• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Ranbir Kapoor Ramayana: ‘श्रीराम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता’, रणबीर कपूर पर रामानंद सागर के पोते का बयान- नए चेहरे को देना चाहिए मौका

admin by admin
September 8, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
Ranbir Kapoor Ramayana: ‘श्रीराम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता’, रणबीर कपूर पर रामानंद सागर के पोते का बयान- नए चेहरे को देना चाहिए मौका


Last Updated:September 08, 2026, 11:12 IST

नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. अब इस मुद्दे पर रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने भी अपनी राय रखी है. उनका मानना है कि फिल्म ‘एनिमल’ में हिंसक भूमिका निभाने के बाद वह रणबीर को श्रीराम के रूप में से स्वीकार नहीं कर सकते हैं. उनके अनुसार, किसी नए चेहरे को मौका दिया जाना चाहिए था.

ख़बरें फटाफट

'श्रीराम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता', रणबीर पर रामानंद के पोते का बयानZoom

‘रामायण’ में श्रीराम के किरदार में दिखेंगे रणबीर कपूर.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज को अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. इसमें रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद कई लोगों को लगा कि रणबीर इस भूमिका के लिए सही पसंद हैं, वहीं कइयों की राय अब भी अलग है. इसी बीच टीवी सीरियल ‘रामायण’ बनाने वाले रामानंद सागर के पोते शिव सागर का बयान सामने आया है, जिन्होंने रणबीर की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं.

शिव सागर ने हाल ही में श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर के चयन पर अपनी असहमति जताई. न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, ‘केवल उस एक कास्टिंग को छोड़कर मुझे फिल्म की बाकी स्टारकास्ट अच्छी लगी. व्यक्तिगत तौर पर, मैं रणबीर कपूर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता हूं. क्योंकि ‘एनिमल’ जैसी फिल्म देखने के बाद उन्हें इस रूप में देखना मेरे लिए मुश्किल है और उनकी एक पुरानी छवि है. मेरा मानना है कि जब हम पर्दे पर श्रीराम को देखते हैं, तो उस भूमिका के लिए किसी बिल्कुल नए चेहरे को लिया जाना चाहिए था.’

नए चेहरे को दिया जाना चाहिए था मौका

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘हमने रणबीर को अलग-अलग भूमिकाओं में देखा है और इसमें कोई शक नहीं कि वह एक बेहतरीन एक्टर हैं. व्यक्तिगत रूप से मेरी उनसे कोई शिकायत नहीं है. मुझे लगता है कि मेकर्स ने उन्हें इस प्रोजेक्ट से शायद इसलिए जोड़ा है ताकि फिल्म को मार्केटिंग का बड़ा सहारा मिल सके. हो सकता है कि अगर वे रणबीर को न लेते, तो फिल्म का प्रमोशन उस स्तर पर न हो पाता. यह पहलू भी सोचने वाला है, लेकिन मेरा व्यक्तिगत तौर पर यही मानना है कि ऐसे पौराणिक किरदारों के लिए किसी नए चेहरे को ही मौका दिया जाना बेहतर होता है.’

शिव सागर ने की यश और साई पल्लवी की तारीफ

शिव सागर ने फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की खुलकर तारीफ की, जिसमें ‘रावण’ के रूप में नजर आने वाले यश और”सीता’ का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी शामिल हैं. उन्होंने कहा, ‘आप फिल्म में मजबूत सपोर्टिंग कास्ट ले सकते हैं, जैसे यश इस किरदार में काफी अच्छे लग रहे हैं और साई पल्लवी भी बहुत जंच रही हैं. इनके साथ किसी खास पुरानी छवि का कोई दबाव नहीं है, जबकि रणबीर के साथ यह एक बड़ी चुनौती है. यही वजह है कि हम अपने धारावाहिकों में अक्सर नए चेहरों को ही चुनते हैं, ताकि दर्शकों के मन में उनकी कोई पुरानी छवि या इतिहास न बसा हो.’

दीवाली के मौके पर रिलीज होगा ‘रामायण’ का पार्ट

बताते चलें कि नितेश तिवारी के निर्देशन बनी फिल्म ‘रामायण’ दो पार्ट में दर्शकों के सामने आएगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और सनी देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. दिलचस्प बात यह है कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम का अमर किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका निभाते दिखेंगे. पहला पार्ट इसी साल नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगा.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 08, 2026, 11:12 IST





Source link

Previous Post

सागर शराब कांड: अबतक 13 की मौत, जीतू पटवारी बोले- 50 से ज्यादा ने तोड़ा दम, सच छिपा रही सरकार

Next Post

बार-बार इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर की गैरहाजिर पर भड़का कोर्ट, गिरफ्तारी का आदेश, जुर्माना भी लगाया, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
बार-बार इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर की गैरहाजिर पर भड़का कोर्ट, गिरफ्तारी का आदेश, जुर्माना भी लगाया, Uttar-pradesh Hindi News

बार-बार इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर की गैरहाजिर पर भड़का कोर्ट, गिरफ्तारी का आदेश, जुर्माना भी लगाया, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंगरौली में बाणसागर के 7 गेट खुले, उफनी सोन-गोपद नदियां; 64 गांव बाढ़ के अलर्ट पर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ठिकाने लगाने ही वाला था लाश, गश्त कर रही पुलिस ने बिगाड़ा दामाद का ‘परफेक्ट मर्डर’ प्लान, Raipur Hindi News
  • बेटी शादीशुदा है तो क्या हुआ, हक नहीं छीन सकते; 13 साल पुराने मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, Jharkhand Hindi News
  • झारखंड में आज होगी झमाझम बारिश, इन 11 जिलों में आज वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट; तूफानी हवाएं भी चलेंगी, Jharkhand Hindi News
  • बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, घर से निकलते समय हुआ हादसा, बिहार वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सिंगरौली में बाणसागर के 7 गेट खुले, उफनी सोन-गोपद नदियां; 64 गांव बाढ़ के अलर्ट पर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली में बाणसागर के 7 गेट खुले, उफनी सोन-गोपद नदियां; 64 गांव बाढ़ के अलर्ट पर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    September 8, 2026
    0

    1 सितंबर, मंगलवार: सिंगरौली के चितरंगी में भारी बारिश और बाणसागर के 7 गेट खुलने से सोन-गोपद नदियों का जलस्तर...

    Recent News

    सिंगरौली में बाणसागर के 7 गेट खुले, उफनी सोन-गोपद नदियां; 64 गांव बाढ़ के अलर्ट पर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली में बाणसागर के 7 गेट खुले, उफनी सोन-गोपद नदियां; 64 गांव बाढ़ के अलर्ट पर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 8, 2026
    ठिकाने लगाने ही वाला था लाश, गश्त कर रही पुलिस ने बिगाड़ा दामाद का ‘परफेक्ट मर्डर’ प्लान, Raipur Hindi News

    ठिकाने लगाने ही वाला था लाश, गश्त कर रही पुलिस ने बिगाड़ा दामाद का ‘परफेक्ट मर्डर’ प्लान, Raipur Hindi News

    September 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News