• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, November 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

इमरान हाशमी ने रणबीर कपूर की तारीफ की, ‘एनिमल’ में अभिनय को सराहा.

admin by admin
April 16, 2025
in बॉलीवुड
0 0
0
इमरान हाशमी ने रणबीर कपूर की तारीफ की, ‘एनिमल’ में अभिनय को सराहा.

[ad_1]

Last Updated:April 16, 2025, 22:57 IST

Emraan Hashmi On Ranbir kapoor: इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इस बीच इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में उभरते हुए टैलेंट के बारे में खुलकर बात की और उन्होंने रणबीर कपूर को उन…और पढ़ें

कपूर खानदान का लाडला, 900 करोड़ी फिल्म देने वाला हीरो है इमरान के फेवरेट

कभी हर रोल से जीत लेते थे दिल

नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को लेकर चर्चा में है. उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इसी बीच उन्होंने कपूर खानदान के लाडले रणबीर कपूर की दिल खोलकर तारीफ की है.

अपनी की रिलीज से पहले ही इमरान हाशमी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि बॉलीवुड में उभरती प्रतिभाओं के बारे में जितना तारीफ करूं कम है. खासतौर पर इस जनरेशन में रणबीर कपूर बेस्ट स्टार हैं. उन्हें मौजूदा पीढ़ी के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बताते हुए हाशमी ने ‘एनिमल’ में रणबीर के अभिनय की तारीफ भी की है.

‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ के 20 साल पूरे, चित्रांगदा सिंह ने बताया, कैसी थी डेब्यू फिल्म के वक्त हालत

रणबीर की ब्लॉकबस्टर का किया जिक्र
रणबीर के एक्टिंग टैलेंट की तारीफ करते हुए इमरान ने कहा, ‘मैं सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा यह शोर से भरा एक इको चैंबर है. इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए. लेकिन रणबीर कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी मैं वाकई मैं दिल से तारीफ करता हूं. मुझे एनिमल में उनका अभिनय पसंद आया. कई युवा अभिनेता बेहतरीन काम कर रहे हैं और स्क्रीन पर नए नजरिए को ला रहे हैं.’

900 करोड़ कमाकर किया था बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
संदीप रेड्डी वांगा की एक्शन-थ्रिलर में रणबीर ने रणविजय सिंह की भूमिका निभाई, जो अपने पिता की रक्षा के लिए चट्टान की तरह खड़ा रहता है. जब उसके पिता की हत्या की कोशिश की जाती है तो, दुश्मनों से लड़ने के लिए वह आगे आता है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अभिनेता बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. 900 करोड़ कमाकर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

बता दें कि इमरान के लेटेस्ट प्रोजेक्ट ‘ग्राउंड जीरो’ की बात करें तो, फिल्म में वह बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जिन्होंने गाजी बाबा को मारने के लिए ऑपरेशन को लीड किया था. इस मिशन को पिछले 50 वर्षों में बीएसएफ के बेस्ट ऑपरेशन के रूप में जाना जाता है. फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में दुबे की भूमिका को लेकर इमरान हाशमी ने बताया, ‘जब कोई अभिनेता इस तरह की भूमिका निभाता है, तो हमेशा एक शारीरिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक पहलू शामिल होता है. शारीरिक रूप से मुझे एक अनुशासित बॉडी लैंग्वेज अपनानी पड़ी. जब आप एक कमांडिंग ऑफिसर की भूमिका निभा रहे होते हैं, तो बिहेवियर बहुत अहम हो जाता है.’
तेजस देओस्कर के निर्देशन में बनी ‘ग्राउंड जीरो’ इसी साल 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 16, 2025, 22:57 IST

homeentertainment

कपूर खानदान का लाडला, 900 करोड़ी फिल्म देने वाला हीरो है इमरान के फेवरेट

[ad_2]

Source link

Views: 3
Previous Post

उप जिलाधिकारी ओबरा के नेतृत्व में क्रेसर प्लांटों का किया गया निरीक्षण, चार क्रेसर प्लांटों को सीज व दो को नोटिस की गयी जारी।

Next Post

लखनऊ में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, गरीब रथ के लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

admin

admin

Next Post
लखनऊ में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, गरीब रथ के लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

लखनऊ में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, गरीब रथ के लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • आत्मीयता और अपनत्व के बीच यादगार बना दीपावली मिलन समारोह, शान्तनु शुक्ला ने जताया सभी का आभार।
  • नोएडा में पत्रकारिता जगत का अनूठा दीपावली मिलन, जहां न कोई मेजबान था और न कोई मेहमान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    by Shantosh Mishra
    November 1, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बिजली, कोयला, इस्पात और बंदरगाहों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अब सेक्टर आधारित निगरानी के दायरे में...

    Recent News

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    November 1, 2026

    अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

    November 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News