• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, October 12, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

…तो उसे सार्वजनिक कर दीजिए; अपने खिलाफ FIR होने पर भड़के MLA जयराम महतो, पुलिस से कर दी कौन सी मांग, Jharkhand Hindi News

admin by admin
August 26, 2026
in धनबाद
0 0
0
…तो उसे सार्वजनिक कर दीजिए; अपने खिलाफ FIR होने पर भड़के MLA जयराम महतो, पुलिस से कर दी कौन सी मांग, Jharkhand Hindi News


विधायक महतो ने थाना परिसर में मारपीट की किसी भी घटना से इनकार किया है और ऐसे आरोपों को निराधार बताया है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई थी, लेकिन मारपीट नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के बाहर आने से सच्चाई सामने आ जाएगी।

झारखंड में धनबाद के बरवाअड्डा थाना परिसर में चार दिन पहले हुई झड़प और हंगामे के मामले में पुलिस ने डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन सभी पर सरकारी काम में बाधा डालने और झूठी अफवाहें फैलाकर थाना परिसर में भीड़ जुटाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब इस मामले में JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्च) प्रमुख और विधायक जयराम महतो की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने पुलिस पर अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए उस दिन के थाने के सभी सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका दावा है कि सच्चाई कैमरों और अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग से सामने आ सकती है।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए महतो ने कहा, ‘उस दिन हॉट टॉक हुआ था, अगर हॉट टॉक कार्रवाई के दायरे में आता है तो कार्रवाई करिए, उससे अगर मेरी विधायकी भी जाती है तो कोई डर नहीं। लेकिन वहां सिर्फ हॉट टॉक (गर्मागर्म बहस) हुआ था, इसके अलावा और कुछ नहीं हुआ था।’ आगे उन्होंने कहा, ‘और उस हॉटटॉक में भी हमने थाने में जाकर केवल इतना सवाल पूछा था कि आप मारपीट क्यों किए? उसके अलावा तीसरी बात कुछ भी नहीं हुई थी।’

अपना बचाव करते हुए विधायक ने आगे कहा, ‘जब आप मेरा वीडियो रिकॉर्ड करके दुनिया को दिखा सकते हैं, तो थाने में मेरी एंट्री से लेकर बाहर आने तक का जो वीडियो फुटेज है, उसे दुनिया को दिखा दीजिए। अगर मेरी छवि धूमिल होती है उसकी जवाबदेही मेरी होगी। मैं दो घंटा थाने में रहा, इस बीच जो भी बातचीत हुई, उसके सारे सीसीटीवी फुटेज को बाहर रख दीजिए। हम केवल वहां बैठे थे, और एक ही लाइन बोले थे, कि आपने इसके साथ मारपीट क्यों की।’

खुद को बागी बताते हुए उन्होंने कहा कि अन्य कई विधायक और सांसद जो सार्वजनिक रूप से पुलिस अधिकारियों के साथ गालीगलौज कर चुके हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती, क्योंकि वह 300-400 विधायकों व सांसदों वाली पार्टी से संबंध रखते हैं। लेकिन जैसे ही हमारा नाम आता है, तो लोगों के तेवर बदल जाते हैं, क्योंकि हम बागी विधायक हैं।

बता दें कि 21 अगस्त को हुई इस घटना में बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने विधायक और उनके समर्थकों पर पुलिस स्टेशन में आकर गाली-गलौज करने, धमकी देने, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और थाने में बंद आरोपी को बाहर निकालने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इस मामले में थाना प्रभारी के बयान पर 22 अगस्त को केस दर्ज किया गया था।

दरअसल ये पूरा विवाद गणेश दास नाम के एक शख्स को हिरासत में रखने से जुड़ा है। जिसकी गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद विधायक जयराम महतो उसे छुड़ाने के लिए अपने करीब 40-50 समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए थे। आरोप है कि इस दौरान MLA ने पुलिस पदाधिकारियों से अभद्र व्यवहार किया और अपने समर्थकों से थाने में बंद गणेश दास को बाहर निकालने के लिए कहा। थाना प्रभारी ने विधायक पर थाना पहुंचने से पहले वॉट्सऐप कॉल के जरिए धमकाने का भी आरोप लगाया है।



Source link

Previous Post

भैंस मालिक का पता लगाने के लिए डीएनए जांच, बिहार में आईजी ने जारी किया फरमान, Bihar Hindi News

Next Post

रांची में आज 6 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की नो इंट्री, इन रूट्स पर डायवर्जन, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
रांची में आज 6 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की नो इंट्री, इन रूट्स पर डायवर्जन, Jharkhand Hindi News

रांची में आज 6 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की नो इंट्री, इन रूट्स पर डायवर्जन, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम
  • नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल
  • मां दुद्धईया देवी धाम में दुर्गा पूजा और पर्दे पर रामलीला का भव्य शुभारंभ ।।
  • ‘दृश्यम’ की तरह, इस फ्रेंचाइजी का भी रहा बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला | पहला पार्ट हिट, दूसरा ब्लॉकबस्टर, तीसरा सुपरहिट
  • पट अनावरण के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ सब्जी मंडी का पंडाल ।।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    by admin
    October 12, 2026
    0

    Last Updated:October 09, 2026, 20:10 ISTPro Wrestling league starts on 9th January 2027: प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन अगले...

    Recent News

    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    6 टीमें 86 रेसलर्स… प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

    October 12, 2026
    नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल

    नमाज अदा करने से पहले मस्जिद में हादसा, ‘वजू’ करते समय अचानक गिरा शख्स, मौत का वीडियो वायरल

    October 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News