• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, August 26, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

केमिकल से ‘ब्लैक मनी’ को व्हाइट करने का झांसा, 21 साल में अरबों की ठगी; ऐसे ऑपरेट करता था गिरोह, Raipur Hindi News

admin by admin
August 26, 2026
in छत्तीसगढ़
0 0
0
केमिकल से ‘ब्लैक मनी’ को व्हाइट करने का झांसा, 21 साल में अरबों की ठगी; ऐसे ऑपरेट करता था गिरोह, Raipur Hindi News


ठग केमिकल से नकली नोटों को असली बनाने का झांसा देते थे। हैरानी की बात यह है कि कभी खुद भी इस तरह ही ठगी का शिकार हुए थे। जानिए क्या है यह पूरा मामला।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कारोबारी उमेश कुमार सिन्हा से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी के मामले की जांच में रायपुर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड समेत सात आरोपियों को पुणे के खंडाला स्थित एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस प्रकरण में दो महिला आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था। इस तरह मामले में अब तक कुल नौ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ योगी, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव उर्फ कैप्टन उर्फ शेट्टी उर्फ रेड्डी, मनोज कुमार श्रीवास्तव उर्फ बड़े सर, विवेक सिंह, शुभम पांडेय, योगेन्द्र चौहान और बालमुकुंद दीक्षित के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चार करोड़ से ज्यादा कैश, 17 मोबाइल फोन, नोट के आकार के काले पेपर, कांच की प्लेटें और अन्य सामान जब्त किया गया है।

2005 से एक्टिव, अरबों की ठगी

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह वर्ष 2005 से एक्टिव था और देश के अलग-अलग हिस्सों में 100 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने करीब 21 साल के दौरान अरबों रुपये की ठगी की है। आरोपी लोगों को रकम दोगुनी करने और कथित काले नोटों (ब्लैक करेंसी) को विशेष केमिकल के जरिए असली मुद्रा में बदलने का झांसा देते थे।

यकीन दिलवाने के लिए करते थे ये सब

गिरोह के सदस्य खुद को ‘डी ग्रुप कंपनी (दाऊद ग्रुप)’ से जुड़ा बताते थे। इसके साथ ही खुद को आरबीआई से रजिस्टर्ड और प्रभावशाली लोगों और बड़े कारोबारी नेटवर्क से जुड़ा बताकर संभावित शिकार पर प्रभाव जमाते थे। भरोसा पैदा करने के लिए नेताओं और फिल्मी कलाकारों के साथ तस्वीरें दिखाई जाती थीं। कई मौकों पर आरोपी निजी गनमैन के साथ भी पहुंचते थे, जिससे सामने वाले को उनके रसूखदार होने का विश्वास हो जाए।

दिखाते थे खुद की लग्जरी लाइफ

पुलिस के मुताबिक ठगी के लिए गिरोह ने बेहद सुनियोजित तरीका अपना रखा था। संभावित निवेशकों और कारोबारियों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, राजस्थान, गुजरात सहित अलग-अलग स्थानों के महंगे होटल, विला और रिसॉर्ट में बैठक के लिए बुलाया जाता था। वहां विदेशी फंड, बड़े अधिकारियों से संपर्क, निवेश और रकम दोगुनी करने जैसी योजनाएं बताई जाती थीं। बैठक का पूरा माहौल इस तरह तैयार किया जाता था कि सामने वाले व्यक्ति को किसी बड़े वित्तीय नेटवर्क से लेन-देन होने का आभास हो।

ब्लैक करेंसी स्कैम

जांच में कथित ‘वॉश-वॉश’ ब्लैक करेंसी स्कैम का भी खुलासा हुआ है। गिरोह के पास नोट के आकार के काले पेपर, कांच की प्लेटें और केमिकल जैसी सामग्री रहती थी। आरोपी पहले से रखे असली नोटों की मदद से एक प्रक्रिया का प्रदर्शन कर दावा करते थे कि विशेष केमिकल और विदेशी तकनीक के जरिए काले नोटों को वास्तविक मुद्रा में बदला जा सकता है। इसके बाद विदेशी केमिकल, हाई-पावर केमिकल, टेस्टिंग, सुरक्षा मंजूरी और फंड रिलीज जैसी अलग-अलग प्रक्रियाओं के नाम पर पीड़ित से किस्तों में बड़ी रकम ली जाती थी।

पहले छोटी रकम फिर…

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि गिरोह शुरुआत में निवेशक से छोटी रकम लेता था। रकम के नोटों का सीरियल नंबर निवेशक से लिखवाया जाता और फिर अपने पास मौजूद असली नोटों को केमिकल से काला कर उसे वापस दिया जाता था। इन नोटों को साफ करने के बाद जब निवेशक उन्हें बाजार में चला लेता था तो उसका आरोपियों पर भरोसा बढ़ जाता था। इसके बाद उससे बड़ी रकम निवेश कराई जाती थी। बड़ी रकम मिलने पर आरोपी नोटों के स्थान पर कागज की गड्डियों को काला करके सौंप देते और फरार हो जाते थे।

पुलिस ने रखी पैनी नजर

बालोद के कारोबारी उमेश कुमार सिन्हा से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी की जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले दो महिला आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के साथ ही मोबाइल चैट, संपर्क नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट की पड़ताल में पुलिस को गिरोह के मुख्य सदस्यों के बारे में सुराग मिले। डिजिटल इनपुट के आधार पर आरोपियों की लोकेशन पुणे में मिलने के बाद पुलिस टीम ने करीब एक सप्ताह तक उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद पुलिस ने खंडाला स्थित एक रिसॉर्ट में दबिश दी। पुलिस के अनुसार यहां आरोपी वाराणसी के एक व्यक्ति को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर बुला चुके थे। संबंधित व्यक्ति करोड़ों रुपये लेकर रिसॉर्ट पहुंचा था और रकम आरोपियों को सौंप चुका था। इसी दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को पकड़ लिया।

कभी खुद लुटे थे और फिर अपनाया वैसा ही तरीका

पूछताछ और जांच में गिरोह का नेटवर्क छत्तीसगढ़, नोएडा, पुणे, बड़ौदा, उदयपुर और दिल्ली समेत कई स्थानों तक फैला होने की जानकारी सामने आई है। प्रवीण कुमार श्रीवास्तव और मनोज कुमार श्रीवास्तव पहले भी मुंबई और वाराणसी में ठगी के मामलों में जेल जा चुके हैं। गिरोह से जुड़े कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस जांच में गिरोह की शुरुआत को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि आरोपी साल 2005 से पहले खुद इसी तरह की ठगी का शिकार हुए थे। रकम गंवाने के बाद उन्होंने उसी तरीके को आधार बनाकर अपना नेटवर्क तैयार किया और दूसरे लोगों से ठगी शुरू कर दी।

गिरोह कैसे तलाशता था शिकार?

गिरोह संभावित शिकार तलाशने के लिए अपने सदस्यों और एजेंटों को क्लब, पार्टी, योगा सेंटर और वीआईपी आयोजनों में भेजता था। यहां हाईप्रोफाइल और आर्थिक रूप से संपन्न लोगों से परिचय बढ़ाया जाता था। इसके बाद धीरे-धीरे उन्हें निवेश और रकम दोगुनी करने की योजना बताकर जाल में फंसाया जाता था। शुरुआत में छोटी रकम पर भरोसा कायम करने के बाद उनसे लाखों और करोड़ों रुपये का निवेश कराया जाता था।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन, डिजिटल संपर्कों और देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय उनके सहयोगियों के संबंध में आगे की जांच कर रही है।



Source link

Previous Post

रांची में आज 6 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की नो इंट्री, इन रूट्स पर डायवर्जन, Jharkhand Hindi News

Next Post

Singrauli के आदिम जाति कल्याण विभाग में 7 हजार रिश्वत मांगने वाला बाबू 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
Singrauli के आदिम जाति कल्याण विभाग में 7 हजार रिश्वत मांगने वाला बाबू 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Singrauli के आदिम जाति कल्याण विभाग में 7 हजार रिश्वत मांगने वाला बाबू 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Singrauli के आदिम जाति कल्याण विभाग में 7 हजार रिश्वत मांगने वाला बाबू 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • केमिकल से ‘ब्लैक मनी’ को व्हाइट करने का झांसा, 21 साल में अरबों की ठगी; ऐसे ऑपरेट करता था गिरोह, Raipur Hindi News
  • रांची में आज 6 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की नो इंट्री, इन रूट्स पर डायवर्जन, Jharkhand Hindi News
  • …तो उसे सार्वजनिक कर दीजिए; अपने खिलाफ FIR होने पर भड़के MLA जयराम महतो, पुलिस से कर दी कौन सी मांग, Jharkhand Hindi News
  • भैंस मालिक का पता लगाने के लिए डीएनए जांच, बिहार में आईजी ने जारी किया फरमान, Bihar Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Singrauli के आदिम जाति कल्याण विभाग में 7 हजार रिश्वत मांगने वाला बाबू 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    Singrauli के आदिम जाति कल्याण विभाग में 7 हजार रिश्वत मांगने वाला बाबू 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 26, 2026
    0

    29 मई, शुक्रवार: सिंगरौली जिले में रीवा लोकायुक्त पुलिस ने आदिम जाति कल्याण विभाग के लिपिक मुन्नालाल वर्मा को 5...

    Recent News

    Singrauli के आदिम जाति कल्याण विभाग में 7 हजार रिश्वत मांगने वाला बाबू 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    Singrauli के आदिम जाति कल्याण विभाग में 7 हजार रिश्वत मांगने वाला बाबू 5 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 26, 2026
    केमिकल से ‘ब्लैक मनी’ को व्हाइट करने का झांसा, 21 साल में अरबों की ठगी; ऐसे ऑपरेट करता था गिरोह, Raipur Hindi News

    केमिकल से ‘ब्लैक मनी’ को व्हाइट करने का झांसा, 21 साल में अरबों की ठगी; ऐसे ऑपरेट करता था गिरोह, Raipur Hindi News

    August 26, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News