
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा दिनांक 04.05.2025 को समय करीब 16.25 बजे कस्बा शाहगंज में बरसोत मोड़ पर 01 नफर अभियुक्त राम सूरत पुत्र बंगाली निवासी पिपरी न0-01 थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से 850 ग्राम अवैध नाजायज गांजा बरामद कर थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0- 54/2025 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त राम सूरत उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्त-*
राम सूरत पुत्र बंगाली निवासी पिपरी न0-01 थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 55 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
अभियुक्त के कब्जे से 850 ग्राम नाजायज गांजा बरामद।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 राम सिंहासन शर्मा चौकी प्रभारी कस्बा शाहगंज जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 चन्द्रजीत यादव थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र।
3. का0 मनोज कुमार यादव थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र
।

