• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

UP Weather 5 September: पूर्वी यूपी में बारिश थमने से चढ़ा पारा, पश्चिम में जमकर बरस रहे बादल, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
September 5, 2026
in लखनऊ
0 0
0
UP Weather 5 September: पूर्वी यूपी में बारिश थमने से चढ़ा पारा, पश्चिम में जमकर बरस रहे बादल, Uttar-pradesh Hindi News


UP Weather 5 September: पूर्वी यूपी में बारिश थमने से पारा चढ़ गया है। वहीं, पश्चिम यूपी में बादल जमकर बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने पश्चिम यूपी के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मानसून का मौसम जाते-जाते ब्रज समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों को भिगो रहा है। शुक्रवार को कई जगह भारी बारिश हुई। गनीमत रही कि जनहानि की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग ने पश्चिम यूपी के लिए अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार शाम तक पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई।

सबसे ज्यादा बारिश सुलतानपुर में 16.4 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद गोरखपुर में 10.4 मिमी बारिश हुई। शुक्रवार को अलीगढ़ में 9.4 मिमी और शाहजहांपुर में 8.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मेरठ में सात मिमी, बरेली में 5.3 मिमी, मुजफ्फरनगर में पांच मिमी, झांसी में 4.9 मिमी, बाराबंकी में 3.6 मिमी, बहराइच में 2.6 मिमी और मुरादाबाद में दो मिमी बारिश हुई।

पश्चिमी यूपी में कुछ जगह तेज बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर शनिवार को भी भारी बारिश का भी पूर्वानुमान लगाया है। राज्य में, खासकर पश्चिमी हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। उधर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधि तुलनात्मक रूप से छिटपुट रहने की उम्मीद है।

प्रयागराज में बारिश थमी तो चढ़ गया दिन का पारा

प्रयागराज में एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। शुक्रवार को सुबह धूप निकली और दोपहर में उमस रही। धूप निकलने से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 24 घंटे में 4.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पांच से 11 सितंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार हैं।

दशकों बाद कानपुर में 11वें दिन लगातार बारिश

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने और मानसून की ट्रफ रेखा बहुत नीचे चले जाने से फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 से 48 घंटों तक बारिश छिटपुट होगी या थमी रहेगी। छह से फिर वर्षा की शुरुआत होगी। कानपुर में दशकों बाद लगातार 11 दिनों तक बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हुई। इस दौरान कुल 346.9 मिमी बारिश हुई है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के वेदर स्टेशन में शुक्रवार सुबह 08:30 बजे तक 10.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यह बारिश लगातार 25 अगस्त से कभी कम तो कभी तेज होती रही है। वेदर स्टेशन पर बारिश के लिए एक दिन सुबह 08:30 बजे से अगले दिन सुबह 08:30 बजे तक होता है। इस दौरान पिछले 11 दिनों में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब बारिश न हुई हो। सीएसए के रिकॉर्ड के अनुसार 25 अगस्त को 2.0, 26 को 84.1, 27 को 28.6, 28 को 57.9, 29 को 19.8, 30 को 3.7, 31 को 0.9, 01 सितंबर को 68, 02 को 39, 03 को 42 और 04 को 10.9 मिमी बारिश हुई।



Source link

Previous Post

सीएम योगी वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का आज करेंगे हवाई सर्वे, काशी विश्वनाथ में दर्शन, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

मथुरा-वृंदावन में भी तैयार हो अयोध्या-काशी जैसा भव्य परिसर, जन्माष्टमी पर ब्रज से बोले योगी, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
मथुरा-वृंदावन में भी तैयार हो अयोध्या-काशी जैसा भव्य परिसर, जन्माष्टमी पर ब्रज से बोले योगी, Uttar-pradesh Hindi News

मथुरा-वृंदावन में भी तैयार हो अयोध्या-काशी जैसा भव्य परिसर, जन्माष्टमी पर ब्रज से बोले योगी, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बारिश होगी या किली रहेगी धूप, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News
  • दो नाबालिग बच्चों के बाद अब मां ने भी तोड़ा दम, एक ही घर में 3 मौतों से मचा हड़कंप, Jharkhand Hindi News
  • UP Floods: देवरिया में गांवों की तरफ बढ़ रही सरयू नदी, प्रयागराज में घटा टोंस-बेलन का पानी, Uttar-pradesh Hindi News
  • धनबाद में फिर धंसी जमीन, फट गई सड़कें; कई घरों को पहुंचा नुकसान, Jharkhand Hindi News
  • Bihar Floods: पटना पर खतरा गहराया, गांधीघाट पर 4 घंटे में 10 सेमी बढ़ा जलस्तर; सभी डीएम, एसपी अलर्ट पर, Bihar Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    बारिश होगी या किली रहेगी धूप, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

    बारिश होगी या किली रहेगी धूप, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

    by admin
    September 5, 2026
    0

    उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों में...

    Recent News

    बारिश होगी या किली रहेगी धूप, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

    बारिश होगी या किली रहेगी धूप, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

    September 5, 2026
    दो नाबालिग बच्चों के बाद अब मां ने भी तोड़ा दम, एक ही घर में 3 मौतों से मचा हड़कंप, Jharkhand Hindi News

    दो नाबालिग बच्चों के बाद अब मां ने भी तोड़ा दम, एक ही घर में 3 मौतों से मचा हड़कंप, Jharkhand Hindi News

    September 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News