• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, March 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

गेहूं में मिट्टी या मिट्टी में गेहूं, पीलीभीत में खुली लोगों को बांटे जाने वाले राशन की पोल

admin by admin
March 25, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
गेहूं में मिट्टी या मिट्टी में गेहूं, पीलीभीत में खुली लोगों को बांटे जाने वाले राशन की पोल


Last Updated:March 25, 2025, 22:37 IST

Pilibhit News Today in hindi: गोदाम पहुंचने से लेकर वितरण तक राशन की गुणवत्ता के तमाम मापदंड तय हैं. बावजूद इसके उपभोक्ताओं तक….

X

सांकेतिक

सांकेतिक फोटो.

पीलीभीत: सरकारी सिस्टम में मौजूद लोग भ्रष्टाचार करने के लिए नए-नए तरीके खोज निकालते हैं. ऐसा ही एक मामला पीलीभीत में देखने को मिला है. यहां वितरण के लिए ले जाए जा रहे गेहूं ऐसी गुणवत्ता में पाए गए हैं जिसे देख हर कोई हैरान है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद किसान नेताओं ने जब स्टॉक चेक करवाया तो पूरे मामले की कलई खुल गई.

पूरा मामला पीलीभीत जिले के कलीनगर तहसील के अंतर्गत आने वाले संडई गांव का है. यहां राशन वितरण में बड़ी हेरा-फेरी देखने को मिली है. दरअसल, लंबे समय से यहां सरकारी कोटे पर मिलने वाले राशन की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोग सवाल खड़े कर रहे थे. स्थानीय लोगों ने पूरे मामले में किसान नेताओं से मदद की गुहार लगायी. मंगलवार दोपहर वितरण के लिए गेहूं का स्टॉक गांव में लाया गया था. मौके पर पहुंचे किसान नेताओं ने स्टॉक को चेक करवाने की मांग उठायी. जब स्टॉक में मौजूद गेंहू के बोरे को खोला गया तो हर कोई हैरान रह गया. यहां गेंहू में मिट्टी मिली है या फिर मिट्टी में गेंहू. इसका अंतर करना भी लोगों को मुश्किल हो गया.

गौरतलब है कि वितरण के लिए एफसीआई के गोदाम से राशन लाया जाता है. गोदाम पहुंचने से लेकर वितरण तक राशन की गुणवत्ता के तमाम मापदंड तय हैं. बावजूद इसके उपभोक्ताओं तक इतनी घटिया सामग्री पहुंचना कहीं न कहीं एफसीआई की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है. पूरे मामले पर अधिक जानकारी देते हुए पीलीभीत जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि मामले के संज्ञान में आते ही टीम को मौके पर भेजा गया है. पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी.

Location :

Pilibhit,Uttar Pradesh

First Published :

March 25, 2025, 22:37 IST

homeuttar-pradesh

गेहूं में मिट्टी का ढे़र, पीलीभीत में खुली राशन की पोल



Source link

Previous Post

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक का असली कारण सामने आया.

Next Post

CRPF jawan giving free basketball training for 12 years know details

admin

admin

Next Post
CRPF jawan giving free basketball training for 12 years know details

CRPF jawan giving free basketball training for 12 years know details

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।
  • अधिवक्ता सच्चिदानंद मिश्रा की हत्या दुःखद– राकेश शरण मिश्र।
  • कोटा की बेटी ने खेल में लहराया परचम, स्पोर्ट्स कोटे से मिली सरकारी नौकरी, संघर्ष से पाया मुकाम
  • Best Bajra Varieties for Summer | Farming Ideas for farmers | बाजरा की खेती से मुनाफा | बाजरे की उन्नत किस्में |

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

    by Shantosh Mishra
    March 18, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। अवगत कराना है कि थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत रॉबर्ट्सगंज– पन्नूगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों...

    Recent News

    रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

    March 18, 2026

    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News