Asian Games Live 2026, Day-8: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. एशियन गेम्स 2026 का आज आठवां दिन चल रहा है. दो सिल्वर और ब्रॉन्ज के बाद भारत की महिला कबड्डी टीम टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. भारत के लिए 8वें दिन की शुरुआत जबरदस्त हुई है. दिन की शुरुआत में सबसे पहले सावन बरनवाल ने मैराथन में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता. इसके बाद 50 मीटर थ्री पोजीशन टीम इंवेंट में भी भारतीय शूटर्स ने चांदी अपने नाम किया है. उसके बाद स्क्वाश में जोशना चिनप्पा और वेलावन की जोड़ी ने ब्रॉन्ज जीता है. इसके बाद अब भारत को महिला कबड्डी में ईरान से भिड़ना है. ऐसे में खेल के आठवें दिन भारतीय एथलीटों की कोशिश होगी कि वे मेडल टैली में पदकों की संख्या में इजाफा करें. एशियन गेम्स में आज के सभी भारतीय एथलीटों के इवेंट्स के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ.
September 26, 202613:41 IST
Asian Games 2026 LIVE Updates: बॉक्सिंग कपिल क्वार्टर फाइनल में, जादूमणि की चुनौती खत्म
भारतीय मुक्केबाज कपिल पोखरिया ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि जादूमणि सिंह हारकर बाहर हो गए. उत्तराखंड के कपिल ने ईरान के सैम एस्ताकी को पुरूषों के 90 किलो वर्ग में 5-0 से मात दी. जादूमणि पुरूषों के 55 किलो वर्ग में फिलीपींस के तोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता कार्लो पालाम से 0-3 से हार गए. भारत की प्रिया का सामना अब महिलाओं के 60 किलोवर्ग में दक्षिण कोरिया की ओह यिओंजी से होगा. पोखरिया ने शुरू ही से दबाव बनाकर पहले दौर में 4-1 की बढत बना ली . अपने दमदार पंच की मदद से उन्होंने लंबे कद के एस्ताकी को खुलकर खेलने नहीं दिया. दूसरे दौर में जजों का फैसला सर्वसम्मति से उनके पक्ष में 5-0 रहा.
September 26, 202613:36 IST
एशियन गेम्स 2026 LIVE Updates: कड़ी टक्कर में त्रिशा और गायत्री ने पहला गेम जीता
त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने जापान की युकी फुकुशिमा और मायु मात्सुमोतो के खिलाफ एक रोमांचक शुरुआती गेम में 24-22 से जीत हासिल की. भारतीय जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन मिड-गेम ब्रेक के बाद पिछड़ गई, हालांकि बाद में उन्होंने शानदार वापसी की. जापान को दो गेम पॉइंट मिले, लेकिन त्रिशा और गायत्री ने दोनों को बचाया. इसके बाद फुकुशिमा और मात्सुमोतो के दो गलत रिटर्न ने भारतीय जोड़ी को 22-22 की बराबरी पर ला दिया. भारतीय जोड़ी अपना पहला गेम-पॉइंट मौका नहीं भुना पाई, लेकिन जापानी गलती और एक तेज़ बॉडी अटैक के बाद उन्हें एक और मौका मिला. सरी बार उन्होंने कोई गलती नहीं की और 24-22 से गेम अपने नाम किया.
September 26, 202612:59 IST
Asian Games 2026 LIVE Updates: पीवी सिंधु महिला सिंगल्स के तीसरे राउंड में बनाई जगह
पीवी सिंधु ने चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियान को 21-14, 21-14 से हराकर महिला सिंगल्स मुकाबले के तीसरे राउंड में जगह बना ली है. सिंधु उस भारतीय महिला टीम का भी हिस्सा थीं जो इस हफ्ते की शुरुआत में जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई थी. दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट हांग्झू एशियन गेम्स से बिना मेडल जीते लौटी थीं, जहां वह महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई थीं.
September 26, 202612:24 IST
एशियन गेम्स 2026 LIVE Updates: अनाहत के बाद अभय सिंह मेंस स्क्वाश के फाइनल में, गोल्ड मेडल के लिए पेश करेंगे दावेदारी
अभय सिंह ने पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान के खिलाफ सेमीफाइनल में आसान जीत हासिल कर मेंस सिंगल्स स्क्वाड में गोल्ड के लिए दावेदारी ठोक दी है. अभय ने तीसरा गेम 11-6 से जीतकर 11-3, 12-10, 11-6 से मैच अपने नाम किया. भारतीय खिलाड़ी ने ज्यादातर समय मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और पुरुष सिंगल्स के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. फाइनल में अभय का मुकाबला पाकिस्तान के नूर जमान या मलेशिया के ईन यो एनजी से होगा. ईन यो दुनिया में 17वें नंबर पर हैं, जबकि अभय 26वें नंबर पर हैं.
September 26, 202611:41 IST
Asian Games 2026 LIVE Updates: स्क्वाश महिला सिंगल्स में अनाहत सिंह ने फाइनल में बनाई जगह
स्क्वाश महिला सिंगल्स में भारत की अनाहत सिंह ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है. सेमीफाइनल में अनाहत ने जापान की सतोमी वतानाबे को हराया. तीसरे गेम में अनाहत दो मैच पॉइंट से पीछे थीं, लेकिन उन्होंने दोनों पॉइंट बचाकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं. इसके बाद उन्होंने मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया और चौथा व पांचवां गेम जीतकर 0-2 से पिछड़ने के बाद अविश्वसनीय वापसी की. दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी वतानाबे का मुकाबला 17वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत से था. भारतीय खिलाड़ी दो गेम और तीसरे गेम के ज्यादातर हिस्से में मुश्किल में दिखीं, लेकिन किसी तरह उन्होंने मुकाबले में वापसी की. इस टूर्नामेंट की सबसे रोमांचक वापसी में से एक के बाद अनाहत अब गोल्ड के लिए अपना दम दिखाएंगी.
September 26, 202611:11 IST
एशियन गेम्स 2026 LIVE Updates: भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
भारत की महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. एशियन गेम्स 2026 में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल मिला है. भारतीय महिला टीम ने 37-34 से इस मैच को अपने नाम किया. एशियन गेम्स में भारत की महिला कबड्डी टीम ने चौथी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया है.
September 26, 202609:59 IST
Asian Games 2026 LIVE Updates: भारत-ईरान के बीच महिला कबड्डी में गोल्ड मेडल मैच जारी
भारत और ईरान की महिला टीम कबड्डी के फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल के लिए संघर्ष कर रही हैं. भारत ने अब तक अपने सभी मैच जीते हैं और एक और जीत के साथ बिना कोई मैच हारे अपना अभियान पूरा करके गोल्ड मेडल पक्का करने की कोशिश में है.
September 26, 202609:38 IST
एशियन गेम्स 2026 LIVE Updates: कड़े मुकाबले में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार को मिली हार, ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष
भारत के वेलावन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा के लिए स्क्वाड में निराशजनक अंत हुआ. हांगकांग, चीन के ली का यी और तांग मिंग होंग से रोमांचक मुकाबले में हारने के बाद वे फाइनल में जगह नहीं बना पाए. भारतीय जोड़ी निर्णायक गेम में 10-7 से आगे थी और उनके पास चार मैच पॉइंट थे, लेकिन वे मैच नहीं जीत पाए. 10-10 के स्कोर पर एक विवाद भी हुआ, जब ऐसा लगा कि भारतीयों ने पॉइंट जीत लिया है. हालांकि, अधिकारियों ने रीप्ले का आदेश दिया. उनका कहना था कि भारतीय जोड़ी ने समय से पहले ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था, जिससे उनके विरोधी खिलाड़ी का ध्यान भटक सकता था, क्योंकि वे गेंद तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. आखिरकार ली और तांग ने 2-1 (11-10, 2-11, 11-10) से जीत हासिल की, जिससे वेलावन और जोशना को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा.
September 26, 202608:37 IST
Asian Games 2026 Live Updates, Day 8: 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम भारत ने जीता सिल्वर मेडल
एशियन गेम्स में महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल मिला है. तिलोत्तमा सेन (590), विदार्सा के. विनोद (588) और आशी चौकसे (585) की तिकड़ी ने कुल 1763 पॉइंट हासिल करके दूसरा स्थान प्राप्त किया. चीन ने 1773 पॉइंट के साथ गोल्ड मेडल जीता और हांगझोऊ 2023 में बने अपने ही गेम्स रिकॉर्ड की बराबरी की. तिलोत्तमा और विदार्सा तीसरे और छठे स्थान पर रहकर व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर गईं. तिलोत्तमा ने स्टैंडिंग सीरीज़ में 97 और 98 का स्कोर किया, जबकि विदार्सा ने नीलिंग में 193 के स्कोर से उबरते हुए 98 और 98 का स्कोर किया.
September 26, 202608:09 IST
Asian Games 2026 Live Updates, Day 8: फेंसिंग में भारत की महिला और पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
एशियन गेम्स में भारत की फेंसिंग टीम के लिए अच्छी खबर आई है. महिला फॉइल और पुरुष सेबर, दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं. जॉयस अशिता स्टालिनराज, मीना देवी नाओरेम, कनुप्रिया चावला और सोनिया देवी वाइखोम की महिला फॉइल टीम ने राउंड ऑफ 16 में इंडोनेशिया को 45-24 से हराया. विशाल थापर, गिशो निधि कुमारेशन पद्मा, करण सिंह और लक्ष्य बडसेर वाली पुरुष सेबर टीम ने भी फिलीपींस को 45-27 से हराकर आगे का सफ़र तय किया. दोनों टीमें सुबह 8 बजे (IST) फिर से मुकाबले के लिए उतरेंगी. अगर वे अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत जाती हैं, तो पोडियम पर उनकी जगह पक्की हो जाएगी. भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला रिपब्लिक ऑफ कोरिया से होगा, जबकि महिला टीम जापान का सामना करेगी.
September 26, 202607:44 IST
Asian Games 2026 Live Updates, Day 8: कैनो स्प्रिंट – पार्वती-प्रसन्ना फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए, हर्षवर्धन फाइनल B में रेस करेंगे
भारत के हर्षवर्धन सिंह शक्तावत पुरुषों की कयाक सिंगल 500 मीटर सेमीफाइनल में 1:50.543s के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे. अब वह सुबह 7:50 बजे फाइनल B क्लासिफिकेशन रेस में हिस्सा लेंगे. मिक्स्ड कयाक डबल 500 मीटर इवेंट में, पार्वती गीता और प्रसन्ना कुमार चेम्पाडियिल सत्यप्रकाश ने सेमीफाइनल 1 में चार जोड़ियों के बीच 1:53.031s के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. भारतीय जोड़ी फाइनल में पहुंच गई है, जो सुबह 8:30 बजे होगा.
September 26, 202607:13 IST
Asian Games 2026 Live Updates, Day 8: लक्ष्य सेन सिंगापुर के लोह कीन यू से हारकर एशियन गेम्स से बाहर
लक्ष्य सेन सिंगापुर के लोह कीन यू से निर्णायक गेम 14-21 से हारकर एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं. कल सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के पहले दौर में बाहर होने के बाद, भारत के बैडमिंटन अभियान के लिए यह एक और झटका है.
September 26, 202607:03 IST
Asian Games 2026 Live Updates, Day 8: पहले गेम हारने के बाद लक्ष्य सेन की जबरदस्ती वापसी
लक्ष्य सेन ने पहला गेम हारने के बाद जबरदस्त वापसी की और सिंगापुर के लोह कीन यू के खिलाफ दूसरा गेम 21-15 से जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया. शुरुआत में मुकाबला काफी कड़ा था और कोई भी खिलाड़ी साफ बढ़त नहीं बना पा रहा था. इसके बाद लक्ष्य ने गेम के आख़िरी पलों में अपने आक्रामक खेल को और बेहतर किया और जरूरी विनिंग शॉट्स लगाकर बढ़त बनाई, जिससे वे मैच में बने रहे.
September 26, 202607:02 IST
Asian Games Live Update: यशस्विनी घोरपड़े और मिवा हारिमोटो हो रही है कड़ी टक्कर
टेबल टेनिस इवेंट में यशस्विनी घोरपड़े के सामने घरेलू खिलाड़ी और दुनिया की नंबर 3 खिलाड़ी मिवा हारिमोटो की कड़ी चुनौती है. भारतीय खिलाड़ी ने पहले गेम में 3-8 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की, लेकिन हारिमोटो ने संयम बनाए रखते हुए गेम 11-9 से जीत लिया. इसके बाद जापानी स्टार ने दूसरा गेम 11-5 से जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है. यशस्विनी के पास अभी भी मैच का पासा पलटने का मौका है, क्योंकि यह मुकाबला ‘बेस्ट-ऑफ-सेवन’ फॉर्मेट में खेला जा रहा है.
September 26, 202606:22 IST
Asian Games Live Update Day-8: नेशनल रिकॉर्ड के साथ सावन बरवाल ने मेंस मैराथन में जीता सिल्वर
पुरुषों के मैरानथन इवेंट में भारतीय एथलीट सावन बरवाल ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. सावन ने 2 घंटे 11 मिनट और 37 सेकंड का समय निकाल दूसरे स्थान पर रहे. सावल का ये पर्सनल बेस्ट टाइमिंग और नेशनल रिकॉर्ड भी है. 44 साल में भारत को एशियन गेम्स में पहला मैराथन मेडल मिला है. साल ने उन्होंने 10 km से 35 km तक बढ़त बनाए रखी और आखिरी हिस्से में जापान के यामाशिता के पीछे रह गए, जिसके कारण उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा.
September 26, 202606:14 IST
Asian Games Live Update Day-8: एशियन गेम्स के 8वें दिन भारतीय एथलीटों का शेड्यूल
एथलेटिक्स (Athletics)
4:00 AM – पुरुषों की मैराथन फाइनल: सावन बारवाल, कार्तिक कारकेरा
5:35 AM – पुरुषों की डेकाथलॉन 100 मीटर हीट: तेजस्विन शंकर, थौफीक नौशाद
6:15 AM – पुरुषों की डेकाथलॉन लॉन्ग जंप: तेजस्विन शंकर, थौफीक नौशाद
7:55 AM – पुरुषों की डेकाथलॉन शॉट पुट: तेजस्विन शंकर, थौफीक नौशाद
8:00 AM – पुरुषों की 200 मीटर राउंड 1 हीट: अनिमेष कुजूर
8:10 AM – महिलाओं की लॉन्ग जंप क्वालीफिकेशन: शैली सिंह, अंसी सोजन
2:35 PM – पुरुषों की डेकाथलॉन हाई जंप: तेजस्विन शंकर, थौफीक नौशाद
4:04 PM – महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ राउंड 1 हीट: ज्योति यराजी, नंदिनी कोंगान
4:25 PM – महिलाओं की 200 मीटर राउंड 1 हीट: उन्नति अयप्पा पोलैंड, हरिता भद्रा
4:30 PM – पुरुषों का शॉट पुट फाइनल: तजिंदरपाल सिंह, करणवीर सिंह
4:54 PM – पुरुषों की 200 मीटर सेमीफाइनल हीट: अनिमेष कुजूर (क्वालीफाई करने पर)
5:05 PM – पुरुषों का ट्रिपल जंप फाइनल: प्रवीण चित्रवेल, कार्तिक उन्नीकृष्णन
5:21 PM – पुरुषों की 1500 मीटर राउंड 1 हीट: गुलवीर सिंह, यूनुस शाह
5:50 PM – पुरुषों की डेकाथलॉन 400 मीटर हीट: तेजस्विन शंकर, थौफीक नौशाद
6:15 PM – महिलाओं की 400 मीटर फाइनल: किरण, प्राची
6:33 PM – पुरुषों की 400 मीटर फाइनल: विशाल टीके
6:45 PM – महिलाओं की 1500 मीटर फाइनल: पारुल चौधरी, पूजा
तीरंदाजी (Archery)
4:30 AM – रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत एवं टीम क्वालीफिकेशन: धीरज बोम्मदेवरा, यशदीप भोगे, नीरज चौहान
4:30 AM – कंपाउंड महिला व्यक्तिगत एवं टीम क्वालीफिकेशन: ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप, चिकिता तनिपार्थी
9:00 AM – रिकर्व महिला व्यक्तिगत एवं टीम क्वालीफिकेशन: कीर्ति, कुमकुम मोहड़, अंकिता भगत
9:00 AM – रिकर्व मिक्सड टीम क्वालीफिकेशन: भारत
9:00 AM – कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत एवं टीम क्वालीफिकेशन: कुशल दलाल, साहिल जाधव, गणेश मणी रत्नम तिरुमुरु
9:00 AM – कंपाउंड मिक्सड टीम क्वालीफिकेशन: भारत
बैडमिंटन (Badminton)
6:00 AM – पुरुष सिंगल्स दूसरा दौर: लक्ष्य सेन बनाम लोह कीन यू (सिंगापुर)
11:30 AM के बाद – महिला सिंगल्स दूसरा दौर: उन्नति हुड्डा बनाम वोंग लिंग चिंग (मलेशिया)
2:30 PM के बाद – महिला डबल्स दूसरा दौर: ट्रीसा जॉली / गायत्री गोपीचंद बनाम मयू मात्सुमोटो / युकी फुकुशिमा (जापान)
समय तय होना बाकी – पुरुष सिंगल्स दूसरा दौर: आयुष शेट्टी बनाम मखसुत ताजीबुल्लायेव (कजाकिस्तान)
समय तय होना बाकी – महिला सिंगल्स दूसरा दौर: पी.वी. सिंधु बनाम चिउ पिन-चियान (चीनी ताइपे)
निशानेबाजी (Shooting)
6:15 AM – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन एवं टीम फाइनल: तिलोत्तमा सेन, आशि चोकसे, विदार्सा के. विनोद
9:30 AM – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला व्यक्तिगत फाइनल: तिलोत्तमा सेन, आशि चोकसे, विदार्सा के. विनोद (क्वालीफाई करने पर)
मुक्केबाजी (Boxing)
10:15 AM – पुरुषों का 55 किग्रा (राउंड ऑफ 16): जादुमणि सिंह बनाम कार्लो पालाम (फिलिपिंस)
2:15 PM – पुरुषों का 90 किग्रा (राउंड ऑफ 16): कपिल पोखरिया बनाम सैम एस्टाकी (ईरान)
5:45 PM – महिलाओं का 60 किग्रा (राउंड ऑफ 16): प्रिया सांगवान बनाम ओह योनजी (कोरिया)
कबड्डी (Kabaddi)
9:30 AM – महिला टीम फाइनल: भारत बनाम ईरान
2:30 PM – पुरुष टीम फाइनल: भारत बनाम ईरान
तलवारबाजी (Fencing)
6:00 AM – महिला फॉयल टीम (टेबल ऑफ 16): भारत बनाम इंडोनेशिया
7:00 AM – पुरुष सब्रे टीम (टेबल ऑफ 16): भारत बनाम टीबीडी
8:00 AM – पुरुष सब्रे व महिला फॉयल टीम क्वार्टर फाइनल (क्वालीफाई करने पर)
स्क्वॉश (Squash)
8:30 AM – मिक्सड डबल्स सेमीफाइनल: वेलावन सेंथिलकुमार / जोशना चिनप्पा बनाम ली का यी / तांग मिंग होंग (हॉन्ग कॉन्ग)
10:30 AM – महिला सिंगल्स सेमीफाइनल: अनाहत सिंह बनाम सातोमी वातानाबे (जापान)
11:15 AM – पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल: अभय सिंह बनाम मोहम्मद इरफान (पाकिस्तान)
कैनो स्प्रांट (Canoe Sprint)
6:30 AM – पुरुषों की केयाक सिंगल 500 मीटर सेमीफाइनल 1: हर्षवर्धन सिंह शेखावत
6:50 AM – मिक्सड केयाक डबल 500 मीटर सेमीफाइनल 1: पार्वती गीता और प्रसन्ना कुमार
7:50 AM – पुरुषों की केयाक सिंगल 500 मीटर फाइनल B: हर्षवर्धन सिंह शेखावत (क्वालीफाई करने पर)
8:10 AM – पुरुषों की केयाक सिंगल 500 मीटर फाइनल A: हर्षवर्धन सिंह शेखावत (क्वालीफाई करने पर)
8:20 AM – मिक्सड कैनो डबल 500 मीटर फाइनल A: राजू रावत और नेहा देवी
8:30 AM – मिक्सड केयाक डबल 500 मीटर फाइनल A: पार्वती गीता और प्रसन्ना कुमार (क्वालीफाई करने पर)
सर्फिंग (Surfing)
3:58 AM – महिलाओं की शॉर्टबोर्ड राउंड 2 हीट 3: कमाली प्रकाश
4:54 AM – महिलाओं की शॉर्टबोर्ड राउंड 2 हीट 7: शुगर शांति गायन
5:50 AM – पुरुषों की शॉर्टबोर्ड राउंड 2 हीट: किशोर कुमार अंबरशू, शिवराज बाबू
9:06 AM – महिलाओं की शॉर्टबोर्ड राउंड 3 हीट: शुगर शांति गायन, कमाली प्रकाश
नौकायन (Sailing)
9:30 AM – मिक्सड डिंघी ओपनिंग सीरीज़ रेस 1 व 2: श्रद्धा वर्मा और रवींद्र कुमार शर्मा
10:30 AM – पुरुषों की स्किफ ओपनिंग सीरीज़ रेस 1 व 2: मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिनकल नोबल
10:40 AM – महिलाओं की स्किफ ओपनिंग सीरीज़ रेस 1 व 2: हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा
अन्य खेल
हॉकी (1:30 PM) – पुरुष पूल A: भारत बनाम जापान
घुड़सवारी (6:00 AM) – ड्रेसेज व्यक्तिगत 2nd क्वालीफायर: गौरव पुंडीर, हृदय छेड़ा, श्रुति वोरा, जय सूद
टेबल टेनिस (6:30 AM) – महिला सिंगल्स राउंड ऑफ 16: यशस्वी घोरपड़े बनाम मिवा हरिमोतो (जापान)
ई-स्पोर्ट्स (10:45 AM) – पोकेमोन यूनाइट ग्रुप C: भारत बनाम जापान.
