• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, September 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

UP Floods: गंगा के जलस्तर में बढ़ाव से वाराणसी प्रशासन सतर्क, घाटों से टूट रहे संपर्क, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
August 9, 2026
in वाराणसी
0 0
0
UP Floods: गंगा के जलस्तर में बढ़ाव से वाराणसी प्रशासन सतर्क, घाटों से टूट रहे संपर्क, Uttar-pradesh Hindi News


वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा में बढ़ाव से मणिकर्णिका घाट स्थित रत्नेश्वर मंदिर का गर्भगृह पूरी तरह डूब गया। घाटों से भी संपर्क टूट रहा है। प्रशासन बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क हो गया है।

Varanasi Ganga Water Level

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से त्रिलोचन घाट के किनारे बने घर बाढ़ के पानी में डूब गए, जिसके बाद एक व्यक्ति बाढ़ के पानी से होकर गुज़रता हुआ।

प्रयागराज से बनारस और आसपास के जिलों में तेज बारिश के साथ मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की नदियों का भी पानी आने से गंगा के जलस्तर में तेज बढ़ाव हो रहा है। शुक्रवार रात 8 बजे बनारस में जलस्तर दो सेंमी प्रति घंटा बढ़ रहा था। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अगले 48 घंटे तक वृद्धि जारी रहेगी। जलस्तर वृद्धि के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं, तटवर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गई है। कई पक्के घाटों का सम्पर्क टूटने की संभावना बढ़ गई है।

24 घंटे पहले शिवाला घाट का संपर्क अन्य घाटों से कट चुका है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा का जलस्तर 63.14 मी. पहुंच गया है। हालांकि यह चेतावनी बिंदु से सात और खतरे के निशान से आठ मीटर नीचे है। वहीं प्रयागराज में गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है। वहीं, कांवरियों, शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है। जल पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। नाविकों को नाव संचालन में सचेत रहने की हिदायत दी जा रही है।

तहसलदारों को निरीक्षण का निर्देश

एडीएम (वित्त) एवं प्रभारी आपदा अधिकारी सदानंद गुप्ता ने शुक्रवार को बाढ़ नियंत्रण से जुड़े विभागों के साथ वुर्चअल बैठक की। उन्होंने राजातालाब और सदर तहसील के तहसीलदारों को बाढ़ राहत कैंपों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर 10 से 20 फीसदी अतिरिक्त स्थल चिह्नित करने को कहा। बीएसए को स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमियां दूर कराने का निर्देश दिया। सीएमओ को मेडिकल से जुड़े इंतजाम समय रहते पूरे करने के लिए कहा है। एडीएम ने दोपहर में ढेलवरिया औऱ हुकुलगंज में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। प्रा.विद्यालय ढेलवरिया, पुराना पुल, सरैया भी गए।

मानसूनी बादल आज के बाद ले सकते हैं ब्रेक

मानसून के सावनी सत्र में एक दिन (गुरुवार, 6 अगस्त) में सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड बनाने वाले मेघ शुक्रवार को शांत रहे। पूरे दिन कहीं-कहीं बूंदाबादी की शक्ल में पानी गिरा। इससे अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री बढ़ गया। मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून द्रोणिका बिहार, बंगाल एवं असम की ओर खिसक गई है। इससे पूर्वांचल में वर्षा की तेजी कुछ दिन कम हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री एवं न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

बरसात से राजापुर भरारी द्वितीय मार्ग पूरी तरह ध्वस्त

पिछले तीन दिनों तक हुई अनवरत बरसात से राजापुर भरारी द्वितीय मार्ग पूरी तरह खस्ताहाल हो गया। इस सड़क पर बरसात बंद होने के बाद भी बरसाती पानी भरे होने से राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मांडा क्षेत्र को भारतगंज कस्बे के जाम से मुक्ति दिलाने के लिए भरारी द्वितीय राजापुर बाईपास मार्ग दूरी तीन किमी का शुरुआती दौर में कृषि मंडी समिति से बनवाई गई थी , लेकिन अब इस सड़क की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के जिम्मे है।

हर दूसरे तीसरे महीने इस सड़क के गड्ढों का मानकविहीन मरम्मत होता है , लेकिन मरम्मत के एक सप्ताह बाद ही उन्हीं स्थानों पर पहले से बड़े गड्ढे हो जाते हैं , जहां मरम्मत किया जाता है। पिछले तीन दिनों तक हुई अनवरत बरसात से तीन किलोमीटर लंबी यह सड़क तीन मीटर भी बिना गड्ढे के नहीं हैं। गड्ढों में भरे बरसाती पानी दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।



Source link

Previous Post

China Space Farming: अंतरिक्ष में धान की खेती के बाद फसल धरती पर लाया चीन | Rice Harvesting, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज

Next Post

जयंत की RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष बने ऐश्वर्य राज सिंह; यूपी चुनाव से पहले पार्टी में बड़ा बदलाव, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
जयंत की RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष बने ऐश्वर्य राज सिंह; यूपी चुनाव से पहले पार्टी में बड़ा बदलाव, Uttar-pradesh Hindi News

जयंत की RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष बने ऐश्वर्य राज सिंह; यूपी चुनाव से पहले पार्टी में बड़ा बदलाव, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत
  • 10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
  • The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन
  • बीजपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार ।।
  • 150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    by admin
    September 23, 2026
    0

    Last Updated:September 23, 2026, 13:42 ISTDeepika Sehrawat scores 9 goals: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखते...

    Recent News

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    September 23, 2026
    10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

    10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

    September 23, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News