• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, March 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Ground Report : शाहजहांपुर की गौशाला या बूचड़खाना? कुत्ते नोच रहे मृत गोवंश… वायरल वीडियो से उठे कई सवाल

admin by admin
June 5, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
Ground Report : शाहजहांपुर की गौशाला या बूचड़खाना? कुत्ते नोच रहे मृत गोवंश… वायरल वीडियो से उठे कई सवाल


Last Updated:June 05, 2025, 15:37 IST

Shahjahanpur News : शाहजहांपुर की गौशाला में गायों की दुर्दशा, गोबर मिला चारा खाने से बीमार गायें मर रही हैं. आवारा कुत्ते मृत गायों को नोच रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में गायों का संरक्षण नहीं, हत्…और पढ़ें

X

गौशाला 

गौशाला 

हाइलाइट्स

  • गौशाला में गायों को गोबर मिला चारा दिया जा रहा है.
  • बीमार गायों को आवारा कुत्ते नोच रहे हैं.
  • ग्राम प्रधान और सचिव की लापरवाही से स्थिति बिगड़ी.

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की एक ग्राम पंचायत में बनी गौशाला में गौवंश की दुर्दशा देखकर आपका मन विचलित हो उठेगा. यहां गायों को संरक्षण देने के नाम पर उनके साथ क्रूर मजाक किया जा रहा है. कहने को तो गौवंश को आश्रय देने के उद्देश्य से यह गौशाला बनाई गई थी. लेकिन यहां की वास्तविकता कुछ और ही बयां करती है. लगभग 100 की संख्या में गौवंश यहां मौजूद है, लेकिन उनके लिए हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं है.

इन बेजुबान जानवरों को सूखे चारे के नाम पर गोबर मिला हुआ भूसा दिया जा रहा है, जिसे खाकर इनकी सेहत और बिगड़ती जा रही है. यहां बीमार गायों की कोई सुध लेने वाला नहीं है. कमजोर और लाचार गायें तड़प-तड़प कर मर रही हैं, और मरने के बाद इनके शवों को गौशाला परिसर के पास ही झाड़ियों में फेंक दिया जाता है. लोकल 18 की टीम ने देखा कि किस तरह बीमार गायों को आवारा कुत्ते नोच रहे हैं, लेकिन ग्राम पंचायत या जिला प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

जमीनी स्तर पर भारी लापरवाही
गौरतलब है कि विकासखंड क्षेत्र सिंधौली की ग्राम पंचायत बढ़ेला में बनी गौशाला की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है. एक तरफ सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर इस तरह की लापरवाही और उदासीनता देखने को मिल रही है. सवाल यह उठता है कि आखिर इन बेजुबान जानवरों की मौत का जिम्मेदार कौन है?

गौशाला में हो रही गायों की हत्या
ग्रामीण ज्ञान सिंह का आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव की घोर लापरवाही के चलते गौशाला में यह स्थिति पैदा हुई है. न तो गायों के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराया जा रहा है, और न ही बीमार गायों का कोई इलाज हो रहा है. ऐसा लगता है कि गौशाला गौवंश के संरक्षण के बजाय उनकी मौत का ठिकाना बन गई है. यहां गायों की देखभाल के लिए गोपालकों की संख्या भी कम है. बीमार गायों को समय पर उपचार नहीं मिल रहा है. लोग निराश्रित और सड़कों पर घूम रही गायों को गौशाला पहुंचाते हैं लेकिन यहां गायों को संरक्षण की बजाय उनकी हत्या हो रही है.

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े मयंक सिंह का कहना है कि यहां लगातार गए मर रही हैं गायों को गोबर मिला हुआ भूसा दिया जाता है. जिससे उनकी तबीयत बिगड़ रही है. वह यहां गायों को देखने आए थे तब झाड़ियां से कौवे और कुत्तों की आवाज आ रही थी. झाड़ियां में जाकर देखा तो गोवंश मृत पड़े हुए हैं. जिनको कुत्ते नोच रहे थे. भयावह स्थिति को देखकर उन्होंने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद अधिकारी और डॉक्टर आए थे तो बीमार गायों को इलाज किया गया. लेकिन वह मांग करते हैं कि मामले में जांच कर कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई.

मुख्यमंत्री का सपना हो साकार
ग्रामीण सुधीर सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संरक्षण की बात कर रहे हैं लेकिन यहां गौशाला में व्यवस्थाएं नाकाफी हैं. यहां पशुओं को सिर्फ गोबर मिला हुआ भूसा दिया जा रहा है. पशुओं के लिए दाने की व्यवस्था नहीं है. हरा चारा तो पशुओं को नसीब ही नहीं होता, जिम्मेदार लोग लापरवाह है. यह वाकई में बहुत दुखद और शर्मनाक स्थिति है. जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करे ताकि गौवंश को इस नारकीय जीवन से मुक्ति मिल सके.

Location :

Shahjahanpur,Uttar Pradesh

homeuttar-pradesh

Ground Report : शाहजहांपुर की गौशाला या बूचड़खाना? कुत्ते नोच रहे मृत गोवंश…



Source link

Previous Post

काजोल की ‘मां’ से लेकर प्रभास की ‘राजा साब’ तक! आ रही हैं 2025 की 5 सबसे डरावनी फिल्में, देखकर कांप जाएगी रूह

Next Post

गुकेश नॉर्वे शतरंज में नाकामुरा से हारे, एरिगैसी ने कारुआना को हराया

admin

admin

Next Post
गुकेश नॉर्वे शतरंज में नाकामुरा से हारे, एरिगैसी ने कारुआना को हराया

गुकेश नॉर्वे शतरंज में नाकामुरा से हारे, एरिगैसी ने कारुआना को हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
  • वाराणसी में गंगा किनारे ‘बिरयानी इफ्तार’ पर एक्शन, चंदौली पुल हादसे में जेई सस्पेंड, बुलंदशहर में कब्र से निकली लाश
  • Dhurandhar 2 News Live: अल्लू अर्जुन के ‘धुरंधर 2’ रिव्यू पर आर माधवन का बयान, अर्जुन रामपाल ने तारीफ पर गर्लफ्रेंड पर लुटाया प्यार
  • सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।
  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

    हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

    by admin
    March 19, 2026
    0

    Last Updated:March 19, 2026, 06:31 ISTIndia, Pakistan To Face Each Other In Hockey World Cup: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का...

    Recent News

    हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

    हॉकी ‘महाकुंभ’ में 19 अगस्त को होगा ‘महायुद्ध’, एम्स्टर्डम में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

    March 19, 2026
    वाराणसी में गंगा किनारे ‘बिरयानी इफ्तार’ पर एक्शन, चंदौली पुल हादसे में जेई सस्पेंड, बुलंदशहर में कब्र से निकली लाश

    वाराणसी में गंगा किनारे ‘बिरयानी इफ्तार’ पर एक्शन, चंदौली पुल हादसे में जेई सस्पेंड, बुलंदशहर में कब्र से निकली लाश

    March 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News