इस बार की विश्व पर्यावरण दिवस की थीम- “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ है जिसके तहत आयोजित कार्यक्रम में हिण्डाल्को पर्यावरण विभाग के सत्यजीत आचार्या ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समीर नायक ने पिछले वर्ष संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए प्रयासों की व्यापक चर्चा की। उन्होंने प्लांट से लेकर कॉलोनी में पौधरोपण को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने के लिए सभी से सहयोग और सुझाव की अपील की। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रयोग में न लेने की सलाह दी तथा इसे पर्यावरण के लिए बेहद घातक बताया। वहीं हिण्डाल्को के मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह ने पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए किसी भी विशेष अवसर पर एक पेड़ लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन, एनिवर्सरी व अन्य विशेष अवसरों पर सभी को पौधे लगाने चाहिए। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस बार गार्डेन विभाग की ओर से 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर मौजूद सभी कर्मचारियों को पर्यावरण सुरक्षा शपथ अंजलि सिन्हा द्वारा दिलाई गई, वहीं कुमुद यादव द्वारा हिण्डाल्को के प्रबंध निदेशक सतीश पाई द्वारा प्रेषित पर्यावरण संदेश को पढ़कर सुनाया गया। मंच संचालन श्री हरिओम केसरी द्वारा बेहद कलात्मक अदाज़ में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी रोहित चौरसिया, जयेश पवार, राजेश कपूर, विवेक कुमार, विजय कान्त दुबे, तापस चौधरी, कर्नल (सेनि.) रोहित शर्मा व यशवंत कुमार, विधेय सिंह परिहार व विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ज्ञातव्य हो कि हिण्डाल्को, रेणुकूट में, विश्व पर्यावरण दिवस मात्र 5 जून तक सीमित न होकर बीते कई दिनों से जागरुकता उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हमारे समूह के उद्देश्य “ग्रीनर, स्ट्रॉन्गर एंड स्मार्टर” की परंपरा को जीवंत रखते हुए संस्थान के विभिन्न प्लांटों जैसे- स्मेल्टर, एल्युमिना रिफाइनरी, फैब्रिकेशन, युटिलिटी व अन्य विभागों के कर्मचारियों के मध्य पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और पृथ्वी को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हरियाली विकसित करने के सम्बंध में सामान्य जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। साथ ही कॉलोनी की महिलाओं को परिवर्तन टीम के माध्यम से घरेलू गीला कचरा, सूखा कचरा और खतरनाक कचरे के पृथक्करण के साथ-साथ प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के बारे में जागरुक किया गया। पर्यावरण सप्ताह के दौरान गार्डेन विभाग की ओर से कॉलोनी में कई क्वार्टरों में पौधे लगाने का अभियान भी चलाया जा रहा है।

Previous Post

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आकांक्षात्मक ब्लाक चतरा में आये बदलाव का स्थलीय परीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही करने के दिये निर्देश

Next Post

पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमणशील रहकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम का किया गया निरीक्षण।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमणशील रहकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम का किया गया निरीक्षण।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।
  • Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?
  • राधा रानी का जन्म स्थान, बरसाना नहीं, बल्कि इस कुंड से हुआ था, रहस्य से भरी है कहानी, जानें
  • ‘छठी मैया’ गीत और ‘The Vvaan’ से दिल जीतने चले सिद्धार्थ, कभी भोजपुरी भाषा को कहा था- ‘लैट्रिन वाली फीलिंग’
  • भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    by Shantosh Mishra
    September 17, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। बीजपुर (सोनभद्र) रिहंद परियोजना परिसर, औद्योगिक ईकाई, एनर्जियो प्रोजेक्ट रिहंद नगर सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर आदि...

    Recent News

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    September 17, 2026
    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    September 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News