• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, May 1, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

वेदज्ञान जीवन की नींव है,राष्ट्रीय चेतना का उपागम है-बीएसए।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 17, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजेश कुमार पाठक।

घोरावल ,सोनभद्र। स्थानीय ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान कार्यशाला के पांचवे दिन का प्रारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि लालजी तिवारी ने मां ज्ञानदायिनी के समक्ष दीपप्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत जनपदीय समन्वयक दीनबन्धु त्रिपाठी ने वेदतिलक ,माल्यार्पण, व अंगवस्त्रम प्रदान कर किया।उन्होंने बताया कि कार्यशाला का आज पांचवा दिन है,कार्यशाला में आज वेद के अंगों व विशेष रूप से सामवेद जो संगीत से सम्बंधित है,ज्ञान कराया जायेगा।
बीएसए ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं अभिभूत हूं इस कार्यशाला में आकर,गसे प्रत्येक स्कूल में पहुंचना चाहिए।बच्चों सें संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि आप भाग्यशाली हैं जो इस प्रकार की शिक्षा इस कार्यशाला से पा रहे हैं,क्योंकि इस तरह की शिक्षा जो हमें नैतिक बल प्रदान करती है,बन्द हो गयी थी,उन्होंने सभी को इसके लिए धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि आप इसे केवल कागजों में न उतारें जीवन में उतारें आपका लौकिक जीवन चमक उठेगा। वेद केवल श्लोक नहीं है,इसमें सभी विद्याओं का खजाना है,जो विकसित राष्ट्र और नैतिक राष्ट्र के सपने को पूर्ण कर सकता है। लालजी तिवारी ने अपील की कि आप सभी इन विद्याओं के निहितार्थ को जीवन में उतारें। बच्चों ने द्वय अतिथियों के सामने अब तक सीखे गये वेदमन्त्रों को संगीत की धुनों पर गाकर और समान्य वेद की जानकारी की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। बताते चलें कि संस्कृति विभाग उत्तरप्रदेश के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के निर्देशन में संस्कार भारती व एडूलीडर्स के सहयोग से रामायण अभिरूचि कार्यशाला के अन्तर्गत वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान कार्यशाला चल रही है।कार्यशाला में कुल एक सौ ईक्कीस बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। आज की कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक विनोद तिवारी सहायक प्रशिक्षक अशोक चौबे व आनंद पाण्डेय रहे। इस अवसर पर जय सिंह,शिवशंकर, संतोष तिवारी, व अन्यलोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम कका नेतृत्व व आभार प्रदर्शन ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डाइरेक्टर अनुराग पाण्डेय ने किया।

Previous Post

साइकिल वितरण में घोर अव्यवस्था पर युवा मंच ने चिंता जताई।

Next Post

जब दोस्तों की मदद से घर से भागे विजय वर्मा, मम्मी-पापा हुए थे खूब नाराज, अब बताई वजह

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
जब दोस्तों की मदद से घर से भागे विजय वर्मा, मम्मी-पापा हुए थे खूब नाराज, अब बताई वजह

जब दोस्तों की मदद से घर से भागे विजय वर्मा, मम्मी-पापा हुए थे खूब नाराज, अब बताई वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Thomas Cup: भारत क्वार्टर फाइनल में कब और किस टीम से भिड़ेगा… 4 साल पहले चैंपियन बनी थी टीम इंडिया
  • ‘अकेले में मिलो, 2 सेकंड में…’ रेप पीड़िता पर ‘गंदी नजर’ रखने वाले इंस्पेक्टर और दरोगा फरार, वन दरोगा जेल में
  • फर्ज या परिवार? सैफ अली खान की नई फिल्म में दिखेगी जिंदगी की सबसे बड़ी जंग, इस दिन होगी रिलीज
  • फार्मर रजिस्ट्री अभियान: खातेदारों के अंश निर्धारण हेतु चार दिवसीय विशेष पहल प्रारंभ।
  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Thomas Cup: भारत क्वार्टर फाइनल में कब और किस टीम से भिड़ेगा… 4 साल पहले चैंपियन बनी थी टीम इंडिया

    Thomas Cup: भारत क्वार्टर फाइनल में कब और किस टीम से भिड़ेगा… 4 साल पहले चैंपियन बनी थी टीम इंडिया

    by admin
    May 1, 2026
    0

    Last Updated:April 30, 2026, 22:50 ISTThomas Cup: थॉमस कप में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत ने...

    Recent News

    Thomas Cup: भारत क्वार्टर फाइनल में कब और किस टीम से भिड़ेगा… 4 साल पहले चैंपियन बनी थी टीम इंडिया

    Thomas Cup: भारत क्वार्टर फाइनल में कब और किस टीम से भिड़ेगा… 4 साल पहले चैंपियन बनी थी टीम इंडिया

    May 1, 2026
    ‘अकेले में मिलो, 2 सेकंड में…’ रेप पीड़िता पर ‘गंदी नजर’ रखने वाले इंस्पेक्टर और दरोगा फरार, वन दरोगा जेल में

    ‘अकेले में मिलो, 2 सेकंड में…’ रेप पीड़िता पर ‘गंदी नजर’ रखने वाले इंस्पेक्टर और दरोगा फरार, वन दरोगा जेल में

    April 30, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News