• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, August 3, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

French Open नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन में 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में.

admin by admin
May 28, 2025
in खेल
0 0
0
French Open नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन में 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में.


Last Updated:May 27, 2025, 17:11 IST

नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन में 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में हैं. उनका मुकाबला मैकेंजी मैकडॉनल्ड से होगा. कोको गॉफ और मिर्रा आंद्रेवा भी अपनी मुहिम शुरू करेंगी.

जोकोविच बना रहे ऐसा रिकॉर्ड जिसे सोचना भी मुश्किल, 25वें ग्रैंड स्लैम पर नजर

नोवाक जोकोविच की नजर 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर

हाइलाइट्स

  • नोवाक जोकोविच 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में हैं.
  • जोकोविच का मुकाबला मैकेंजी मैकडॉनल्ड से होगा.
  • कोको गॉफ और मिर्रा आंद्रेवा भी फ्रेंच ओपन में खेलेंगी.

नई दिल्ली. नोवाक जोकोविच मंगलवार को फ्रेंच ओपन में अपने रिकॉर्ड-ब्रेकिंग 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में निकलेंगे. महिलाओं की प्रतियोगिता में कोको गॉफ और मिर्रा आंद्रेवा अपनी मुहिम शुरू करेंगी. 38 साल के जोकोविच का मुकाबला 98वीं रैंकिंग वाले अमेरिकी मैकेंजी मैकडॉनल्ड से होगा जो जिनेवा में अपनी जीत के साथ 100 एटीपी खिताब जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बने थे.

जोकोविच ने कहा, “100वां खिताब जीतना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो मेरे खेल और आत्मविश्वास के लिए महत्वपूर्ण है. मुझे मैच जीतने की जरूरत थी, खासकर इस सरफेस पर. मैं ऐसा खिलाड़ी हूं जिसे बड़े टूर्नामेंट से पहले कुछ मैच खेलने की जरूरत होती है.”

तीन बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन जोकोविच का सामना दुनिया के नंबर एक जानिक सिनर और पिछले साल के उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव से हो सकता है. छठे वरीयता प्राप्त जोकोविच पिछले अगस्त में ओलंपिक स्वर्ण जीतने के बाद पहली बार पेरिस लौटे हैं. जोकोविच ने कहा, “जिनेवा खिताब के बाद मैं अपने स्तर के बारे में अधिक आत्मविश्वासी और सकारात्मक महसूस कर रहा हूं. मेरे पास अभी भी कई खिताब जीतने की चाहत है और लक्ष्य काफी ऊंचा बनाया हैं.”

दुनिया के नंबर तीन ज्वेरेव का लक्ष्य पिछले साल से बेहतर खेल दिखाने का है. उनको कार्लोस अल्कराज के खिलाफ फाइनल में पांच सेटों में हार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने हैम्बर्ग में राउंड ऑफ 16 में हार का सामना किया. इसके पीछे की वजह अपनी बीमारी को बताया था. पेरिस की यात्रा के दौरान उनका विमान जिसमें अन्य टेनिस खिलाड़ी भी थे बिजली की चपेट में आ गया जिससे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी.

ज्वेरेव का सामना अमेरिकी किशोर लर्नर टिएन से होगा. फरवरी में इस खिलाड़ी ने अकापुल्को में सीधे सेटों में उन्हें हराया था. पांचवीं वरीयता प्राप्त जैक ड्रेपर जो इंडियन वेल्स में जीत हासिल की और मैड्रिड फाइनल तक पहुंचे. पहले दौर में मैटिया बेलुची से खेलेंगे, जबकि 11वीं वरीयता प्राप्त डेनियल मेदवेदेव का सामना कैमरून नॉरी से होगा. एलेक्स डी मिनौर का सामना लास्लो जेर से होगा. चेक किशोर और मियामी चैंपियन याकुब मेंसिक का मुकाबला घरेलू पसंदीदा एलेक्जेंडर मुलर से होगा.

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
Location :

New Delhi,Delhi

homesports

जोकोविच बना रहे ऐसा रिकॉर्ड जिसे सोचना भी मुश्किल, 25वें ग्रैंड स्लैम पर नजर



Source link

Previous Post

Greater Noida News : DM से शिकायत होते ही भड़क गए ‘साहब’, किसानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, चौंका देगा पूरा माजरा

Next Post

हरभजन सिंह ने बताया ‘हेरा फेरी 3’ के लिए नया बाबू भैया कौन हो सकता है?

admin

admin

Next Post
हरभजन सिंह ने बताया ‘हेरा फेरी 3’ के लिए नया बाबू भैया कौन हो सकता है?

हरभजन सिंह ने बताया 'हेरा फेरी 3' के लिए नया बाबू भैया कौन हो सकता है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • BJP दतिया उपचुनाव हार गई, लेकिन अमित मालवीय बोले- ‘कांग्रेस का प्रचंड जनादेश नहीं’; गिनाए 4 तर्क, Madhya-pradesh Hindi News
  • 15 साल की लड़की का आधार बदलकर बना दिया 21 साल का, फिर 3 लाख में कराई शादी; ऐसे खुला कांड, Madhya-pradesh Hindi News
  • शाजापुर: बेरछा क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरा झांसी का 22 वर्षीय युवक, गंभीर हालत में इंदौर रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • डिंडौरी: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 300 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस्ते जमा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मुरैना: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 250 पटवारी कलम बंद हड़ताल पर, राजस्व विभाग की सेवाएं प्रभावित, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    BJP दतिया उपचुनाव हार गई, लेकिन अमित मालवीय बोले- ‘कांग्रेस का प्रचंड जनादेश नहीं’; गिनाए 4 तर्क, Madhya-pradesh Hindi News

    BJP दतिया उपचुनाव हार गई, लेकिन अमित मालवीय बोले- ‘कांग्रेस का प्रचंड जनादेश नहीं’; गिनाए 4 तर्क, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 3, 2026
    0

    Amit Malviya on Datia Bypoll Result: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय...

    Recent News

    BJP दतिया उपचुनाव हार गई, लेकिन अमित मालवीय बोले- ‘कांग्रेस का प्रचंड जनादेश नहीं’; गिनाए 4 तर्क, Madhya-pradesh Hindi News

    BJP दतिया उपचुनाव हार गई, लेकिन अमित मालवीय बोले- ‘कांग्रेस का प्रचंड जनादेश नहीं’; गिनाए 4 तर्क, Madhya-pradesh Hindi News

    August 3, 2026
    15 साल की लड़की का आधार बदलकर बना दिया 21 साल का, फिर 3 लाख में कराई शादी; ऐसे खुला कांड, Madhya-pradesh Hindi News

    15 साल की लड़की का आधार बदलकर बना दिया 21 साल का, फिर 3 लाख में कराई शादी; ऐसे खुला कांड, Madhya-pradesh Hindi News

    August 3, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News