• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, June 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Noida: सावधान! आपका बच्चा भी करता है स्कूल बस से सफर? पहले पढ़ लें ये चौंकाने वाली खबर

admin by admin
March 5, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
Noida: सावधान! आपका बच्चा भी करता है स्कूल बस से सफर? पहले पढ़ लें ये चौंकाने वाली खबर


Last Updated:March 05, 2025, 21:58 IST

नोएडा में बिना फिटनेस और परमिट के कई स्कूल बसें बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डाल रही हैं. परिवहन विभाग ने 317 वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया है. पेरेंट्स से बस की स्थिति जांचने की अपील की गई है.

X

नोएडा

नोएडा में दौड़ रही अनफिट स्कूल बसें.

हाइलाइट्स

  • नोएडा में बिना फिटनेस के कई स्कूल बसें चल रही हैं.
  • परिवहन विभाग ने 317 वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया.
  • पेरेंट्स से बस की स्थिति जांचने की अपील की गई है.

नोएडा: अगर आपका बच्चा स्कूल बस से सफर करता है, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई स्कूल बसें बिना फिटनेस प्रमाण पत्र और बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. हाल ही में परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 317 वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिसके बाद उनके रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए गए हैं.

बिना फिटनेस के दौड़ रही हैं स्कूल बसें
परिवहन विभाग की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि नोएडा के कई नामी स्कूलों की बसें बिना फिटनेस प्रमाण पत्र और वैध परमिट के ही बच्चों को लाने-ले जाने का काम कर रही हैं. इनमें रेयान इंटरनेशनल, गौर इंटरनेशनल और आर्यावर्त स्कूल जैसी नामी शिक्षण संस्थानों की बसें भी शामिल हैं. इन बसों के पास न तो फिटनेस सर्टिफिकेट है और न ही सही परमिट, बावजूद इसके ये हर दिन हजारों बच्चों को ढो रही हैं. इस लापरवाही के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगातार हो रही परिवहन नियमों की अनदेखी को देखते हुए, परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के तहत 317 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिनमें से कई स्कूल बसें शामिल थीं. ये बसें बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के सड़कों पर दौड़ रही थीं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा था.

पेरेंट्स से की गई खास अपील
ARTO बसियाराम वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान पकड़े गए 317 वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई स्कूल बस बिना फिटनेस या परमिट के पकड़ी गई, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने पेरेंट्स से अपील की कि वे अपने बच्चों की स्कूल बस की स्थिति की जांच करें. बस का फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट वैध है या नहीं, इसकी जानकारी जरूर लें. अगर कोई गड़बड़ी मिले, तो तुरंत स्कूल प्रशासन और परिवहन विभाग को सूचित करें.
आप भी रहें सतर्क और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता न करें!

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

March 05, 2025, 21:58 IST

homeuttar-pradesh

सावधान! आपका बच्चा भी करता है स्कूल बस से सफर? देखें ये चौंकाने वाला खुलासा



Source link

Previous Post

‘कभी-कभी आपकी चुप्पी…’, प्लास्टिक सर्जरी कराने की अफवाहों पर भड़की एक्ट्रेस, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Next Post

नेशनल गेम्स तक पहुंचा मुरादाबाद का बॉक्सिंग हीरो, अब युवाओं को ट्रेनिंग देकर बना रहे चैंपियन!

admin

admin

Next Post
नेशनल गेम्स तक पहुंचा मुरादाबाद का बॉक्सिंग हीरो, अब युवाओं को ट्रेनिंग देकर बना रहे चैंपियन!

नेशनल गेम्स तक पहुंचा मुरादाबाद का बॉक्सिंग हीरो, अब युवाओं को ट्रेनिंग देकर बना रहे चैंपियन!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ
  • Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी
  • दर्शकों को डराएंगी जैकलिन! 2 एक्टर्स संग खौफ का नया खेल खेलेंगी हीरोइन, हॉरर मूवी की जल्द शुरू होगी शूटिंग
  • विकास प्रदर्शनी में दिखी विकसित भारत की भव्य तस्वीर।
  • विकसित सोनभद्र की नई उड़ान विकास प्रदर्शनी में दिखी प्रगति, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की झलक।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    by admin
    June 18, 2026
    0

    Last Updated:June 17, 2026, 12:27 ISTलियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में अल्जीरिया के...

    Recent News

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    ये आंसू पर्सनल लाइफ की वजह से…लियोनेल मेसी हैट्रिक गोल मारने के बाद रो पड़े, फिर बताई तकलीफ

    June 18, 2026
    Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी

    Vrishabh Rashifal: आज बन सकता है विवाह का योग! वृषभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, लेकिन एक गलती पड़ेगी भारी

    June 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News