
संवाददाता। उमेश कुमार सिंह।
सड़क दुर्घटना में मृतक के घर पहुचे ब्लाक प्रमुख।
मान सिंह गोड,परिजनों से मिल शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
सोनभद्रअनपरा शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग के करहिया जिओ टावर समीप दो बाइक की टक्कर से तीन घायल हो गए राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी डिबुलगंज भेजा।
सोनभद्र। अनपरा थाना अंतर्गत वाराणसी- शक्ति नगर मुख्य मार्ग के करहिया में रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक बाइकसवार ने दम तोड दिया जबकि दो अन्य गंभीर रूप से चोटिल हो गये। राहगीरों की सहायता से ऐंबुलेंस द्वारा डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उपचार बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया। मिली जानकारी अनुसार रविवार सुबह बैरपान निवासी चिंतामणि यादव उम्र करीब 40 वर्ष अनपरा बाजार से दूध बांटकर घर लौट रहे थे। इस दौरान विंढमगंज थाना के कचनरवा निवासी हरिदास यादव उम्र करीब 22 वर्ष व सूका उम्र करीब 10 वर्ष पुत्र सुरेंद्र कचनरवा से काशी मोड़ स्थित मोटरसाइकिल एजेंसी आ रहे थे। करहिया में हरिदास ने जब एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया तो सामने से आ रहे चिंतामणि यादव की बाइक से टक्कर हो गई जिससे दोनों बाइकसवार गिर गए। राहगीरों द्वारा ऐंबुलेंस को सूचित किया गया इसके बाद दोनों बाइकसवारो को डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने चिंतामणि यादव को मृत घोषित कर दिया और हरिदास व सूका के पैर फैक्चर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने चिंतामणि के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजवाया। बताया जाता है कि हरिदास की 1 जून को विवाह है।और मोटरसाइकिल भी उसके होने वाले ससुराल पक्ष की ओर से दी गई थी। जबकि मृतक चिंतामणि यादव हिण्डाल्को रेनुसागर में संविदाकर्मी के रुप में ठेकेदार के यहां कार्यरत थे।बैरपान निवासी चिन्तामणि यादव की मृत्यु होने की सूचना मिलते ही, ब्लाक प्रमुख आज मृतक के घर पहुंचे।वहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। ब्लाक प्रमुख ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और मामले में उचित कार्यवाही करने का भी वादा किया।दरअसल मे मान सिंह गोड ने इस गांव के वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य निवार्चित हुए हैं।ब्लाक प्रमुख के पहुचते ही मृतक की पत्नी उनके पैर पर गिर दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगी प्रमुख की आंखे नम हो गई।और कहा हर सम्भव मदद को तैयार हैं।जो भी सरकारी योजना होगी उसे उपलब्ध कराया जायेगा। मृतक के दो पुत्र में सुनील यादव उम्र करीब 17 वर्ष व आजाद यादव है। घटना की सूचना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है।

