• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, September 17, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सोसंवा कार्यकर्ता 30 अप्रैल को पदयात्रा कर जीएम को सौपेंगे ज्ञापन: रोशनलाल यादव।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 20, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजेश कुमार पाठक।

-एनसीएल खड़िया परियोजना में काम कर रही निजी कंपनी कलिंगा में हुई भर्ती हो निरस्त।

-खुला कैंप लगाकर 80 प्रतिशत लोकल बेरोजगारों की भर्ती हो सुनिश्चित।

-सोनांचल संघर्ष वाहिनी कार्यकर्ताओं ने शक्तिनगर में बैठक कर आंदोलन की बनाई रणनीति।

सोनभद्र। सोनांचल संघर्ष वाहिनी(सोसंवा) कार्यकर्ताओं ने रविवार को शक्तिनगर में बैठक कर  एनसीएल खड़िया कोयला परियोजना में काम कर रही निजी कंपनी कलिंगा के विरुद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई। मुख्य अतिथि सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव ने कहा कि भर्ती के नाम पर धड़ल्ले से वेरोजगार युवाओं का दोहन किया जा रहा है। इसपर अंकुश लगाने के लिए आगामी 30 अप्रैल को सोसंवा कार्यकर्ता पदयात्रा कर खड़िया जीएम को मांगों का ज्ञापन सौपेंगे।
उन्होंने कहा कि निजी कंपनी में एक हजार के ऊपर संविदा हेलफर और ड्राइवरों की भर्ती में संगठित संरक्षण प्राप्त तथा कथित गिरोह के द्वारा यहां के विस्थापित, प्रभावित और लोकल बेरोजगारों की भर्ती के नाम पर धड़ल्ले से युवाओं का दोहन किया जा रहा है इसी के खिलाफ सोनांचल संघर्ष वाहिनी ने कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव पुष्पेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में किया। मुख्य अतिथि ने ऐलान किया कि आंदोलन के प्रथम चरण में आगामी 30 अप्रैल को रोड वेज बस स्टैंड शक्तिनगर से खड़िया कोयला परियोजना जीएम गेट तक बेरोजगार भर्ती घोटाले को लेकर सोनांचल संघर्ष वाहिनी के कार्यकर्ता और विस्थापित, प्रभावित और लोकल बेरोजगार पद यात्रा कर जीएम गेट पहुंचेंगे और एनसीएल खड़िया प्रबंधन से मांग करेंगे कि इस भर्ती घोटाले की जांच हो और संगठित गिरोह द्वारा अभी तक कराई गई भर्ती को निरस्त कर भर्ती की स्पष्ट गाइड लाइन बनाकर तीन दिन खुला कैंप लगाकर एक हजार में 80% विस्थापित, प्रभावित और लोकल बेरोजगारों की भर्ती सुनिश्चित की जाए, अन्यथा अब यह आंदोलन जल्द उर्जांचल जन आंदोलन के रूप में बदल जाएगा। श्री यादव ने यह भी कहा कि उर्जांचल में बेरोजगारों की भर्ती का खेल खेल रहे संगठित लोग जल्द बेनकाब होंगे। यह आंदोलन सोनांचल के उपेक्षित बेरोजगारों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि  राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड को भी ज्ञापन देकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की जाएगी। बैठक में  प्रदीप कुमार, महेंद्र कुमार, विनय कुमार, सलमान खान, देवानंद विश्वकर्मा, सुमंत यादव, सुमित, बलवंत यादव, फिरोज और राहुल भारती मौजूद रहे।

Previous Post

तीसरी बार खंडित कि गईं अम्बेडकर की प्रतिमा, ग्रामीणों में दिखी नाराजगी।

Next Post

एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना पिपरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 3 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना पिपरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 3 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।
  • Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?
  • राधा रानी का जन्म स्थान, बरसाना नहीं, बल्कि इस कुंड से हुआ था, रहस्य से भरी है कहानी, जानें
  • ‘छठी मैया’ गीत और ‘The Vvaan’ से दिल जीतने चले सिद्धार्थ, कभी भोजपुरी भाषा को कहा था- ‘लैट्रिन वाली फीलिंग’
  • भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    by Shantosh Mishra
    September 17, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। बीजपुर (सोनभद्र) रिहंद परियोजना परिसर, औद्योगिक ईकाई, एनर्जियो प्रोजेक्ट रिहंद नगर सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर आदि...

    Recent News

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    September 17, 2026
    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    September 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News