
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत।
छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक।
सोनभद्र अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में आज दिनांक 04.05.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह के नेतृत्व में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 06 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गयी। काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे 04 जोड़ा पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए । इसके अतिरिक्त 02 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई ।

