• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मथुरा-वृंदावन में भी तैयार हो अयोध्या-काशी जैसा भव्य परिसर, जन्माष्टमी पर ब्रज से बोले योगी, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
September 5, 2026
in मथुरा विन्द्रावन
0 0
0
मथुरा-वृंदावन में भी तैयार हो अयोध्या-काशी जैसा भव्य परिसर, जन्माष्टमी पर ब्रज से बोले योगी, Uttar-pradesh Hindi News


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे योगी ने दर्शन-पूजन के  बाद सभा को संबोधित किया। योगी ने कहा कि अयोध्या धाम में दुनिया का विशालतम मंदिर बन गया है।  मथुरा-वृंदावन में भी वैसे ही भव्य परिसर तैयार हो, जैसे अयोध्या-काशी में है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या धाम में दुनिया का विशालतम मंदिर बन गया है। जिन्हें यह अच्छा नहीं लगता है। वो अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि मथुरा-वृंदावन में भी वैसे ही भव्य परिसर तैयार हों, जैसे श्री अयोध्या धाम और काशी में हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद, निर्वाचित प्रतिनिधियों के समन्वय से, क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करते हुए मथुरा-वृंदावन के विकास पर काम कर रही है।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास मथुरा-वृंदावन में वैसा ही माहौल बनाना है जैसा अयोध्या और काशी में बनाया गया है, ताकि भक्तों को कोई कठिनाई न हो और वे बिना किसी बाधा के अपने देवताओं के दर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा कि कृष्ण जन्मभूमि, वृन्दावन में बांके बिहारी मंदिर, बरसाना, नंदगांव और गोवर्धन में आने वाले भक्तों के लिए सुविधाओं की भी योजना बनाई जा रही है।उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के धर्म की रक्षा और बुराई के विनाश के संदेश का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि समाज में नफरत पैदा करने या भारत की एकता, अखंडता और आस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाली राष्ट्र-विरोधी और असामाजिक ताकतों को परिणाम भुगतने होंगे।

भगवान कृष्ण की शिक्षाएं और संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक

जन्माष्टमी के अवसर पर अपनी मथुरा यात्रा के दूसरे दिन यहां एक सभा को संबोधित करते हुए, आदित्यनाथ ने कहा कि लगभग 5,200 साल पहले इस स्थान पर प्रकट हुए भगवान कृष्ण की शिक्षाएं और संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी अच्छाई की शक्तियां मौजूद हैं, उनकी हर परिस्थिति में रक्षा की जाएगी। लेकिन जहां भी राष्ट्र-विरोधी और असामाजिक ताकतें अपना सिर उठाएंगी, समाज में नफरत पैदा करेंगी या भारत की एकता, अखंडता और आस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगी, भगवान कृष्ण ने 5,000 साल पहले ही बता दिया था कि उनका भाग्य क्या होगा।”

योगी ने भगवद् गीता के श्लोक के अंश का उल्लेख किया

मुख्यमंत्री योगी ने भगवद् गीता के श्लोक के अंश, “परित्राणाय साधुनाम, विनाशाय च दुष्कृतम्” (धर्मियों की सुरक्षा और बुराई के विनाश के लिए) का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समाज का मार्गदर्शन करती रही है।आदित्यनाथ ने भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु का ‘पूर्ण अवतार’ बताते हुए कहा कि आर्यावर्त में “धर्म, सत्य और न्याय” की स्थापना के लिए 5,200 साल पहले वह इस स्थान पर प्रकट हुए थे। उन्होंने कहा कि बार-बार आक्रमणों और विभिन्न समूहों द्वारा भारत पर अपनी आस्था थोपने की कोशिशों के बावजूद ब्रज क्षेत्र ने अपनी धार्मिक विरासत और भगवान कृष्ण की स्मृतियों को संरक्षित रखा है।

सनातन को मिटाने की कोशिश करने वाले घूल में मिल गए

उन्होंने कहा कि कई आक्रमण हुए और कई लोगों ने भारत पर अपनी आस्था थोपने की कोशिश की, लेकिन कोई भी सनातन आस्था को मिटा नहीं सका। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिन्होंने सनातन आस्था को मिटाने का साहस किया, वे स्वयं धूल में मिल गए, लेकिन श्री कृष्ण और राधा रानी की यादें, न केवल ब्रज में, बल्कि पूरे भारत में, आज भी हमें प्रेरित करती हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए उत्साहजनक वातावरण प्रदान करती हैं। आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के लिए मथुरा पहुंचे भक्तों का स्वागत किया और उत्तर प्रदेश के लोगों को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार से ही जन्माष्टमी समारोह के लिए मथुरा में हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।



Source link

Previous Post

UP Weather 5 September: पूर्वी यूपी में बारिश थमने से चढ़ा पारा, पश्चिम में जमकर बरस रहे बादल, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

Bihar Floods: पटना पर खतरा गहराया, गांधीघाट पर 4 घंटे में 10 सेमी बढ़ा जलस्तर; सभी डीएम, एसपी अलर्ट पर, Bihar Hindi News

admin

admin

Next Post
Bihar Floods: पटना पर खतरा गहराया, गांधीघाट पर 4 घंटे में 10 सेमी बढ़ा जलस्तर; सभी डीएम, एसपी अलर्ट पर, Bihar Hindi News

Bihar Floods: पटना पर खतरा गहराया, गांधीघाट पर 4 घंटे में 10 सेमी बढ़ा जलस्तर; सभी डीएम, एसपी अलर्ट पर, Bihar Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट; MP में खौफनाक डबल मर्डर कांड, Madhya-pradesh Hindi News
  • उज्जैन रामघाट पर पंडित के ‘रूम पर चलो’ बोलते ही भड़कीं महिला, सिखाया सबक; तलाश में जुटी पुलिस, Ujjain Hindi News
  • जबलपुर के गौरीघाट में नर्मदा नदी में पलटी होमगार्ड की गश्त नाव, लाइफ जैकेट से सभी स्टाफ सुरक्षित, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • एक धमकी से भड़क उठी जेठानी, चाकू से गला रेतकर की देवरानी की हत्या, Madhya-pradesh Hindi News
  • सिंगरौली में सरकारी डॉक्टर के आवास में चल रहा था निजी डायग्नोस्टिक सेंटर, SDM ने किया सील, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट; MP में खौफनाक डबल मर्डर कांड, Madhya-pradesh Hindi News

    पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट; MP में खौफनाक डबल मर्डर कांड, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 5, 2026
    0

    जानकारी के मुताबिक आरोपी किसी जमीन से जुड़े मामले को लेकर काफी परेशान था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक...

    Recent News

    पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट; MP में खौफनाक डबल मर्डर कांड, Madhya-pradesh Hindi News

    पति ने पत्नी-बेटी को उतारा मौत के घाट; MP में खौफनाक डबल मर्डर कांड, Madhya-pradesh Hindi News

    September 5, 2026
    उज्जैन रामघाट पर पंडित के ‘रूम पर चलो’ बोलते ही भड़कीं महिला, सिखाया सबक; तलाश में जुटी पुलिस, Ujjain Hindi News

    उज्जैन रामघाट पर पंडित के ‘रूम पर चलो’ बोलते ही भड़कीं महिला, सिखाया सबक; तलाश में जुटी पुलिस, Ujjain Hindi News

    September 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News