• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, September 17, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पाकिस्तान में जन्मा, हिंदुस्तान की 105 फिल्मों में किया काम, क्या आप जानते ‘ए मेरी जोहरा जबीं’ फेम हीरो का असली नाम?

admin by admin
May 2, 2025
in बॉलीवुड
0 0
0
पाकिस्तान में जन्मा, हिंदुस्तान की 105 फिल्मों में किया काम, क्या आप जानते ‘ए मेरी जोहरा जबीं’ फेम हीरो का असली नाम?


Last Updated:May 01, 2025, 00:16 IST

बलराज साहनी के बारे में आप कितना जानते हैं, जिनके अभिनय और बोलने के अंदाज को इतना पसंद करते हैं, उनका असली नाम क्या है? 1 मई को उनकी जयंती है.

पिता के सामने सिगरेट-शराब पीने वाले 'ए मेरी जोहरा जबीं' फेम हीरो का असली नाम?

हाइलाइट्स

  • बलराज साहनी का असली नाम युधिष्ठिर साहनी था
  • 1 मई 1913 को रावलपिंडी में उनका जन्म हुआ था
  • ‘द नॉन-कॉन्फॉर्मिस्ट: मेमोरीज ऑफ माई फादर’ में हुए साहनी के बारे में कई खुलासे

नई दिल्लीः ‘ऐ मेरी जोहरा जबीं…’ये एवरग्रीन गाना कभी पुराना नहीं होगा. मन्ना डे की आवाज में सजे इस गाने को मंझे हुए कलाकार बलराज साहनी पर फिल्माया गया था. खैर! ये तो थी एक गाने की बात, मगर अपने अभिनय से फिल्मों में जान डालने वाले बलराज साहनी के बारे में आप कितना जानते हैं, जिनके अभिनय और बोलने के अंदाज को इतना पसंद करते हैं, उनका असली नाम क्या है? 1 मई को उनकी जयंती है. तो आइए उनकी जिंदगी की किताब के पन्नों को पलटते हैं और जानते हैं यहां…

बलराज साहनी ने ‘इंसाफ’ से अभिनय में डेब्यू किया था
बलराज साहनी का असली नाम युधिष्ठिर साहनी था जिसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा. 1 मई 1913 को रावलपिंडी में उनका जन्म हुआ था जो कि अब पाकिस्तान में है लेकिन पहले वो भारत का हिस्सा हुआ करता था. साहनी के पिता हिंदू सुधारवादी आंदोलन से संबंधित आर्य समाज संगठन से जुड़े थे. साहनी काफी कम उम्र से ही अभिनय की ओर आकर्षित हो गए थे. अभिनय के इस शौक ने उन्हें इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएट में दाखिला करवा दिया. उन्होंने 1946 में रिलीज हुई फिल्म ‘इंसाफ’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद वो कई फिल्मों में नजर आए. हालांकि, साहनी को पहचान साल 1953 में आई बिमल रॉय की फिल्म ‘दो बीघा जमीन’ से मिली. इस फिल्म ने उन्हें बेहतरीन और मंझे हुए कलाकार की लिस्ट में शामिल कर दिया. फिल्म के लिए उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल में नवाजा गया था.

पिता से था दोस्ताना संबंध
दिवंगत अभिनेता बलराज साहनी के बेटे और अभिनेता परीक्षत साहनी ने अपनी किताब ‘द नॉन-कॉन्फॉर्मिस्ट: मेमोरीज ऑफ माई फादर’ में अपने पिता के बारे में कई खुलासे किए हैं. परीक्षत ने बताया, ‘मेरी मां दमयंती साहनी भी एक अभिनेत्री थीं और 1930 के दशक के अंत में मां और पिताजी एक शिक्षक के रूप में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के शांति निकेतन में चले गए थे.’ एक इंटरव्यू के दौरान परीक्षत साहनी ने बताया था कि उनके पिता खुले हुए इंसान थे और उनके साथ रिश्ता दोस्तों जैसा था. उन्होंने शुरू में ही उनसे कह दिया था कि मुझे अपना पिता मत समझना, मैं तेरा दोस्त हूं. यहां तक कि वो यह भी कहते थे कि मेरे पीछे सिगरेट क्यों पीते हो, मेरे सामने पियो और हां मुझसे कभी कोई बात मत छुपाना, एक दोस्त की तरह खुलकर बात करना. परीक्षत ने बताया कि पहली बार वो सिगरेट और शराब अपने पिताजी के सामने ही पीए थे.

इन फिल्मों के लिए जाने जाते थे साहनी
साहनी के किस्सों पर नजर डालें तो वह मार्क्सवादी थे और इस विचारधारा की वजह से उन्होंने कहा था कि ‘जब मेरी मौत होगी और मेरी अंतिम यात्रा निकलेगी तो मेरे शरीर पर लाल रंग का झंडा डाल देना.’ अभिनेता को ‘धरती के लाल’, ‘दो बीघा जमीन’, ‘छोटी बहन’, ‘काबुलीवाला’, ‘वक्त’ और ‘गर्म हवा’ जैसी फिल्मों में काम के लिए जाना जाता है. उन्होंने भारतीय सिनेमा में 105 फिल्मे की हैं.

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

homeentertainment

पिता के सामने सिगरेट-शराब पीने वाले ‘ए मेरी जोहरा जबीं’ फेम हीरो का असली नाम?



Source link

Previous Post

सर्पदंश से बचने के लिए जागरूक होना आवश्यक -जिलाधिकारी।

Next Post

UP News : यूपी में तीन मस्जिदों और 14 मदरसों पर चलेगा बुलडोजर! होम मिनिस्ट्री के निर्देश पर एक्शन – 3 mosques and 14 madarsa to be bulldozed by UP Government in siddharthnagar Near nepal border reason will surprise you

admin

admin

Next Post
UP News : यूपी में तीन मस्जिदों और 14 मदरसों पर चलेगा बुलडोजर! होम मिनिस्ट्री के निर्देश पर एक्शन – 3 mosques and 14 madarsa to be bulldozed by UP Government in siddharthnagar Near nepal border reason will surprise you

UP News : यूपी में तीन मस्जिदों और 14 मदरसों पर चलेगा बुलडोजर! होम मिनिस्ट्री के निर्देश पर एक्शन - 3 mosques and 14 madarsa to be bulldozed by UP Government in siddharthnagar Near nepal border reason will surprise you

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘छठी मैया’ गीत और ‘The Vvaan’ से दिल जीतने चले सिद्धार्थ, कभी भोजपुरी भाषा को कहा था- ‘लैट्रिन वाली फीलिंग’
  • भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर
  • बहराइच की कृषि सखी लाल परी की अनोखी पहल, जीवामृत से बदल रही किसानों की तकदीर, जाने फॉर्मूला
  • Dharmendra-Hema Malini: जिस गाने को आनंद बख्शी ने मान लिया था अनलकी, उसी ने बनाई धर्मेंद्र-हेमा की जोड़ी, अमर हुआ लता मंगेशकर का गाना
  • डिंडौरी के मेहदवानी में कौमी एकता की मिसाल, दरगाह पर चादर और गणेश उत्सव में मुस्लिमों की भागीदारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ‘छठी मैया’ गीत और ‘The Vvaan’ से दिल जीतने चले सिद्धार्थ, कभी भोजपुरी भाषा को कहा था- ‘लैट्रिन वाली फीलिंग’

    ‘छठी मैया’ गीत और ‘The Vvaan’ से दिल जीतने चले सिद्धार्थ, कभी भोजपुरी भाषा को कहा था- ‘लैट्रिन वाली फीलिंग’

    by admin
    September 17, 2026
    0

    Last Updated:September 17, 2026, 12:18 ISTSidharth Malhotra Trolled Ahead Of The Vvan Release: फिल्म 'द व्वान' में तमन्ना भाटिया संग...

    Recent News

    ‘छठी मैया’ गीत और ‘The Vvaan’ से दिल जीतने चले सिद्धार्थ, कभी भोजपुरी भाषा को कहा था- ‘लैट्रिन वाली फीलिंग’

    ‘छठी मैया’ गीत और ‘The Vvaan’ से दिल जीतने चले सिद्धार्थ, कभी भोजपुरी भाषा को कहा था- ‘लैट्रिन वाली फीलिंग’

    September 17, 2026
    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

    September 16, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News