• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, September 17, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Allahabad High Court News : एक साल से अलग रह रहे पति-पत्नी का तलाक मंजूर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसले में इस बात पर दिया जोर

admin by admin
April 27, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
Allahabad High Court News : एक साल से अलग रह रहे पति-पत्नी का तलाक मंजूर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसले में इस बात पर दिया जोर


Last Updated:April 27, 2025, 00:01 IST

Allahabad High Court News: हाईकोर्ट का यह फैसला उन दंपतियों के लिए महत्वपूर्ण है जो आपसी सहमति से तलाक लेना चाहते हैं और एक वर्ष से अधिक समय से अलग रह रहे हैं. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में अलगाव की…और पढ़ें

अलग रह रहे पति-पत्नी का तलाक मंजूर, हाईकोर्ट ने फैसले में इस बात पर दिया जोर

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तलाक पर अहम फैसला दिया है.

हाइलाइट्स

  • हाईकोर्ट ने एक साल से अलग रह रहे दंपति को तलाक मंजूर किया.
  • कोर्ट ने पूर्व अलगाव काल को नजरअंदाज नहीं करने पर जोर दिया.
  • बच्चों की अभिरक्षा मां को सौंपने का आदेश दिया.

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में एक साल से अधिक समय से अलग रह रहे पति-पत्नी को तलाक की अनुमति दे दी है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि पति-पत्नी एक वर्ष या उससे अधिक समय से अलग रह रहे हों और दोनों आपसी सहमति से तलाक के लिए सहमत हों, तो अदालत पूर्व के अलगाव काल को नजरअंदाज नहीं कर सकती. हाईकोर्ट ने इस टिप्पणी के साथ विवाह भंग की अनुमति देते हुए तलाक की डिक्री जारी करने का आदेश दिया है.

यह मामला संभल निवासी मीनाक्षी गुप्ता और कैलाशचंद्र से संबंधित है, जिनका विवाह वर्ष 2004 में हुआ था. शादी के बाद उनके तीन बच्चे भी हुए. हालांकि, शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए, जिसके कारण वे 12 जनवरी, 2022 से अलग रहने लगे. इसके बाद, 1 अगस्त, 2023 को मीनाक्षी और कैलाशचंद्र ने आपसी सहमति से तलाक लेने का निर्णय लिया और परिवार न्यायालय में तलाक की याचिका दायर की. हालांकि, परिवार न्यायालय ने उनकी तलाक याचिका इस आधार पर खारिज कर दी कि आपसी सहमति से तलाक की तिथि 2 अगस्त, 2023 है, जो याचिका दायर करने के अगले दिन से मानी जाएगी.

परिवार न्यायालय ने कहा कि हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13-बी(1) के तहत याचिका दायर करने से पहले एक वर्ष या उससे अधिक का अलगाव आवश्यक है, जिसे इस मामले में पूरा नहीं माना गया. परिवार न्यायालय के इस आदेश को मीनाक्षी गुप्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी. हाईकोर्ट की जस्टिस अरिंदम सिन्हा और जस्टिस अवनीश सक्सेना की डिवीजन बेंच ने इस मामले की सुनवाई की. कोर्ट ने दोनों पक्षों को बुलाया और उनसे व्यक्तिगत रूप से उनकी राय जानी. हाईकोर्ट में दोनों पति-पत्नी ने विवाह समाप्त करने की स्पष्ट इच्छा जताई.

इस दौरान, उनके बच्चों ने भी अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी मां के साथ रहना चाहते हैं, जिसके बाद कोर्ट ने बच्चों की अभिरक्षा मां को सौंप दी. हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि दोनों पक्ष तलाक की याचिका दाखिल करने से पहले ही एक वर्ष से अधिक समय, यानी 12 जनवरी, 2022 से 1 अगस्त, 2023 तक अलग रह चुके थे. इसके अतिरिक्त, कोर्ट ने यह भी पाया कि वर्ष 2013 से ही उनके बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं थे, जो उनके वैवाहिक जीवन में लंबे समय से चल रहे अलगाव को दर्शाता है.

कोर्ट ने इस बात पर भी ध्यान दिया कि आपसी सहमति से तलाक के लिए कानून में निर्धारित छह महीने की अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि (कूलिंग ऑफ पीरियड) भी पूरी हो चुकी थी. इन सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने परिवार न्यायालय के आदेश को निरस्त कर दिया और विवाह भंग की अनुमति देते हुए तलाक की डिक्री जारी करने का आदेश दिया.

Location :

Allahabad,Allahabad,Uttar Pradesh

First Published :

April 27, 2025, 00:01 IST

homeuttar-pradesh

अलग रह रहे पति-पत्नी का तलाक मंजूर, हाईकोर्ट ने फैसले में इस बात पर दिया जोर



Source link

Previous Post

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद का डाला बारी में हुआ जोरदार स्वागत।

Next Post

जब दादी रैकेट उठाएंगी और पोती देखेगी! महाकुंभ 3.0 में 11 से 60+ तक के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे

admin

admin

Next Post
जब दादी रैकेट उठाएंगी और पोती देखेगी! महाकुंभ 3.0 में 11 से 60+ तक के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे

जब दादी रैकेट उठाएंगी और पोती देखेगी! महाकुंभ 3.0 में 11 से 60+ तक के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।
  • Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?
  • राधा रानी का जन्म स्थान, बरसाना नहीं, बल्कि इस कुंड से हुआ था, रहस्य से भरी है कहानी, जानें
  • ‘छठी मैया’ गीत और ‘The Vvaan’ से दिल जीतने चले सिद्धार्थ, कभी भोजपुरी भाषा को कहा था- ‘लैट्रिन वाली फीलिंग’
  • भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    by Shantosh Mishra
    September 17, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। बीजपुर (सोनभद्र) रिहंद परियोजना परिसर, औद्योगिक ईकाई, एनर्जियो प्रोजेक्ट रिहंद नगर सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर आदि...

    Recent News

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    September 17, 2026
    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    September 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News