• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सात्विक-चिराग की जोड़ी चीन मास्टर्स के सेमीफाइनल में, श्रीकांत का सफर खत्म, Other-sports Hindi News

admin by admin
September 5, 2026
in खेल
0 0
0
सात्विक-चिराग की जोड़ी चीन मास्टर्स के सेमीफाइनल में, श्रीकांत का सफर खत्म, Other-sports Hindi News


भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल चीन मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं अनुभवी किदांबी श्रीकांत का अभियान पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया है।

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार को डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन के खिलाफ तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में जीत दर्ज कर चीन मास्टर्स सुपर 750 के सेमीफाइनल में जगह बना ली लेकिन अनुभवी किदांबी श्रीकांत का अभियान पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया।

चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने 70 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 16-21, 21-18 से जीत हासिल की। इससे मई में थाईलैंड ओपन सुपर 500 में रजत पदक और सिंगापुर ओपन सुपर 750 में खिताब जीतने के बाद उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा।

अब सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना नूर मोहम्मद अजरिन और तान वी कियोंग की दुनिया की 29वें नंबर की मलेशियाई जोड़ी से होगा।

सात्विक और चिराग ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत करते हुए 5-1 की बढ़त बना ली। उन्होंने लगातार शानदार विनर्स लगाकर रैलियों पर नियंत्रण बनाए रखा। भारतीय जोड़ी ने अपनी आक्रामक लय बरकरार रखते हुए सात अंकों की बढ़त हासिल कर स्कोर 16-9 कर दिया और पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में डेनमार्क की जोड़ी ने अपने खेल में तेजी दिखायी और भारतीय खिलाड़ियों के हर शॉट का बराबरी से जवाब दिया। स्कोर 15-15 से बराबर होने के बाद एस्ट्रुप और रासमुसेन ने लगातार दो मौकों पर तीन-तीन अंक जुटाकर छह अंकों की निर्णायक बढ़त बनाई और मुकाबले को तीसरे गेम तक पहुंचा दिया।

फिर तीसरा गेम बेहद रोमांचक रहा और दोनों जोड़ियों ने एक-दूसरे को जरा भी बढ़त नहीं लेने दी। 17-17 के स्कोर पर मुकाबला पूरी तरह बराबरी पर था, लेकिन निर्णायक क्षणों में सात्विक और चिराग ने शानदार संयम दिखाया। उन्होंने लगातार तीन महत्वपूर्ण अंक जीतकर 20-17 की बढ़त बना ली। एक अंक गंवाने के बाद भी भारतीय जोड़ी ने धैर्य बनाए रखा और मैच अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

श्रीकांत को क्वार्टर फाइनल में हाथ लगी निराशा

दुनिया के पूर्व नंबर एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत का सफर क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के ली चेक यियू से सीधे गेम में मिली हार से समाप्त हो गया।

इस 33 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी को 39 मिनट तक चले मुकाबले में दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी ली चेक से 16-21, 16-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। श्रीकांत ने इस साल की शुरुआत में अमेरिकी ओपन सुपर 300 में उपविजेता रहते हुए फॉर्म में वापसी की झलक दिखाई थी।

अब सेमीफाइनल में ली चेक का सामना फ्रांस के दूसरे नंबर पर काबिज क्रिस्टो पोपोव से होगा।

श्रीकांत ने पिछले दौर में शानदार प्रदर्शन किया था, उन्होंने राउंड 16 में कनाडा के दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई को 21-18, 21-19 से हराया था।

लेकिन ली चेक के खिलाफ उन्हें लंबे समय तक मुकाबले में वापसी के लिए संघर्ष करना पड़ा, खासकर तब जब पहले गेम के बीच में उन्होंने अपनी बढ़त और लय गंवा दी।

श्रीकांत ने तेज शुरुआत करते हुए 3-0 की बढ़त बना ली, लेकिन ली चेक ने जल्द ही अपनी लय हासिल कर ली। हांगकांग के खिलाड़ी ने लगातार तीन अंक लेकर स्कोर 3-3 से बराबर किया और फिर छह अंकों की शानदार बढ़त बनाते हुए स्कोर 14-6 कर दिया।

श्रीकांत ने वापसी की कोशिश की, लेकिन अंतर काफी बड़ा हो चुका था। ली चेक ने धैर्य बनाए रखा और पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में मुकाबला काफी कड़ा रहा। श्रीकांत ने एक बार फिर आक्रामक शुरुआत करते हुए 4-0 की बढ़त बनाई, लेकिन ली चेक ने लगातार अंक हासिल कर स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया। इसके बाद रैलियां लंबी होती गईं और दोनों खिलाड़ियों के बीच अंतर बेहद कम रहा। बढ़त कई बार बदली और दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए 15-15 तक पहुंच गए।

जब ऐसा लगा कि श्रीकांत जीत के करीब पहुंच रहे हैं, तभी ली चेक ने अपनी गति बढ़ा दी। उन्होंने लगातार तीन अंक हासिल कर 18-15 की बढ़त बना ली और इसके बाद तीन और अंक लगातार जीतकर मुकाबला सीधे गेम में समाप्त कर दिया।

तीस वर्षीय ली चेक ने मई में सिंगापुर ओपन में भी शानदार प्रदर्शन किया था जिसमें उन्होंने मुश्किल स्थिति से वापसी करते हुए ऑल इंग्लैंड चैंपियन लिन चुन-यी को हराया था।

चीन मास्टर्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में किदांबी श्रीकांत हार गए



Source link

Previous Post

सब झूठ और मनगढ़ंत, राजस्थान HC के कार्यवाहक CJ जस्टिस शर्मा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, Jaipur Hindi News

Next Post

Nepal Flash Flood: Rescue Operation में इस VIP ने खुद संभाला मोर्चा। Home Minister Sudan Gurung, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
Nepal Flash Flood: Rescue Operation में इस VIP ने खुद संभाला मोर्चा। Home Minister Sudan Gurung, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Nepal Flash Flood: Rescue Operation में इस VIP ने खुद संभाला मोर्चा। Home Minister Sudan Gurung, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बारिश होगी या किली रहेगी धूप, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News
  • दो नाबालिग बच्चों के बाद अब मां ने भी तोड़ा दम, एक ही घर में 3 मौतों से मचा हड़कंप, Jharkhand Hindi News
  • UP Floods: देवरिया में गांवों की तरफ बढ़ रही सरयू नदी, प्रयागराज में घटा टोंस-बेलन का पानी, Uttar-pradesh Hindi News
  • धनबाद में फिर धंसी जमीन, फट गई सड़कें; कई घरों को पहुंचा नुकसान, Jharkhand Hindi News
  • Bihar Floods: पटना पर खतरा गहराया, गांधीघाट पर 4 घंटे में 10 सेमी बढ़ा जलस्तर; सभी डीएम, एसपी अलर्ट पर, Bihar Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    बारिश होगी या किली रहेगी धूप, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

    बारिश होगी या किली रहेगी धूप, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

    by admin
    September 5, 2026
    0

    उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों में...

    Recent News

    बारिश होगी या किली रहेगी धूप, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

    बारिश होगी या किली रहेगी धूप, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, Chhattisgarh Hindi News

    September 5, 2026
    दो नाबालिग बच्चों के बाद अब मां ने भी तोड़ा दम, एक ही घर में 3 मौतों से मचा हड़कंप, Jharkhand Hindi News

    दो नाबालिग बच्चों के बाद अब मां ने भी तोड़ा दम, एक ही घर में 3 मौतों से मचा हड़कंप, Jharkhand Hindi News

    September 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News