
विंध्य ज्योति/ विजय विद्रोही।
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के चोपन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिन्दूरीया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वाधान में पिछड़ा प्रकोष्ठ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जनपद सोनभद्र जिलाध्यक्ष जितेंद्र निषाद के नेतृत्व में भगवान गौतम बुद्ध जी की जयंती धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार विश्वकर्मा जी उपस्थित रहे। संबोधन में जितेंद्र निषाद ने बताया कि हम लोगों को गौतम बुद्ध जी ने समता, स्वतंत्रता, न्याय का सन्देश दिए हैं उन्हीं के बताए हुए रास्ते पर हम सभी को चलना है। इस मौके पर जिला महासचिव राजू निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

