• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, June 30, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक, राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिये निर्देश।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 29, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली के कार्य में लायें तेजी-जिलाधिकारी।

बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला आबकारी अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी खनन को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश।

मण्डी सचिव द्वारा डाटा सही प्रस्तुत न करने व बैठक में उपस्थित न होने पर वेतन भुगतान पर रोक, स्पष्टीकरण जारी करने के दिये निर्देश।

सोनभद्र।जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यक्रमों व कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में जिला आबकारी अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी खनन अनुपस्थित पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश। बैठक के दौरान मण्डी वसूली की समीक्षा की गयी, तो मण्डी वसूली से सम्बन्धित डाटा ठीक ढंग से प्रस्तुत न करने व बैठक में मण्डी सचिव के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने मण्डी सचिव के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के साथ ही स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों की रैकिंग डी0 और0 ई0 श्रेणी में है, वह अपनी रैकिंग में सुधार कर लें, अन्यथा की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी, इसमें किसी स्तर शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि माानक के मुताबिक वसूली के लक्ष्य को पूरा करने, तहसील स्तरों पर बकायेदारों पर वसूली की कार्यवाही करने, आर0सी0 का नियमित मिलान करने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये गये। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित महीने के अनुरूप लक्ष्य वसूली के कार्य में तेजी लाया जाये, जिससे राजस्व वसूली के प्रगति में तेजी लाया जा सकें, इस कार्य में शिथिलता न बरती जायें, लक्ष्य  पूरा न करने वालों की जिम्मेदारी तय की जाये। उन्होंने कहा कि तहसीलों का काम समयबद्ध और बेहतर तरीके से करने के लिए कड़ाई के साथ उप जिलाधिकारी व तहसीलदार राजस्व कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि राजस्व मुकदमों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाय, जमीनी विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाये, किसी भी हाल में जनता के साथ अन्याय न होने पायें, इसका भी ध्यान दिया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत जिन विद्यालयों में स्मार्टफोन का वितरण किया जाना है, वे समय-सीमा के अन्दर वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में इस कार्य में शिथिलता बरतने वाले सम्बधितों के वेतन भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जायेगी। इसी प्रकार से शहरी आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित किया गया, जिलाधिकारी ने कहा कि जिन भी लाभार्थी को आवास निर्माण हेतु धनराशि की किश्त जारी की गयी है, उनके निर्माण का भौतिक सत्यापन/जॉच किया जाये, तभी दूसरी या तीसरे किश्त की धनराशि देने की जार्यवाही की जाये। जिला पूर्ति अधिकारी को आधार सीडिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बाजार में बिकने वाले खाद्य सामग्री की जॉच कराते रहें, ताकि किसी प्रकार प्रकार की मिलावटी की स्थिति न आने पायें, इसके लिए छापेमारी की कार्यवाही में तेजी लाया जायें और जो भी शासन द्वारा मानक व फार्मूला निर्धारित किया गया है, उसका अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगें। बैठक अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र,उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Previous Post

इण्डियन बैंक, सोनभद्र जिले में 20वीं शाखा का जिलाधिकारी के कर कमलों द्वारा किया गया उद्घाटन।

Next Post

श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी (AHT) की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया बाल श्रम उन्मूलन अभियान।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी (AHT) की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया बाल श्रम उन्मूलन अभियान।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
  • सोनभद्र में दो माह बाद एक जुलाई से पुनः चलेगी नियमित कोर्ट।
  • FIFA World Cup: नॉक आउट में बड़ा बवाल, अर्जेंटीना के खिलाफ मैच से पहले केप वर्डे के कप्तान पर यौन शोषण के आरोप
  • Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों आज बिजनेस में बड़े फैसलों से होगा तगड़ा फायदा, लेकिन जीवनसाथी से हो सकती है अनबन
  • इमरान हाशमी के इस एक गाने ने बदल दी थी उनकी किस्मत, रातों-रात बने स्टार – News18 हिंदी

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

    by Shantosh Mishra
    June 30, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा...

    Recent News

    मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

    June 30, 2026

    सोनभद्र में दो माह बाद एक जुलाई से पुनः चलेगी नियमित कोर्ट।

    June 30, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News