• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

झारखंड विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC का मुद्दा, छात्र आंदोलन पर सोरेन सरकार को घेरेगी NDA, Jharkhand Hindi News

admin by admin
August 6, 2026
in झारखंड
0 0
0
झारखंड विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC का मुद्दा, छात्र आंदोलन पर सोरेन सरकार को घेरेगी NDA, Jharkhand Hindi News


झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और छात्रों का आंदोलन प्रमुख मुद्दा बनने जा रहा है। एनडीए ने सदन में इस मुद्दे पर हेमंत सोरेन सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जबकि सरकार ने कहा है कि वह छात्रों से बातचीत के लिए तैयार है।

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में इस बार जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी का मुद्दा जोर-शोर से उठने के आसार हैं। बुधवार को भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल की बैठक में इस मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाने और हेमंत सोरेन सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। वहीं, सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन (INDIA Bloc) ने कहा कि सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार है और समस्या के समाधान को लेकर गंभीर है।

6 अगस्त से शुरू हो रहा मानसून सत्र

राज्य विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई एनडीए विधायक दल की बैठक में छात्रों के आंदोलन को सबसे अहम मुद्दा बताया गया।

भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों से मिले बाबूलाल मरांडी

भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने बैठक के बाद कहा कि बाबूलाल मरांडी ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि छात्रों से जुड़े मुद्दे फिलहाल राज्य के सबसे गंभीर मुद्दे हैं और सरकार ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सभी विधायकों से सदन में इस मुद्दे को मजबूती से उठाने का आग्रह किया गया है।

25 जुलाई से जयपाल मुंडा स्टेडियम में हो रहा आंदोलन

दरअसल, जेपीएससी-जेएसएससी सुधार मंच के बैनर तले 25 जुलाई से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर शुरू हुआ यह प्रदर्शन हाल के वर्षों में राज्य के सबसे बड़े छात्र आंदोलनों में से एक बन गया है। आंदोलन को और तेज करते हुए पांच अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर भी बैठ चुके हैं।

सीएम सोरेन ने बैठक में की छात्र आंदोलन की चर्चा

उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई इंडिया गठबंधन विधायक दल की बैठक में भी छात्र आंदोलन पर चर्चा हुई। संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री छात्रों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं और सरकार बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि अब यह छात्रों पर निर्भर करता है कि वे सरकार से कब बातचीत करना चाहते हैं।

सरकार ने छात्र आंदोलन पर नजर रखने को बनाई समिति

सरकार की ओर से छात्र आंदोलन पर नजर रखने के लिए मंत्रियों की एक समिति भी बनाई गई है। इसमें दीपिका पांडेय सिंह, सुदिव्य कुमार, चमरा लिंडा और संजय कुमार प्रसाद को शामिल किया गया है। हालांकि, संसदीय कार्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस समिति को छात्रों से औपचारिक बातचीत की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। इसका उद्देश्य सरकार की ओर से स्थिति पर नजर रखना और समाधान के लिए रणनीति तैयार करना है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक कर सभी दलों से मानसून सत्र के शांतिपूर्ण और सुचारु संचालन में सहयोग की अपील की।



Source link

Previous Post

झारखंड में मौसम का कहर! भारी बारिश और वज्रपात से 4 बच्चों समेत 19 की मौत; आज भी अलर्ट, Jharkhand Hindi News

Next Post

छत्तीसगढ़ सरकार ने दी 500 करोड़ के AI मिशन को मंजूरी, कैबिनेट की बैठक में ग्राम सड़क योजना पर भी हुआ महत्वपूर्ण फैसला, Chhattisgarh Hindi News

admin

admin

Next Post
छत्तीसगढ़ सरकार ने दी 500 करोड़ के AI मिशन को मंजूरी, कैबिनेट की बैठक में ग्राम सड़क योजना पर भी हुआ महत्वपूर्ण फैसला, Chhattisgarh Hindi News

छत्तीसगढ़ सरकार ने दी 500 करोड़ के AI मिशन को मंजूरी, कैबिनेट की बैठक में ग्राम सड़क योजना पर भी हुआ महत्वपूर्ण फैसला, Chhattisgarh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया
  • मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा
  • BB की X कंटेस्टेंट ने सलमान खान को बताया पाखंडी बेवकूफ, बोलीं- उसने खुद की थी मेरी बॉडी शेमिंग
  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    by admin
    September 20, 2026
    0

    Asain Games 2026 Day 2 Live Update:  नमस्ते, न्यूज18 हिंदी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. 20वें एशियन...

    Recent News

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

    September 20, 2026
    मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा

    मायावती ने फिर पलटा अपना फैसला, अब आकाश-दीपिका की कभी नहीं होगी एंट्री, ईशान पर जताया भरोसा

    September 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News