[ad_1]
Last Updated:
Lucknow News: सीएम ने बताया कि संभल का उल्लेख 5,000 साल पुराने धार्मिक ग्रंथों में मिलता है, जो इस्लाम के उदय से भी पहले के हैं. 1526 में संभल में भगवान विष्णु का मंदिर नष्ट किया गया था, जो इस क्षेत्र का ऐतिहास…और पढ़ें
सीएम योगी आदित्यनाथ. (फाइल फोटो)
हाइलाइट्स
- सीएम योगी ने लखनऊ में सनातन धर्म पर बड़ा बयान दिया.
- संभल का उल्लेख 5,000 साल पुराने धार्मिक ग्रंथों में मिलता है.
- सीएम योगी ने कहा, एक दिन पूरी दुनिया भगवा पहनेगी.
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक निजी कार्यक्रम में सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया. बुधवार को सीएम योगी ने कहा कि- दुनिया मेरे बारे में कुछ भी सोचे, मैंने भगवा पहना है. मुझे इस पर गर्व है. एक दिन पूरी दुनिया भगवा पहनेगी. साथ ही सीएम ने बताया कि संभल का उल्लेख 5,000 साल पुराने धार्मिक ग्रंथों में मिलता है, जो इस्लाम के उदय से भी पहले के हैं. 1526 में संभल में भगवान विष्णु का मंदिर नष्ट किया गया था, जो इस क्षेत्र का ऐतिहासिक संदर्भ प्रस्तुत करता. उन्होंने कहा कि मैं 3500 साल पुरानी बात कर रहा हूं, जब कहा गया था- संभल में कल्कि अवतार होगा.
सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने संभल और सनातन धर्म पर बयान दिया. सीएम योगी ने कहा कि भगवा रंग उनकी और सनातन धर्म की पहचान है. उन्हें इस पर गर्व है. उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि एक दिन पूरी दुनिया भगवा पहनेगी. सीएम ने बताया कि संभल का उल्लेख 5,000 साल पुराने धार्मिक ग्रंथों में मिलता है, जो इस्लाम के उदय से भी पहले के हैं. साल 1526 में संभल में भगवान विष्णु का मंदिर नष्ट किया गया था, जो इस क्षेत्र का ऐतिहासिक संदर्भ प्रस्तुत करता है
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि- हिंदू धर्म के ग्रंथों में भगवान विष्णु के अवतारों का उल्लेख है. जबकि इस्लाम का उदय केवल 1,400 साल पहले हुआ था. यह संदर्भ उस धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का है जो इस्लाम से पहले का है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 1526 में ही संभल में विष्णु मंदिर को तोड़ा गया था, दो साल बाद 1528 में अयोध्या में राम मंदिर को भी नष्ट किया गया था, लेकिन किसी की धार्मिक आस्था पर जोर-जबरी कब्जा करना या उसे नष्ट करना बिल्कुल अस्वीकार्य है. विशेष रूप से जब हम संभल के ऐतिहासिक महत्व को जानते हैं.
इसके साथ ही सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जैसी दृष्टि..वैसी श्रृष्टि. जिन लोगों की दृष्टि ही नकारात्मक है, उनको मैं सकारात्मक दृष्टि से देखने आशा ही क्यों रखूं. इसी नकारात्मकता के कारण ये लोग जनता की नजर में गिरे हैं. जब हमने महाकुंभ की पहली बैठक आयोजित की थी, तो उस दौरान भी बहुत से लोगों ने ट्वीट किए थे. मेरे सहयोगियों ने भी उस दौरान इस मामले में मुझसे बात की थी, तो मैंने उनसे कहा था कि ये सभी लोग भी आवश्यक हैं. किसी भी आयोजन में ये लोग नहीं होंगे तो कैसे होगा. सभी प्रकार के ग्रह, उपग्रह आते रहने चाहिए और हम इन्हें अच्छा मानकर चलते हैं. क्योंकि आपकी अच्छाई की तुलना तभी होगी, जब बुरे लोग भी होंगे. यही लोग जनता के बीच बोलेंगे कि हमें इस आयोजन को और अच्छा करना है.
Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh
March 13, 2025, 00:02 IST
[ad_2]
Source link


