• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, September 16, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

साइकिल वितरण में घोर अव्यवस्था पर युवा मंच ने चिंता जताई।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 17, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजेश कुमार पाठक।

•सीएम योगी आदित्यनाथ को एक्स पर युवा मंच ने पोस्ट किया।

ब्लॉक पर ही भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं: सविता गोड़।

सोनभद्र। कल भीषण गर्मी के मौसम में आदिवासी छात्राओं के जिला मुख्यालय स्थित डायट परिसर में साइकिल वितरण कार्यक्रम में घोर अव्यवस्था पर युवा मंच ने सीएम योगी आदित्यनाथ को एक्स पर पोस्ट कर चिंता जताई है। समाचार पत्रों में भीषण गर्मी में तीन छात्राओं के बेहोश होने और अभिभावकों से लेकर बच्चों तक हुई परेशानियों की खबर को संलग्न कर कहा गया कि सोनभद्र हेडक्वार्टर से 150 किमी दूर तक दुर्गम क्षेत्रों में गांव बसे हैं। जहां से आवागमन बेहद मुश्किल काम है। ऐसे में साइकिल वितरण ब्लाक स्तर पर होना चाहिए। इससे छात्राओं और अभिभावकों को परेशानी से बचाया जा सकता है और उनका अनावश्यक किराया खर्च भी बचता। मांग की गई है कि इसे करके भविष्य में इस तरह की अमानवीय परिस्थिति से बचा जा सकता है। प्रेस को जारी बयान में युवा मंच की जिला संयोजक सविता गोंड व अध्यक्ष रूबी सिंह गोंड ने कहा कि गरीबों विशेषकर आदिवासियों व दलितों के प्रति शासन व प्रशासन के उपेक्षा भरे नजरिए और कार्रवाई का परिणाम साईकिल वितरण में हुई घोर अव्यवस्था है। जहां कई घंटे देर से राज्य मंत्री पहुंचते है, मंच पर तो कूलर लगता है पर आदिवासी बच्चियों और उनके अभिभावकों के लिए एक पंखा तक नहीं लगता। यहां तक कि सुबह से बुलाई गई बच्चियों के लिए पीने के पानी और भोजन की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी। दरअसल नौकरशाही और सरकारों द्वारा जो नीतियां बनाई जा रही हैं वह सोनभद्र की संरचना के लिहाज से व्यवाहारिक नहीं है। पठारी-पहाड़ी इलाका और प्रदेश का दूसरे सबसे बड़े क्षेत्रफल वाले जिले में जिला मुख्यालय पर केंद्रित कार्यक्रम करने की जगह यदि इसे ब्लॉक स्तर पर किया जाता तो बेहतर रहता। युवा मंच नेताओं ने कहा कि इस जनपद में आदिवासी छात्र-छात्राएं शिक्षा के मामले में  सरकार की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। बार-बार मांग करने के बावजूद आदिवासी लड़कियों के लिए आवासीय डिग्री कॉलेज बनाने की मांग को पूरा नहीं किया गया। चकरिया और पिपरखांड में बने कौशल विकास केंद्रों को आज तक चालू नहीं किया गया। सभी तहसीलों में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज और हर ब्लॉक में आईटीआई कॉलेज खोलने और उसमें लड़कियों के लिए फैशन डिजाइनिंग, कॉस्मेटिक, ब्यूटी पार्लर, ड्रेस मेकिंग, नर्सिंग, पैरामेडिकल ट्रेंनिंग आदि क्षेत्र में पढ़ाई सुनिश्चित करने की बात भी नहीं मानी जा रही है। कहा कि अभी जो मानक साइकिल वितरण में तय किया गया है उसमें बहुत कम संख्या में ही छात्राओं को साइकिल मिल पाती है। इसलिए मांग की गई कि दलित, आदिवासी और गरीब सभी छात्राओं को साइकिल का वितरण किया जाना चाहिए।

Previous Post

आपरेशन सिंदूर काव्य गोष्ठी संपन्न।

Next Post

वेदज्ञान जीवन की नींव है,राष्ट्रीय चेतना का उपागम है-बीएसए।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

वेदज्ञान जीवन की नींव है,राष्ट्रीय चेतना का उपागम है-बीएसए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर
  • बहराइच की कृषि सखी लाल परी की अनोखी पहल, जीवामृत से बदल रही किसानों की तकदीर, जाने फॉर्मूला
  • Dharmendra-Hema Malini: जिस गाने को आनंद बख्शी ने मान लिया था अनलकी, उसी ने बनाई धर्मेंद्र-हेमा की जोड़ी, अमर हुआ लता मंगेशकर का गाना
  • डिंडौरी के मेहदवानी में कौमी एकता की मिसाल, दरगाह पर चादर और गणेश उत्सव में मुस्लिमों की भागीदारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • राजगढ़ के सुठालिया में किसानों का धरना, सिंचाई परियोजना प्रभावितों ने मांगा चार गुना मुआवजा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    by admin
    September 16, 2026
    0

    Last Updated:September 16, 2026, 12:33 ISTPara Shooting worlds: दक्षिण कोरिया के चांगवोन में 2026 WSPS विश्व चैंपियनशिप में पैरा निशानेबाजों...

    Recent News

    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    September 16, 2026
    बहराइच की कृषि सखी लाल परी की अनोखी पहल, जीवामृत से बदल रही किसानों की तकदीर, जाने फॉर्मूला

    बहराइच की कृषि सखी लाल परी की अनोखी पहल, जीवामृत से बदल रही किसानों की तकदीर, जाने फॉर्मूला

    September 16, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News