पितृपक्ष के दौरान बिहार के गया शहर में वाले विशाल मेले में जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए मध्य प्रदेश के दो शहरों रानी कमलापति और जबलपुर से दो नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये दोनों ट्रेनें कुल तीन राज्यों से होकर गुजरेंगी।
पितृपक्ष के अवसर पर बिहार के गया शहर में हर साल एक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हीं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने मध्य प्रदेश के दो शहरों से बिहार के गया तक दो पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का फैसला किया है। यह दोनों ट्रेनें दोनों दिशाओं में कुल तीन-तीन फेरे लगाएंगीं। इनमें से एक ट्रेन गाड़ी संख्या 01661/01662 रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन भोपाल से गया के बीच और दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 01701/01702 जबलपुर-गया-जबलपुर के मध्य चलाई जाएगी।
रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 01661 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल रानी कमलापति से 27 सितंबर (रविवार), 2 अक्तूबर (शुक्रवार) एवं 7 अक्तूबर (बुधुवार) को दोपहर 15.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.10 बजे DDU स्टेशन पर रुकते हुए दोपहर 14.30 बजे गया पहुंचेगी।
कब-कब चलेगी गया-RKMP स्पेशल ट्रेन
इसी तरह गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल 30 सितंबर, 5 अक्तूबर एवं 10 अक्टूबर को गया से दोपहर 15.30 बजे प्रस्थान कर शाम 18.55 बजे DDU स्टेशन रुकते हुए अगले दिन शाम 16.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
गया और रानी कमलापति स्टेशन के बीच यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी, सिहोरा रोड, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी एवं नर्मदापुरम स्टेशनों पर रूकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 12 तथा साधारण श्रेणी के 4 कोच होंगे।
इन तीन दिन चलेगी जबलपुर-गया स्पेशल ट्रेन
वहीं पितृपक्ष स्पेशल दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 01701/01702 जबलपुर-गया-जबलपुर के बीच चलेगी। इनमें से ट्रेन नंबर 01701 जबलपुर-गया पितृपक्ष स्पेशल जबलपुर से 29 सितंबर (मंगलवार), 4 अक्तूबर (रविवार) एवं 9 अक्तूबर (बुधवार) को जबलपुर से रात 21.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10.10 बजे DDU रुकते हुए दोपहर 14.30 बजे गया पहुंचेगी।
कब-कब चलेगी गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन
इसी तरह गाड़ी संख्या 01702 गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल 28 सितंबर (सोमवार), 3 अक्तूबर (शनिवार) एवं 8 अक्तूबर (गुरुवार) को गया से दोपहर 15.30 बजे प्रस्थान कर शाम 18.55 बजे DDU रुकते हुए अगले दिन सुबह 08.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन
गया और जबलपुर के बीच यह स्पेशल ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, मैहर, कटनी एवं सिहोरा रोड स्टेशनों पर रूकेगी। इसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 12 तथा साधारण श्रेणी के 4 कोच रहेंगे।



