
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
डाला सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला ओबरा संपर्क मार्ग पर स्थित रेक्सहवा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया मिली जानकारी मुताबिक बुधवार की देर रात डाला ओबरा संपर्क मार्ग स्थित रेक्सहवा में एमआरएफ सेंटर जाने वाली मार्ग के पास एक बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया । बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक की पहचान अमरेश (23) पुत्र महेंद्र प्रसाद निवासी बरवाडीह थाना कोन के रुप में हुई जो सलईवनवा स्थित निर्माणाधीन सीमेंट कंपनी के अंतर्गत एक कंपनी का कर्मचारी बताया जा रहा है युवक को सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखकर मौके पर पहुंचे लोगों ने स्थानीय पुलिस व डायल 112 को सुचना दिया गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को सीएचसी चोपन भेज दिया गया ।

