• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, March 16, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भूमि विवाद से सम्बन्धित प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण पुलिस विभाग, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया जाये निस्तारण- जिलाधिकारी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 3, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

जिलाधिकारी की नई पहल पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, फार्मर रजिस्ट्री, वृद्धा व विधवा पेंशन हेतु लगाये गये कैम्प

सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा के कैम्प में आयुष्मान कार्ड के 09 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, 03 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 03 वृद्धा पेंशन तथा 09 लाभार्थियों का फार्मर रजिस्ट्री कराया गया

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले के तहसील ओबरा में मई महीने के प्रथम शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में ओबरा तहसील में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को बड़े ही सरल भाव से सुना गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर मामले भूमि व पुलिस विभाग से सम्बन्धी मामले प्राप्त हुए, उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर ससमय गुणवत्त पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये, इस दौरान उन्होंने कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण पुलिस विभाग व राजस्व विभाग के टीम द्वारा मौके पर जाकर किया जाये, आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का सभी अधिकारी प्रतिदिन अनुश्रवण करें और निर्धारित समय के अन्तर्गत ससमय निस्तारण सुनिश्चित करें, शिकायत के निस्तारण से सम्बन्धित फोटोग्राफ भी संलग्न करें,  उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होते हुए जनमानस के शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करेंगें। शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी की नई पहल पर लगाये गये विभिन्न विभागों के पंजीकरण कैम्पों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया, इस दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी करने के लिए कैम्प लगाये गये थे, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे आयुष्मान कार्ड बनाने, विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि बनाने से सम्बन्धित जो भी प्राप्त हुए हैं, उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाये, सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इन कैम्पों का आम जनमानस के के बीच व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे कि अधिक से अधिक लाभार्थी कैम्प में पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें, सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में आयुष्मान कार्ड के 15 लाभार्थी आये थे, जिसमें से 09 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, 03 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 03 वृद्धा पेंशन बनाया गया, तथा 09 लाभार्थियों का फार्मर रजिस्ट्री कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह आदि ने 77  शिकायतें सुनते हुए पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये, 03 टीम क्षेत्र में भेजकर टीम द्वारा 03 प्रकरणों का निस्तारण कराया, इस प्रकार  तहसील दिवस ओबरा में कुल 07  प्रकरण निस्तारण किया गया, बाकी 70 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए हैं। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी अश्वनी कुमार, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण,  अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह शैतन्य समाहित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

02- सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने प्रकरणों का निस्तारण कराते हुए सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज उत्कर्ष द्विवेदी, तहसीलदार अमित कुमार आदि ने 139  शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 17 मामलें निस्तारित किये गये,  01 टीम क्षेत्र में भेजकर टीम द्वारा 01 प्रकरण का निस्तारण किया गया, बाकी 121 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए हैं।

03-सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी का आयोजन अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 सहदेव कुमार, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, तहसीलदार दुद्धी आदि ने 49 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये,
01 टीम क्षेत्र में भेजकर टीम द्वारा 01 प्रकरण का निस्तारण किया गया, इस प्रकार कुल 04 प्रकरण का निस्तारण किया गया, बाकी 45 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

04-सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन उप जिलाधिकारी राजेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल आदि ने 78 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये, 02 टीम क्षेत्र में भेजकर टीम द्वारा 02 प्रकरण का निस्तारण किया गया,इस प्रकार कुल 10 प्रकरण का निस्तारण किया गया, बाकी 68 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

Previous Post

अधिवक्ता मान सिंह यादव पर जानलेवा हमले के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस–राकेश शरण मिश्र।

Next Post

करमा पुलिस द्वारा फरार चल रहे, 02 वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

करमा पुलिस द्वारा फरार चल रहे, 02 वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Ayodhya Ram Mandir Vishisht Darshan 19 March | Ayodhya Ram Mandir | अयोध्या राम मंदिर विशिष्ट दर्शन 19 मार्च
  • 5 साल में बनकर तैयार हुई वो एक्शन-थ्रिलर कालजयी फिल्म, पॉजिटिव रोल में छा गए अमरीश पुरी, रूह में उतर गई मूवी
  • अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास
  • ashwagandha nursery | profitable farming for farmers | आयुर्वेदिक पौधा अश्वगंधा | अश्वगंधा की खेती से फायदा |
  • 4.10 मिनट का हरियाणवी गाना, रोमांटिक रोल में दिखा था ये ‘विलेन’, शादियों में न बजाने पर डीजे तोड़ देते थे लोग

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Ayodhya Ram Mandir Vishisht Darshan 19 March | Ayodhya Ram Mandir | अयोध्या राम मंदिर विशिष्ट दर्शन 19 मार्च

    Ayodhya Ram Mandir Vishisht Darshan 19 March | Ayodhya Ram Mandir | अयोध्या राम मंदिर विशिष्ट दर्शन 19 मार्च

    by admin
    March 16, 2026
    0

    Last Updated:March 16, 2026, 21:46 ISTAyodhya Ram Mandir Vishisht Darshan 19 March: अयोध्या में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन (19...

    Recent News

    Ayodhya Ram Mandir Vishisht Darshan 19 March | Ayodhya Ram Mandir | अयोध्या राम मंदिर विशिष्ट दर्शन 19 मार्च

    Ayodhya Ram Mandir Vishisht Darshan 19 March | Ayodhya Ram Mandir | अयोध्या राम मंदिर विशिष्ट दर्शन 19 मार्च

    March 16, 2026
    5 साल में बनकर तैयार हुई वो एक्शन-थ्रिलर कालजयी फिल्म, पॉजिटिव रोल में छा गए अमरीश पुरी, रूह में उतर गई मूवी

    5 साल में बनकर तैयार हुई वो एक्शन-थ्रिलर कालजयी फिल्म, पॉजिटिव रोल में छा गए अमरीश पुरी, रूह में उतर गई मूवी

    March 16, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News