
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
डाला सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बारी डाला प्राथमिक विद्यालय के पीछे बुधवार को लगभग दोपहर में तीन झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई जिसमें गृहस्थी के समान व बाइक समेत तीन बकरी जल कर राख हो गई स्थानीय रहवासियों ने इसकी सूचना पीआरबी चोपन, फायरब्रिगेड व डाला पुलिस को दी वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस व फायर ब्रिगेड ने बड़ी मस्क़त के बाद आग पर काबू पाया गया बिल्ली मारकुंडी के टोला बारी निवासी छुटकी एव पिंटू ने बताया कि हमारे घर में रखा हुआ गृहस्थी का पुरा समान लग गया है जिसमें मोटरसाइकिल तीन बकरी और लगभग 35 000 हजार रुपए समेत सब कुछ जल गया हमारे पास कुछ भी नहीं बचा है अब हमलोग कैसे जीवन बिताएंगे इसकी सूचना पाकर मौके पहुंचे निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद, सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव एक गरीब परिवार की हालत देखते हुए तत्काल ओबरा एसडीएम को अवगत करा दिया गया है इस संबंध में आशीष कुमार पटेल डाला चौकी इंचार्ज ने बताया कि तीन झोपड़ी में आग लगी है घटना की जानकारी उच्च अधिकारी को अवगत करा दिया गया है।

