• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, August 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 13, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News


एमपी के बालाघाट जिले में अज्ञात रहस्यमयी बीमारी से कम से कम सात बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों में बुखार, चकत्ते और गुर्दे प्रभावित होने जैसे लक्षण दिख रहे हैं। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल बालाघाट जिले में बुखार, त्वचा पर चकत्ते और गुर्दे की क्षति जैसे लक्षणों वाली अज्ञात बीमारी से जून के अंत से अब तक कम से कम सात बच्चों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के बिरसा विकासखंड के अडोरी, मच्छुरदा पंचायत, बोंदारी और कुंडेकसा समेत कई गांवों में यह बीमारी फैली है। इस बीमारी से मौत का नया मामला सोमवार रात दर्ज किया गया जब जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। इसके साथ ही इस बीमारी से मृतकों की संख्या सात हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मृत बच्ची की पहचान स्थानीय निवासी सुखचंद धुर्वे की बेटी प्रियंका के रूप में हुई है। उसे नौ अगस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अगले दिन उसकी मौत हो गई।

सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन ने बच्ची की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वह कई बीमारियों से पीड़ित थी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. परेश उपल्लव ने बताया कि 26 जून से छह अगस्त के बीच बोंदारी और कुंडेकसा गांवों के छह बच्चों की मौत हुई। इनमें लमानिन धुर्वे (13), साहिल धुर्वे (1), पूजा धुर्वे (एक वर्ष नौ माह), सचिन मरकाम (5), प्रीति मरकाम (4) और अरविंद धुर्वे (4) शामिल हैं।

एक अन्य बच्चे की भी सोमवार को बीमारी से मौत होने की सूचना है, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

अधिकारियों ने बताया कि जबलपुर मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. रवींद्र विष्णोई, बाल रोग विशेषज्ञों और स्थानीय चिकित्सा कर्मियों की टीम ने प्रभावित बच्चों की जांच की है, लेकिन बीमारी के सटीक कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।

चिकित्सकों के अनुसार प्रभावित बच्चों में खून की कमी, शरीर में पानी की कमी, गुर्दे की क्षति, सर्दी, बुखार, एक्जिमा और फंगल संक्रमण जैसे लक्षण पाए जा रहे हैं। बच्चों के शरीर पर रहस्यमय चकत्ते भी उभर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मरीजों के जैविक नमूने लेकर जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली स्थित एम्स की एक टीम भी बालाघाट का दौरा कर रही है।

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर आदिवासी बहुल जिले में बच्चों की मौतों की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया।

सिंह ने गंभीर चिंता जताते हुए दावा किया कि बालाघाट के बिरसा आदिवासी विकासखंड में पिछले एक सप्ताह में दूषित पानी और संक्रामक बीमारियों के कारण 11 बच्चों की मौत हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि अब तक 100 से अधिक बच्चों को बालाघाट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 40 से 50 बच्चे जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सिंह ने आदिवासी नेता शुभम उइके के हवाले से कहा कि जिला अस्पताल का बच्चों का वार्ड मरीजों से भर गया है और अब तक 11 बच्चों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि बोंदारी गांव के मजदूर समरू धुर्वे के दो बच्चों की निमोनिया से मौत हुई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इसी तरह पांच अन्य बच्चों की तेज बुखार से मौत होने का दावा भी पत्र में किया गया है।

सिंह ने मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य मंत्री और प्रमुख सचिव को चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ प्रभावित गांवों का दौरा करने तथा वहां चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश देने का अनुरोध किया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले से गरीबी से जूझ रहे आदिवासी परिवार स्वास्थ्य संबंधी गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने प्रत्येक मृत बच्चे के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा गंभीर रूप से बीमार बच्चों को नागपुर, रायपुर या भोपाल हवाई मार्ग से ले जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करे।



Source link

Previous Post

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

जिन पर भरोसा कर दी थी लिफ्ट, उन्हीं ने गला रेतकर ले ली जान; इंदौर में चौंकाने वाले मामले का खुलास, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
जिन पर भरोसा कर दी थी लिफ्ट, उन्हीं ने गला रेतकर ले ली जान; इंदौर में चौंकाने वाले मामले का खुलास, Madhya-pradesh Hindi News

जिन पर भरोसा कर दी थी लिफ्ट, उन्हीं ने गला रेतकर ले ली जान; इंदौर में चौंकाने वाले मामले का खुलास, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • जिन पर भरोसा कर दी थी लिफ्ट, उन्हीं ने गला रेतकर ले ली जान; इंदौर में चौंकाने वाले मामले का खुलास, Madhya-pradesh Hindi News
  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • एमपी में भाई के सामने 9 साल की बच्ची से रेप, बचाने की कोशिश पर बेरहमी से पीटा, Madhya-pradesh Hindi News
  • ‘विधायक जी.. बच्चों को लूटना बंद करो’- अब एमपी में Gen Alpha का प्रोटेस्ट, क्या है मांग?, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    जिन पर भरोसा कर दी थी लिफ्ट, उन्हीं ने गला रेतकर ले ली जान; इंदौर में चौंकाने वाले मामले का खुलास, Madhya-pradesh Hindi News

    जिन पर भरोसा कर दी थी लिफ्ट, उन्हीं ने गला रेतकर ले ली जान; इंदौर में चौंकाने वाले मामले का खुलास, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 13, 2026
    0

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले उसने दोनों आरोपियों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की। घटनाक्रम की पुष्टि होने...

    Recent News

    जिन पर भरोसा कर दी थी लिफ्ट, उन्हीं ने गला रेतकर ले ली जान; इंदौर में चौंकाने वाले मामले का खुलास, Madhya-pradesh Hindi News

    जिन पर भरोसा कर दी थी लिफ्ट, उन्हीं ने गला रेतकर ले ली जान; इंदौर में चौंकाने वाले मामले का खुलास, Madhya-pradesh Hindi News

    August 13, 2026
    एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News

    एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News

    August 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News