• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, March 16, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

ग्रीष्म के दृष्टिगत पेयजल योजनाओं के श्रोत (नदी/बांध) में जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतू जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
April 7, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

नदी/बांध पर निर्मित पेयजल योजनायों के सुचारू संचालन हेतु पेयजल योजनाओं हेतु पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उपरान्त अन्य कार्यों हेतु संचित जल का किया जाये उपयोग- जिलाधिकारी

जनपद के फ्लोराईड प्रभावित ग्रामों में प्राथमिकता के आधार पर जलापूर्ति की जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी।

जनपद में ग्राम पंचायतो के अन्तर्गत नहर/कैनाल से जुड़े हुए तालाब में जल की पर्याप्त उपलब्धता की जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी।

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पीने के पानी का उपयोग करने के पश्चात नल की टोटी को करें बन्द-जिलाधिकारी।

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत दिये गये कनेक्शन से पीने का पानी का प्रयोग सिंचाई के कार्यों में न किया जाये-जिलाधिकारी।

सोनभद्र।जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत पेयजल योजनाओं के श्रोत (नदी/बांध) में जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु कलेक्ट्रेट के जन सुनवाई कक्ष में बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत पूरे जनपद में पेयजल से सम्बन्धित जो भी परियोजनाएं हैं, उनका संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया जाये, जनपद में पर्याप्त मात्रा में जल का संचयन करने के पश्चात अन्यत्र के लिए जलापूर्ति की जाये, उन्होंने कहा कि बेलाही ग्राम समूह पेयजल योजना अन्तर्गत धंधरौल बांध में निर्मित फ्लोटिंग इंटेकवेल पर जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अधिशासी अभियन्ता मीरजापुर नहर प्रखण्ड, मीरजापुर को निर्देशित किया गया, नगवां तेन्दुआही ग्राम समूह पेयजल योजना अन्तर्गत नगवां बांध में निर्मित परम्परागत/फ्लोटिंग इंटेकवेल पर जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ठ, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र को निर्देशित किया गया। हरी-कदरा एवं पटवध ग्राम समूह पेयजल योजना अन्तर्गत सोन नदी में निर्मित इंटेकवेल तथा सोन लिफ्ट कैनाल पर जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता ओबरा बांध खण्ड-ओबरा सोनभद्र को निर्देशित किया गया। गुरमुरा- पनारी ग्राम समूह पेयजल योजना अन्तर्गत ओबरा बांध में निर्मित इंटेकवेल पर जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता ओबरा, परासी-बेलवादह एवं झौली-बीजपुर ग्राम समूह पेयजल योजना अन्तर्गत रिहन्द बांध में निर्मित इंटेकवेल पर जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता रिहन्द बांध सिविल खष्ठ पिपरी, सोनभद्र को निर्देशित किया गया। अमवार ग्राम समूह पेयजार योजना अन्तर्गत नव निर्मित कनहर बाध में निर्मित इंटेकवेल पर शीघ्र जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता कनहर निर्माण खण्ठ-3. सोनभद्र को निर्देशित किया गया। तत्क्रम में अधिशासी अभियन्ता कनहर निर्माण खण्ड-3, सोनभद्र द्वारा अवगत कराया गया कि पेयजल योजना के संचालन हेतु कनहर बांध में आगामी मानसून, 2025 में आवश्यक लेवल तक जल उपलब्ध करा दिया जाएगा। नदी/बांध पर निर्मित पेयजल योजनायों के सुचारू संचालन हेतु स्रोत से सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ताओं को निर्देशित किया गया कि पेयजल योजनाओं हेतु पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उपरान्त अन्य कार्यों हेतु संचित जल का उपयोग किया जाये,  जनपद के फ्लोराईड प्रभावित ग्रामों में प्राथमिकता के आधार पर जलापूर्ति कराने हेतु अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) व जिला पंचायत राज अधिकारी, सोनभद्र को निर्देशित किया गया, विकास खण्ड-रावर्ट्सगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत बघुआरी के टोला मठौरा को बलूई बंधी के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था किये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता, बन्धी प्रखण्ड, रावर्ट्सगंज सोनभद्र को निर्देशित किया गया, पटवध ग्राम समूह पेयजल योजना अन्तर्गत ग्राम परसौना खुर्द परगना बठहर तहसील घोरावल में पाइप लाइन बिछाने हेतु माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में लंबित वाद के शीघ्र निस्तारण हेतु अधिशासी अभियन्ता उ०प्र०, जल निगम (ग्रामीण), सोनभद्र को निर्देशित किया गया। झीलो-बीजपुर ग्राम समूह पेयजल योजना अन्तर्गत विद्युत आपूर्ति के दृष्टिगत ग्राम मनबसा के पास विद्युत केबल क्रासिंग हेतु रेलवे, धनबाद डिवीजन से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), सोनभद्र को निर्देशित किया गया। जनपद में निर्मित/निर्माणाधीन पाईप पेयजल योजनान्तर्गत आच्छादित ग्रामों में ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत नियमित रूप से जलापूर्ति करने हेतु अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), सोनभद्र को निर्देशित किया गया, पेयजल योजनाओं के जल का दुरुपयोग रोकने के दृष्टिगत बृहद स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम किये
जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता उ०प्र०, जल निगम (ग्रामीण), सोनभद्र को निर्देशित किया गया, सिंचाई विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि भविष्य में धंधरौल बांध से हो रहे सीपेज को बन्द कर दिया जाएगा, तत्क्रम में नगर पालिका परिषद राचर्ट्सगंज में पेयजल आपूर्ति हेतु धंधरौल बांध के पास निर्मित इंटेकवेल को बांध के अन्दर शिफ्ट करने हेतु जल निगम (नगरीय) मीरजापुर को निर्देशित किया गया। पटवध ग्राम समूह पेयजल योजना अन्तर्गत आच्छादित कुल 643 ग्रामों में जलापूर्ति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम से जानकारी ली तो उनके द्वारा बताया गया कि जून माह में 500 ग्राम पंचायतों जलापूर्ति सुनिश्चित की जायेगी, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), सोनमद को निर्देशित करते हुए कहा कि परियोजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कर ग्राम पंचायतों में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाये, उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, उन घरों में पीने हेतु जल का उपयोग किया जाये, उस जल का सिंचाई आदि कार्य में प्रयोग न किया जाये, जिससे कि जल आपूर्ति अन्य कनेक्शन में भी पर्याप्त मात्रा में हो सकें, पीने के पानी का उपयोग करने के पश्चात नल की टोटी का बन्द कर दें, जिससे कि पानी का दुरूपयोग न हो, जनपद में ग्राम पंचायतो के अन्तर्गत नहर/कैनाल से जुड़े हुए तालाब में जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सम्बन्धित सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया गया, अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), सोनभद्र द्वारा अवगत कराया गया कि जल निगम द्वारा पूर्व में निर्मित पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण हेतु अनुबन्धित फर्म के माध्यम से योजनाओं को संचालित कर नियमित जलापूर्ति की जाएगी।

Previous Post

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग व्यक्ति का झाड़ियों में मिला शव जांच में जुटी पुलिस।

Next Post

चैत्र नवरात्रि/श्रीराम नवमी के अवसर पर देवी मंदिरों में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम/रामायण पाठ का आयोजन।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

चैत्र नवरात्रि/श्रीराम नवमी के अवसर पर देवी मंदिरों में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम/रामायण पाठ का आयोजन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास
  • ashwagandha nursery | profitable farming for farmers | आयुर्वेदिक पौधा अश्वगंधा | अश्वगंधा की खेती से फायदा |
  • 4.10 मिनट का हरियाणवी गाना, रोमांटिक रोल में दिखा था ये ‘विलेन’, शादियों में न बजाने पर डीजे तोड़ देते थे लोग
  • Jamui Jabir Ansari wins gold for 9th time selected in national team
  • मचान विधि से करें इस सब्जी की खेती, 30 दिन में पैदावार शुरू, सीजन में होगी लाखों की कमाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास

    अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास

    by admin
    March 15, 2026
    0

    Last Updated:March 15, 2026, 17:00 ISTWho is Max Dowman: आर्सेनल के 16 वर्षीय 'वंडरकिड' मैक्स डोमन ने एवर्टन के खिलाफ...

    Recent News

    अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास

    अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास

    March 15, 2026
    ashwagandha nursery | profitable farming for farmers | आयुर्वेदिक पौधा अश्वगंधा | अश्वगंधा की खेती से फायदा |

    ashwagandha nursery | profitable farming for farmers | आयुर्वेदिक पौधा अश्वगंधा | अश्वगंधा की खेती से फायदा |

    March 15, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News