• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

जीवन शाला उच्च प्राथमिक विद्यालय मनबसा में आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल, ने जन चौपाल लगाकर सुनी जन समस्या, सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
March 3, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

आयोजित जन चौपाल में मण्डलायुक्त ने ग्राम प्रधान संजू देवी से वार्ता कर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की स्थिति का लिया जायजा।

मण्डलायुक्त ने डिजिटल क्राप सर्वे की की समीक्षा, कार्य में शिथिलता बरतने पर लेखपाल व ग्राम सचिव को स्पष्टीकरण जारी करने व वेतन भुगतान पर रोक के दिये निर्देश।

मण्डलायुक्त ने फ्लोराइड युक्त पानी से प्रभावित लोगों को मौके पर बुलाकर स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या का जाना हाल, चिन्ता व्यक्त कर स्वास्थ्य बेहतर हेतु सी0एम0ओ0 को आवश्यक दिशा-निर्देश।

मण्डलायुक्त ने मनबसा गांव में स्थापित फ्लोराइड रिमूवल यूनिट का मौके पर जाकर किये निरीक्षण, ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए यूनिट को सक्रिय व चालू करने के दिये निर्देश।

मण्डलायुक्त ने फ्लोराइड युक्त पानी से प्रभावित लोगों को हर घर नल से जल योजना के तहत जल्द से जल्द चालू कर गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के दिये निर्देश।

सोनभद्र। आयुक्त विन्ध्यालच मण्डल मीरजापुर बाल कृष्ण त्रिपाठी ने आज भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जीवन शाला उच्च प्राथमिक विद्यालय मनबसा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणांें की मूलभूत समस्याओं को बड़े ही सरल भाव से सुना। इस दौरान मण्डलायुक्त ने ग्राम प्रधान संजू देवी से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को दी जा रही लाभों की बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाये, जिससे कि वो जागरूक होने के साथ ही पात्रता के आधार पर लाभान्वित हो सकें। इस मौके पर उन्होंने जीरो पावरटी के लोगों जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं या जिन्हें अब तक केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, की समीक्षा भी की। उन्होंने जीरो पावरटी के सर्वे कार्य में लगे सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाये और पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों के निर्देशित किया कि जीरो पावरटी के कार्य में शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, जिस किसी स्तर पर कमी पायी जायेगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान उन्होंने कलस्टर आवासों की स्थिति का भी जायजा सम्बन्धित अधिकारियों से ली। जन चौपाल में ज्यादा मामले फ्लोराइड युक्त पानी से प्रभावित लोगों की समस्या सामने आयी, जिस पर मण्डलायुक्त ने फ्लोराइड से प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य को गहनता पूर्वक देखा और सी0एम0ओ0 को बेहतर दवा ईलाज करने के निर्देश दिये, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों की उपस्थिति में मण्डलायुक्त ने जल जॉच के सभी पैरामीटर की जॉच करायी, जॉच में पाया गया कि पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक है, जिसकी जानकारी लोगों को दी गयी। उन्होंने कहा कि फ्लारोइड वाले पानी का प्रयोग करने से बचे, इस पानी को अन्य कामों में प्रयोग करें, जिनके घरों में नल का पानी उपलब्ध है, वो पीने के लिए शुद्ध पेयजल का प्रयोग अवश्य करें। जिन लोगों के पास नल का पानी नहीं आता है या खराब है, उनके लिए टैंकर से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दियें गये हैं। उन्हांेने कहा कि फ्लोराइड युक्त पानी एक गंभीर समस्या है, जिसके समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है, जल्द ही फ्लोराइडयुक्त वाले क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जायेगी। इस दौरान मण्डलायुक्त ने डिजिटल क्रास सर्वें के कार्य की समीक्षा की, तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि इस कार्य में लगे लेखपाल व ग्राम सचिव द्वारा काफी लापरवाही व शिथिलता बरती जा रही है, जिस मण्डलायुक्त ने इन दोनों लापरवाहों के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करते हुए इनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दियें। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को हर हाल में दिया दिया जाये, इसके लिए सम्बन्धित अधिकारी सर्वें का कार्य अच्छे तरीके से करना सुनिश्चित करेंगें। इस मौके पर जिलाधिकरी बी0एन0 ंिसह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस क्षेत्र के अधिकांश जगहों पर पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक है, जिससे यहां के लोग प्रभावित भी हो रहे हैं। फ्लोराइड से प्रभावित वाले गांवों में रिमूलव किट का वितरण किये जाने की योजना बनायी गयी है, विद्यालय में किट उपलब्ध भी कराया जा रहा है, इस क्षेत्र के और भी गांव चिन्हित कर रिमूवल किट उपलब्ध कराया जायेगा। जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराया जाना है, इसके लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है कि शीघ्र ही इस पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकें। जब तक जल जीवन मिशन के तहत पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, तब तक टैंकर के माध्यम से लोगों को पीने हेतु शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के गांवों में पानी उपलब्ध कराने हेतु 600 टैंकरों की व्यवस्था की गयी है, जिससे आसानी से लोगों को शुद्ध पेयजल मिलता रहें, टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध करानेकी यह व्यवस्था कुछ महीनों के लिए ही है। इस क्षेत्र में हमेशा शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए जल जीवन मिशन की योजना को सक्रिय व चालू कराया जायेगा, जिससे यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल मिलता रहें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे)  रोहित यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अधिशसी अभियन्ता जल निगम सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Previous Post

माह मार्च,2025 की सिंचाई बन्धु की बैठक 11 मार्च को।

Next Post

अफगानिस्तान में खुलेआम घूमी अमेरिकी एडल्ट स्टार, एके 47 के साथ दिए पोज, तालिबान के विरोध का बनी प्रतीक

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
अफगानिस्तान में खुलेआम घूमी अमेरिकी एडल्ट स्टार, एके 47 के साथ दिए पोज, तालिबान के विरोध का बनी प्रतीक

अफगानिस्तान में खुलेआम घूमी अमेरिकी एडल्ट स्टार, एके 47 के साथ दिए पोज, तालिबान के विरोध का बनी प्रतीक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • खुद को CM बता अभिजीत ने दीपके दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग, Madhya-pradesh Hindi News
  • मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News
  • बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News
  • 1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News
  • दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन; क्या टाइमिंग, कहां-कहां स्टॉपेज?, Ncr Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    खुद को CM बता अभिजीत ने दीपके दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग, Madhya-pradesh Hindi News

    खुद को CM बता अभिजीत ने दीपके दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    संक्षिप्त विवरण मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम...

    Recent News

    खुद को CM बता अभिजीत ने दीपके दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग, Madhya-pradesh Hindi News

    खुद को CM बता अभिजीत ने दीपके दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News