
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा दिनांक 15.04.2025 को समय करीब 22.07 बजे कर्मनाशा पुल से लगभग 200 मीटर पहले अभियुक्त रोहित शुक्ला पुत्र विमलेश शुक्ला निवासी ग्राम राकी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष को एक प्लास्टिक के झोले में 2 किलो 510 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0- 65/2025 धारा- 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. रोहित शुक्ला पुत्र विमलेश शुक्ला निवासी ग्राम राकी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष
*अपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-145/2015 धारा 379 भादवि थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र ।
2. मु0अ0सं0-108/2023 धारा 8/20 NDPS Act थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र ।
3. मु0अ0सं0-65/2025 धारा 8/20 NDPS Act थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. 2 किलो 510 ग्राम नाजायज गांजा
*गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली टीम –*
1. व0उ0नि0 प्रेमशंकर मिश्र थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 मुरली यादव थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 जालन्धर कुमार थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
4. का0 रामजीत बिन्द थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र
।

