मध्य प्रदेश में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं और बांध लबालब भर चुके हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कल कैसा रहेगा मौसम?
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बांध भर गए हैं जबकि कई नदियां उपान पर हैं। बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल में अधिकांश जगहों पर बहुत तेज बारिश देखी गई है। इंदौर, जबलपुर और सागर में भी कई जगहों पर पानी बरसा है। वहीं रीवा और शहडोल में कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश के चलते भोपाल में कलियासोत डैम के दो गेट खोलने पड़े हैं। वहीं श्योपुर में अमराल तथा क्वारी नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने राज्य के तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गुना, शिवपुरी और श्योपुर जिलों में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आंधी और झंझावात के दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं झंझावात के साथ भारी भारी का येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।
इन जिलों में पड़ेंगी बौछारें
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान ही रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, मैहर, पांढुर्ना जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और झंझावात के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।
कल इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 6 सितंबर को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, देवास, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा जबलपुर और नरसिंहपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में भी झमाझम बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 6 सितंबर को ही छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, सागर, छतरपुर, निवाड़ी मैहर और पांढुर्णा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी और झंझावात के दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।



