• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, June 15, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश, देश का ग्रोथ इंजन  का जनपद सोनभद्र में त्रिदिवसीय विकास महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 25, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष हुए पूर्ण, विकास भवन के रिसोर्स सेन्टर पर भव्य महोत्सव का हुआ आयोजन।

उत्तर प्रदेश सरकार के उत्कृष के 08 वर्ष विकास पुस्तिका का मा0 उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा हुआ विमोचन।

लघु फिल्मों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की विकास गाथा का किया प्रदर्शन एवं महाकुंभ पर आधारित डाकूमेन्ट्री फिल्म का किया गया प्रदर्शन।

केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से सम्बन्धित विभिन्न विभागों द्वारा विकास से सम्बन्धित लगायी गयी प्रदर्शनी।

प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभर्थियों को किया जा रहा है लाभान्वित।

सोहन लाल श्रीमाली, उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां, जनहित में उत्कर्ष के 8 वर्ष।

करमा नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सोनभद्र। केंद्र सरकार के सफलता के 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद सोनभद्र में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का भव्य शुभारंभ सोहन लाल श्रीमाली, उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग उ0प्र0 द्वारा किया गया, इस मौके पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत राव, जिला प्रभारी भाजपाअनिल सिंह, विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, विधायक सदर के प्रतिनिधि विकास मिश्रा सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। यह आयोजन प्रदेश सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ नीति को समर्पित है, जिसकी थीम ‘उत्तर प्रदेश’ देश का ग्रोथ इंजन’ रखा गया। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभर्थियों को लाभान्वित किया जा रहा, जिसे रंग-बिरंगी रंगोलियों, फूल-मालाओं, गुब्बारों और योजनाओं से संबंधित आकर्षक फ्लैश डिस्प्ले से सजाया गया था। महोत्सव के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया, वहीं फूड स्टॉल पर भी लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा, आईटीआई के छात्रों को टैबलेट का वितरण किया गया और दिव्यांगजनों को किट का वितरण भी किया गया, लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, आवास, सराहनीय कार्य हेतु आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति-पत्र, अल्पसंख्यक विभाग की छात्राओं को छात्रवृति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इण्टर मीडिएट कालेज के छात्राओं ने सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं संस्कृति विभाग से आए कलाकारों के समूह ने करमा नृत्य और लोक गीत के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। महोत्सव के दौरान विभिन्न विषयों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, लघु फिल्मों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की विकास गाथा एवं महाकुंभ पर आधारित डाकूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया, इन फिल्मों ने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के फीडबैक वीडियो भी प्रदर्शित किए गए, जिससे जनता को योजनाओं के वास्तविक लाभ का प्रमाण मिला। कार्यक्रम में जनपद के सोहन लाल श्रीमाली, उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग उ0प्र0, पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने  संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के उत्कृष के 08 वर्ष विकास पुस्तिका का विमोचन किया। सोहन लाल श्रीमाली, उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग उ0प्र0 ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी, सड़कों में गड्ढे, बिजली संकट, व्यापारी पलायन जैसी समस्याएं आम थीं। सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण, एंटी-रोमियो स्क्वायड, सख्त पुलिसिंग और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है। जनपद सोनभद्र विद्युत का हब केन्द्र रहा है और यहां पर विद्युत का उत्पादन व्यापक स्तर पर होता है, जनपद प्रयागराज में दिव्य और भव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगायी, इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा दिव्य और भव्य व्यवस्था की गयी थी, जिसकी प्रशंसा चहुंओर हो रही है। उत्तर प्रदेश अब सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि देश का ग्रोथ इंजन बन गया है। सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह महोत्सव सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रमाण है और जनता के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक भी। उत्तर प्रदेश अब विकसित भारत निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का विकास हो रहा है, सड़क, विद्युत की बेहतर व्यवस्थाएं हो रही है, प्रदेश के हर जनपद में मेडिकल कालेज की स्थापना होने के साथ ही गरीब परिवार के लोगों को 5 लाख तक का निःशुल्क ईलाज की सुविधा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मिल रही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कहा कि त्रिदिवसीय महोत्सव में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल लगाये गये हैं, जिसके माध्यम से जनपद व प्रदेश के विकास में किये गये कार्यों को दर्शाया गया है, इन स्टालों के माध्यम से कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़ सकता है, जो अब तक सरकार की योजनाओं से लाभान्वित न हुए हों, सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 27 मार्च तक दो सत्रों में किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें, इस महोत्सव में जनपद के लोग शामिल होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इनका प्रत्यक्ष लाभ भी ले सकते हैं। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे, यह महोत्सव जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती नमिता शरण, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Previous Post

कलेक्ट्रेट में स्थापित विभिन्न अनुभागों एवं विभागों का जिलाधिकारी ने किये आकस्मिक निरीक्षण।

Next Post

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश रवीन्द्र जायसवाल जी का जनपद सोनभद्र में आगमन 26 मार्च को।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश रवीन्द्र जायसवाल जी का जनपद सोनभद्र में आगमन 26 मार्च को।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • FIH Pro League: मनप्रीत के 412वें मैच के रिकॉर्ड का जश्न पड़ा फीका, नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
  • Vrishabh Rashifal: आज चमकेगी वृषभ राशि की किस्मत, बिजनेस में तरक्की के साथ लव लाइफ में आएगी खुशहाली
  • बंगाली गाने में मौनी रॉय का गजब का डांस, सफेद साड़ी में लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
  • नीरज चोपड़ा पर सस्पेंस के बीच गुड न्यूज, ये दो स्टार्स कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाएंगे दम, बेस्ट थ्रो के साथ किया क्वालिफाई
  • Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज इन चीजों में करें इनवेस्टमेंट, होगा पैसा ही पैसा! क्या कहता राशिफल

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    FIH Pro League: मनप्रीत के 412वें मैच के रिकॉर्ड का जश्न पड़ा फीका, नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

    FIH Pro League: मनप्रीत के 412वें मैच के रिकॉर्ड का जश्न पड़ा फीका, नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

    by admin
    June 15, 2026
    0

    Last Updated:June 14, 2026, 23:37 ISTManpreet Singh equals Dilip Tirkey's India record: मनप्रीत सिंह ने नीदरलैंड के खिलाफ एफआईएच प्रो...

    Recent News

    FIH Pro League: मनप्रीत के 412वें मैच के रिकॉर्ड का जश्न पड़ा फीका, नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

    FIH Pro League: मनप्रीत के 412वें मैच के रिकॉर्ड का जश्न पड़ा फीका, नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

    June 15, 2026
    Vrishabh Rashifal: आज चमकेगी वृषभ राशि की किस्मत, बिजनेस में तरक्की के साथ लव लाइफ में आएगी खुशहाली

    Vrishabh Rashifal: आज चमकेगी वृषभ राशि की किस्मत, बिजनेस में तरक्की के साथ लव लाइफ में आएगी खुशहाली

    June 15, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News