• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, October 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सीएम योगी वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का आज करेंगे हवाई सर्वे, काशी विश्वनाथ में दर्शन, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
September 5, 2026
in वाराणसी
0 0
0
सीएम योगी वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का आज करेंगे हवाई सर्वे, काशी विश्वनाथ में दर्शन, Uttar-pradesh Hindi News


सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर पहेंगे। इस दौरान सीएम योगी वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके अलावा आज काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वे राहत शिविर में पीड़ितों को आपदा किट भी बांटेंगे। वह काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। रात्रि में ही लखनऊ लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब पांच बजे आजमगढ़ से हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके पूर्व वह हेलीकॉप्टर से गंगा और वरुणा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। पुलिस लाइन में बने सेफ हाउस में जनप्रतिनिधियों, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगभग 20 मिनट तक बाढ़ के हालात और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।

सीएम योगी मीटिंग के बाद सीधे सलारपुर स्थित विद्या विहार इंटर कॉलेज में बने राहत शिविर पहुंचेंगे। यहां 160 से अधिक बाढ़ पीड़ितों से शिविर की व्यवस्थाओं का फीडबैक लेंगे। उन्हें राहत किट देंगे। यहां 40 परिवार रह रहे हैं। इनमें 65 पुरुष, 60 महिलाएं, 34 बच्चे और 06 बुजुर्ग हैं। सीएम यहां से कालभैरव और विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से शाम 7.30 बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

सफाई चकाचक

मुख्यमंत्री के अचानक दौरे को देखते हुए शुक्रवार शाम प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गईं। पुलिस लाइन से सलारपुर, कालभैरव औऱ काशी विश्वनाथ मंदिर के बीच सड़क मरम्मत, लाइटिंग सहित सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाई जाने लगी। बाढ़ राहत शिविर के अंदर और बाहर पेंटिंग और सफाई भी होने लगी है।

गंगा-गोमती ने दी राहत की सांस

गंगा का रौद्र रूप शुक्रवार भोर से शांत होने के साथ सहायक नदियों-वरुणा, गोमती और नाद का भी वेग थम गया। सुबह आठ बजे जलस्तर की घटाव गति 0.5 सेंमी/घंटा रात आठ बजे एक सेंमी हो गई थी। रात 8 बजे गंगा का जलस्तर 70.56 मीटर पर था। शुक्रवार को 12 घंटे के दौरान जलस्तर 10 सेंमी घटा है। केन्द्रीय जल आयोग के मुताबिक, प्रयागराज से बनारस वाया मिर्जापुर, गंगा में घटाव का ट्रेंड फिलहाल जारी रहेगा।

गंगा और सहायक नदियों के रूख में बदलाव से बाढ़ विस्थापितों और बाढ़ का दायरा बढ़ने से आशंकित लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि प्रभावित इलाकों में दुश्वारियों की फांस बरकरार है बल्कि शांत होने के पहले गंगा औ गोमती आठ नए गांवों को चपेट में ले चुकी थीं। विगत लगभग एक हफ्ते के दौरान 16 मोहल्लों एवं 24 गांवों से 836 परिवारों के 3876 लोग विस्थापित होकर राहत शिविरों एवं सुरक्षित स्थानों पर आश्रय ले चुके हैं।

शुक्रवार को 567 परिवारों के 2486 लोग राहत शिविरों में पहुंचाए गए। पीड़ितों की संख्या बढ़ी तो शिविरों की भी संख्या 19 से 20 हो गई। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए छह अतिरिक्त नाव-मोटरबोट की शुक्रवार को व्यवस्था की। बाढ़ क्षेत्र में कुल 42 नावें लगाई गई हैं। दबाव बढ़ने पर एनडीआरएफ की भी एक अतिरिक्त टीम प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय की गई।



Source link

Views: 1
Previous Post

Nepal Flash Flood: Rescue Operation में इस VIP ने खुद संभाला मोर्चा। Home Minister Sudan Gurung, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Next Post

UP Weather 5 September: पूर्वी यूपी में बारिश थमने से चढ़ा पारा, पश्चिम में जमकर बरस रहे बादल, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
UP Weather 5 September: पूर्वी यूपी में बारिश थमने से चढ़ा पारा, पश्चिम में जमकर बरस रहे बादल, Uttar-pradesh Hindi News

UP Weather 5 September: पूर्वी यूपी में बारिश थमने से चढ़ा पारा, पश्चिम में जमकर बरस रहे बादल, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का
  • चित्रकूट में यहां बसने वाला है नया नगर, किराए के मकान से लोगों को मिलेगी राहत, क्या है सरकार का प्लान?
  • 2014 में ही हो गई थी भविष्यवाणी, एआर रहमान ने बताया ‘रामायण’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, अब सच हुआ सपना
  • नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा ।।
  • वाह सिमरन वाह…एशियाई पैरा गेम्स में भारतीय स्प्रिंटर का धमाका, 100 मीटर में रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा गोल्ड

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का

    Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का

    by admin
    October 22, 2026
    0

    Asian Para Games Live Update Day-4: एशियन पैरा गेम्स 2026 का आज चौथा दिन है. चौथे दिन के खेल में...

    Recent News

    Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का

    Asian Para Games Live Update: शीतल देवी और तोमन ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में भाविना ने मेडल किया पक्का

    October 22, 2026
    चित्रकूट में यहां बसने वाला है नया नगर, किराए के मकान से लोगों को मिलेगी राहत, क्या है सरकार का प्लान?

    चित्रकूट में यहां बसने वाला है नया नगर, किराए के मकान से लोगों को मिलेगी राहत, क्या है सरकार का प्लान?

    October 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News