• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, September 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सिंदुरिया गांव में चोरों का धावा, घर के बाहर से बाइक और जनरेटर का अल्टीनेटर हुआ चोरी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 8, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

रात करीब दो बजे के आसपास वारदात को दिया अंजाम, परिजनों को कमरे में बाहर से किया बंद।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत।

चोपन/सोनभद्र। थाना चोपन क्षेत्र के ग्राम सिंदुरिया में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के बरामदे में रखी मोटरसाइकिल और जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान चोरों ने घर के लोगों को अंदर से बाहर निकलने से रोकने के लिए दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी थी। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार ग्राम सिंदुरिया निवासी अशोक मिश्रा पुत्र स्वर्गीय त्रिभुवन राम मिश्रा के घर पर देर रात करीब दो बजे चोर पहुंचे। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर के बरामदे में रखी मोटरसाइकिल को उठा लिया और जनरेटर का अल्टीनेटर भी खोलकर अपने साथ ले गए।
बताया गया कि रात में अशोक मिश्रा की नींद खुली और वह बाथरूम जाने के लिए उठे। जब उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। इस पर उन्होंने घर में सो रहे अन्य परिजनों को आवाज देकर जगाया। सभी लोग जब पास आए तो पता चला कि घर का दरवाजा बाहर से कुंडी लगाकर बंद किया गया था इसके बाद किसी तरह घर के पीछे का दरवाजा खोलकर परिवार के लोग बाहर निकले। बाहर आने पर बरामदे में रखी मोटरसाइकिल गायब मिली, जबकि जनरेटर का अल्टीनेटर भी खोलकर चोर ले जा चुके थे। घटना की जानकारी तत्काल थाना चोपन पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस टीम आवश्यक पूछताछ के बाद वापस लौट गई।

नदी की ओर खेत मे मिली मोटरसाइकिल।

सुबह किसी व्यक्ति की नजर घर से कुछ दूरी पर नदी की तरफ पड़ी, जहां एक मोटरसाइकिल फेंकी हुई मिली। इसके बाद इसकी जानकारी पीड़ित परिवार को हुई। हालांकि मोटरसाइकिल से जनरेटर का अल्टीनेटर गायब था। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोर मोटरसाइकिल को कुछ दूर ले जाने के बाद नदी की तरफ छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार सिंदुरिया क्षेत्र में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। पिछले करीब 10 से 15 दिनों के भीतर लगभग आधा दर्जन चोरी की घटनाएं होने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बनता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में बड़ी वारदात भी हो सकती है। एक के बाद एक चोरी की घटनाओं के सामने आने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रात में पुलिस की नियमित और प्रभावी गश्त होती तो चोरों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने और चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के कारण सिंदुरिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की निगाहें अब पुलिस पर टिकी हुई हैं।

Previous Post

सिंगरौली के जियावन में हाईवा की टक्कर से 15 वर्षीय छत्रपति सिंह की मौत, पिता गंभीर घायल, चालक फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

गजब! सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की सप्लाई, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, Madhya-pradesh Hindi News

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
गजब! सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की सप्लाई, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, Madhya-pradesh Hindi News

गजब! सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की सप्लाई, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत
  • 10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
  • The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन
  • बीजपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार ।।
  • 150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    by admin
    September 23, 2026
    0

    Last Updated:September 23, 2026, 13:42 ISTDeepika Sehrawat scores 9 goals: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखते...

    Recent News

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    September 23, 2026
    10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

    10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

    September 23, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News