Last Updated:
Tiger Shroff Attacker Hritik Kumar: टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले की जांच में अंडरवर्ल्ड और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खौफनाक गठजोड़ का पर्दाफाश हुआ है. खाकी की गिरफ्त में आए तीनों शूटर्स के पास से मिले बैग और जब्त मोबाइल फोन्स ने इस हाई-प्रोफाइल साजिश के कई गहरे राज उगल दिए हैं.
टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले ने कई बार अपना रंग-रूप बदला.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं. गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के पास से एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें तीनों के एक-एक जोड़ी कपड़े मिले हैं. इसके अलावा दो आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जबकि तीसरे ने रास्ते में ही अपना फोन फेंक दिया था. पुलिस इन मोबाइल फोन्स को फॉरेंसिक लैब भेजकर यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात से पहले किन-किन जगहों की रेकी की गई थी, कौन से फोटो और वीडियो शूट किए गए और उन्हें किस ऐप के जरिए बिश्नोई गैंग के गुर्गों तक पहुंचाया गया. इनके कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से यह भी साफ होगा कि ये शूटर्स अपने हैंडलर्स के साथ कितनी बार और किस कदर सीधे संपर्क में थे.
टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी सुलझा रही पुलिस की तफ्तीश में बेहद चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं. वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर ने खुद को कानून की नजरों से छिपाने के लिए बाकायदा एक सोची-समझी साजिश रची थी. जांच अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने वारदात से करीब दो महीने पहले ही अपना हुलिया बदलना शुरू कर दिया था. पहचान छिपाने के लिए उसने न सिर्फ अपने लंबे बाल मुंडवाकर सिर गंजा कर लिया, बल्कि पुलिस और स्थानीय मुखबिरों को चकमा देने के लिए वह लगातार अपने किराए के ठिकाने भी बदलता रहा.
पहचान छुपाने के लिए दो महीने पहले रची गई स्क्रिप्ट
जांच एजेंसियों के अनुसार, बिहार के बेगूसराय का रहने वाला ऋतिक कुमार उर्फ रोशन इस हमले का मुख्य किरदार है. उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस सनसनीखेज वारदात का ताना-बाना बुना था. मुंबई आने से पहले ऋतिक के सिर पर घने और लंबे बाल हुआ करते थे. इलाके के लोगों और सीसीटीवी कैमरों की नजर से बचने के लिए उसने हमले से दो महीने पहले ही पूरी तरह मुंडन करा लिया. नया लुक अपनाने के बाद वह लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों में किराए के कमरे बदलता रहा ताकि किसी एक जगह उसका स्थायी सुराग न छूटे.
वारदात के पीछे शातिर दिमाग की साजिश
पुलिस की पड़ताल में यह साफ हुआ है कि यह अचानक उठाया गया कदम नहीं, बल्कि पूरी तरह प्री-प्लांड ऑपरेशन था. आरोपी जानता था कि बॉलीवुड स्टार को निशाना बनाने के बाद पुलिस की रडार सबसे पहले उसके पुराने हुलिए पर जाएगी. इसी वजह से उसने लुक बदलने से लेकर ठिकाने बदलने तक, हर कदम पर अपनी पहचान मिटाने की पूरी कोशिश की. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ऋतिक और उसके साथियों के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…



