• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, August 3, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मेरठ हत्‍याकांड: लूडो गेम में जीत की रकम बनी वजह, दोस्‍त ने उठाया ऐसा कदम, दहल गई पुलिस

admin by admin
April 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
मेरठ हत्‍याकांड: लूडो गेम में जीत की रकम बनी वजह, दोस्‍त ने उठाया ऐसा कदम, दहल गई पुलिस


Last Updated:April 06, 2025, 00:36 IST

Meerut Murder Case: मेरठ से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक दोस्त ने अपने दोस्‍त की हत्‍या कर दी. यह मामला लूडो गेम और उसकी जीत पर रकम के दांव लगाने से जुड़ा हुआ है. गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बता…और पढ़ें

लूडो गेम में जीत की रकम बनी वजह, दोस्‍त ने उठाया ऐसा कदम, दहल गई पुलिस

मेरठ से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है.

हाइलाइट्स

  • मेरठ में लूडो गेम के विवाद में दोस्त ने की हत्या.
  • हत्या के बाद शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश.
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जुर्म कबूल करवाया.

मेरठ. थाना लोहिया नगर क्षेत्र में कुछ दिन पहले 14 वर्षीय एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला था, जिसकी गुत्थी को मेरठ पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि युवक की हत्या उसके ही दोस्त ने की थी, महज लूडो खेलने के दौरान जीत की रकम मांगने पर विवाद हुआ था और इसी दौरान गला घोंटकर हत्‍या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. अब पुलिस उसे कड़ी सजा दिलाने के लिए कोर्ट में पेश कर रही है. अफसरों का दावा है कि पुलिस ने तमाम साक्ष्‍य जुटा लिए हैं.

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने इस पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक उमर और आरोपी अमन उर्फ इकराम आपस में गहरे दोस्त थे. दोनों को ही लूडो खेलने का शौक था और वे अक्सर इस खेल पर पैसों की बाजी भी लगाते थे. कुछ दिन पहले दोनों के बीच लूडो खेलते समय ₹10,000 की बाजी लगी थी, जिसमें उमर हार गया और इकराम जीत गया. एसपी सिटी ने बताया कि इकराम ने उमर से अपनी जीती हुई रकम मांगी, जिसके लिए उसने दबाव बनाया. इस बात से गुस्साए उमर ने इकराम को चांटा मार दिया. यह चांटा इकराम को इतना नागवार गुजरा कि उसने उसी वक्त उमर से बदला लेने की ठान ली. पुलिस के अनुसार, इकराम ने उमर की नाडे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी.

आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हत्या के बाद इकराम ने वारदात को छुपाने की कोशिश की. उसने उमर के शव को पेड़ पर लटका दिया, ताकि लोग इसे आत्महत्या समझें और बिना किसी जांच के दफना दें. हालांकि, पुलिस को इस मामले की सूचना मिली और उन्होंने गहन जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस को हत्या की आशंका हुई और जब उन्होंने मृतक के दोस्तों और परिचितों से पूछताछ की, तो शक की सुई इकराम की ओर घूम गई. पुलिस ने इकराम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और बताया कि किस तरह मामूली बात पर उसने अपने दोस्त की जान ले ली.

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने इस पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी इकराम को मीडिया के सामने पेश किया. उन्होंने बताया कि लूडो में जीती हुई रकम के विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी और शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Location :

Meerut,Meerut,Uttar Pradesh

First Published :

April 06, 2025, 00:36 IST

homeuttar-pradesh

लूडो गेम में जीत की रकम बनी वजह, दोस्‍त ने उठाया ऐसा कदम, दहल गई पुलिस



Source link

Previous Post

रानी चटर्जी ने सड़क पर किया डांस, अदाएं देख मचला फैंस का दिल

Next Post

Success Story small village this soldier from Sikar know here – News18 हिंदी

admin

admin

Next Post
Success Story small village this soldier from Sikar know here – News18 हिंदी

Success Story small village this soldier from Sikar know here – News18 हिंदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • BJP दतिया उपचुनाव हार गई, लेकिन अमित मालवीय बोले- ‘कांग्रेस का प्रचंड जनादेश नहीं’; गिनाए 4 तर्क, Madhya-pradesh Hindi News
  • 15 साल की लड़की का आधार बदलकर बना दिया 21 साल का, फिर 3 लाख में कराई शादी; ऐसे खुला कांड, Madhya-pradesh Hindi News
  • शाजापुर: बेरछा क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरा झांसी का 22 वर्षीय युवक, गंभीर हालत में इंदौर रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • डिंडौरी: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 300 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस्ते जमा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मुरैना: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 250 पटवारी कलम बंद हड़ताल पर, राजस्व विभाग की सेवाएं प्रभावित, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    BJP दतिया उपचुनाव हार गई, लेकिन अमित मालवीय बोले- ‘कांग्रेस का प्रचंड जनादेश नहीं’; गिनाए 4 तर्क, Madhya-pradesh Hindi News

    BJP दतिया उपचुनाव हार गई, लेकिन अमित मालवीय बोले- ‘कांग्रेस का प्रचंड जनादेश नहीं’; गिनाए 4 तर्क, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 3, 2026
    0

    Amit Malviya on Datia Bypoll Result: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय...

    Recent News

    BJP दतिया उपचुनाव हार गई, लेकिन अमित मालवीय बोले- ‘कांग्रेस का प्रचंड जनादेश नहीं’; गिनाए 4 तर्क, Madhya-pradesh Hindi News

    BJP दतिया उपचुनाव हार गई, लेकिन अमित मालवीय बोले- ‘कांग्रेस का प्रचंड जनादेश नहीं’; गिनाए 4 तर्क, Madhya-pradesh Hindi News

    August 3, 2026
    15 साल की लड़की का आधार बदलकर बना दिया 21 साल का, फिर 3 लाख में कराई शादी; ऐसे खुला कांड, Madhya-pradesh Hindi News

    15 साल की लड़की का आधार बदलकर बना दिया 21 साल का, फिर 3 लाख में कराई शादी; ऐसे खुला कांड, Madhya-pradesh Hindi News

    August 3, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News