• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, May 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

श्री कृष्ण के माखन चोरी की लीला देख रेनुसागर वासी हुये भाव विभोर।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 30, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। जय प्रकाश सिंह।

वृन्दावन के कलाकारों ने श्री श्याम सगाई व माखन चोरी की लीला का किया भाव पूर्ण मंचन।

अनपरा सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में आवासीय परिसर में स्थित  रामलीला मैदान में चल रहे तीन दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों संग रासलीला, श्री श्याम राधा जी की सगाई की रस्म व इसके बाद माखनचोरी का भावपूर्ण मंचन वृन्दावन के कलाकारों द्वारा किया गया। बृंदाबन से आये कलाकारों ने श्रीकृष्ण रासलीला में शनिवार की रात भगवान श्री कृष्ण की बचपन की माखन चोरी की अलग-अलग लीलाओं में श्री कृष्ण कैसे गोपियों के घर जाकर माखन चुराया करते थे, दिखाया गया। इस दौरान कान्हा के माखन चुराने की शिकायत लेकन पहुंची गोपियों का मंचन सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान एक गोपी कान्हा जी को पकड़कर यशोदा मैया के पास लेकर पहुंचती है, लेकिन भगवान उस गोपी के बेटे का रूप धारण कर लेते हैं। पंडाल में मौजूद दर्शकों ने इस मंचन को देखकर खूब तालियां बजाई। इस दौरान नंद गांव में पहुंची राधा जी की सगाई का मंचन भी किया गया।बताते चले कि रेनुसागर रामलीला मैदान चल रहे कृष्णलीला में युवा और बालक कृष्ण की गतिविधियों का मंचन होता है। कृष्ण की मनमोहक अदाओं पर गोपियां यानी बृजबालाएं लट्टू थीं। कान्हा की मुरली का जादू ऐसा था कि गोपियां अपनी सुतबुत गंवा बैठती थीं। गोपियों के मदहोश होते ही शुरू होती थी कान्हा के मित्रों की शरारतें। माखन चुराना, मटकी फोड़ना, मोर नृत्य करना मानों श्रृंगार और प्रेम रस में डूबा हुआ यह नृत्‍य अपनी चमक और मनमोहिनी छटा से रेनुसागर रामलीला मैदान में बैठे भक्तगणों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मृदुल भारद्वाज, रोहित सक्सेना,आर के बर्मा ,सदानन्द पांडेय ,सनोज कुमार सहित मान्यता प्राप्त श्रम संगठन के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे।

Previous Post

हीटवेब/लू से बचाव के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानगण व अधिकारियों के साथ की बैठक।

Next Post

मिशनशक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

मिशनशक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनने से एक जीत दूर
  • सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के तार UP से जुड़े, जांच के लिए संभल-बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस
  • सेलिना जेटली के पति पर घरेलू हिंसा का आरोप, पीटर हाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ‘लुक आउट सर्कुलर’ भी जारी
  • दुद्धी पुलिस द्वारा अलग अलग मुकदमें में 2 अभियुक्त गिरफ्तार।
  • विस्तारित क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास, पेयजल पाइपलाइन व सड़क निर्माण शुरू।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनने से एक जीत दूर

    अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनने से एक जीत दूर

    by admin
    May 9, 2026
    0

    Last Updated:May 08, 2026, 21:24 ISTIndia beat Lebanon: भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने लेबनान को 4-0 से हराकर एएफसी अंडर-17...

    Recent News

    अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनने से एक जीत दूर

    अंडर-17 महिला एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनने से एक जीत दूर

    May 9, 2026
    सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के तार UP से जुड़े, जांच के लिए संभल-बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस

    सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के तार UP से जुड़े, जांच के लिए संभल-बदायूं पहुंची बंगाल पुलिस

    May 9, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News