• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, September 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

एसओजी एवं थाना घोरावल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 हेरोईन तस्कर किया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 26, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये), 03 मोबाइल फोन व नगद रुपये 2000/- बरामद।

सोनभद्र। अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु व मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 25.05.2025 को समय 21.05 बजे मुखबिर की सूचना पर एसओजी व थाना घोरावल पुलिस की संयुक्त टीम के अथक प्रयास से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 नफर अभियुक्तों 01. पुष्पराज यादव उर्फ श्याम यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 28 वर्ष 02. आफताब पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम बहुअरा पुरानी बस्ती थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष को प्लास्टिक की 02 थैलियों में 500 ग्राम हेरोईन (कीमत रुपये लगभग 50 लाख), 03 अदद मोबाइल फोन व 2000/- रुपये नगद के साथ थाना घोरावल क्षेत्र के कर्रीबरांव मोड़ से गिरफ्तार किया गया इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना घोरावल पर मु0अ0सं0-101/2025 धारा 8/21/27ए NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तगणों के विरुद्ध टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने बतया कि हम दोनों को लखनऊ अकबरी गेट के पास से अंकल उर्फ मोहम्मद फैजान निवासी बाराबंकी ने हेरोईन दिया। आफताब से पूछने पर बताया कि अंकल उर्फ मोहम्मद फैजान से हमारा परिचय हमारे भैया बबलू खान उर्फ मोहम्मद उमर पुत्र नूर मोहम्मद जेल हाजिर होने से पहले करवाये थे और बताये थे कि जब तक हम जेल में रहेंगे तब तक श्याम यादव उर्फ पुष्पराज के साथ जाकर अंकल उर्फ मोहम्मद फैजान से हेरोईन लेकर धंधा करते रहना, वही हेरोईन हम लखनऊ अकबरी गेट के पास से अंकल उर्फ मोहम्मद फैजान से लेकर अपने ठिकाने रॉबर्ट्सगंज पर जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। पूछने पर यह भी बताया कि हम लोग घर लाकर हेरोईन को छोटे-छोटे पैकटों में भरकर रॉबर्ट्सगंज व रामगढ़ के क्षेत्रों में पीने वाले व फुटकर बेचने वालों को बेचते हैं । पहले यह मोहम्मद उमर उर्फ बबलू करवाते थे जब से वह जेल गए तब से मैं और श्याम यादव उर्फ पुष्पराज से मिलकर करवा रहा हूं, बेचने से जो भी मुनाफा होता है हम लोग आपस में बांट लेते हैं ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –*
1.पुष्पराज यादव उर्फ श्याम यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 28 वर्ष।
2.आफताब पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम बहुअरा पुरानी बस्ती थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष।

*वांछित अभियुक्तों का विवरण-*
1.अंकल उर्फ अब्दुल उर्फ मोहम्मद फैजान पुत्र अज्ञात निवासी रौनक बाग बाराबंकी ।
2.बबलू खान उर्फ मोहम्मद उमर पुत्र नूर निवासी बहुअरा पुरानी बस्ती थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र (जेल में निरुद्ध)।

*अभियुक्त पुष्पराज यादव उर्फ श्याम यादव का आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0-193/2025 धारा 8/21, 27(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2.मु0अ0सं0-52/2024 धारा 401 भादवि, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3.मु0अ0सं0-1039/2024 धारा 8/21, 27(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
4.मु0अ0सं0-02/2025 धारा 8/21, 27(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
5.मु0अ0सं0-485/2024 धारा 351(2), 352 बीएनएस, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरण-*
1.500 ग्राम हिरोईन (कीमत लगभग 50 लाख रुपये) ।
2.03 अदद मोबाइल फोन ।
3.2000/- रुपये नगद ।

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम –*
1.प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
2.निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी टीम जनपद सोनभद्र ।
3.उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव चौकी प्रभारी कस्बा घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
4.हे0का0 सतीश कुमार सिंह, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया, का0 सत्यम पाण्डेय, का0 अजीत कुमार, का0 अजीत यादव एसओजी टीम जनपद सोनभद्र ।
5.हे0का0 सर्वजीत यादव, हे0का0 चालक राजीव कुमार, का0 योगेश पटेल, का0 नीतेश कुमार सिंह थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।

Previous Post

पन्नूगंज व रायपुर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में अभियुक्त के विरुद्ध 14(1) की कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों का कुल 1424000 रूपये की चल सम्पत्ति को किया गया कुर्क।

Next Post

तालाब में उतराया मिला अज्ञात किशोरी का शव।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

तालाब में उतराया मिला अज्ञात किशोरी का शव।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।
  • Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?
  • राधा रानी का जन्म स्थान, बरसाना नहीं, बल्कि इस कुंड से हुआ था, रहस्य से भरी है कहानी, जानें
  • ‘छठी मैया’ गीत और ‘The Vvaan’ से दिल जीतने चले सिद्धार्थ, कभी भोजपुरी भाषा को कहा था- ‘लैट्रिन वाली फीलिंग’
  • भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    by Shantosh Mishra
    September 17, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। बीजपुर (सोनभद्र) रिहंद परियोजना परिसर, औद्योगिक ईकाई, एनर्जियो प्रोजेक्ट रिहंद नगर सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर आदि...

    Recent News

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    September 17, 2026
    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    September 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News