• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

MP में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ, सरकार ने हाईकोर्ट में बताया समय, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
August 4, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
MP में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ, सरकार ने हाईकोर्ट में बताया समय, Madhya-pradesh Hindi News


मध्यप्रदेश में करीब 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने सोमवार को हाईकोर्ट को शैक्षणिक कैलेंडर सौंपते हुए बताया कि सभी यूनिवर्टिसी और कॉलेजों में सितंबर में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे।

मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने राज्य के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में वर्ष 2017 से पेंडिंग छात्र संघ चुनावों को लेकर एक अहम आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार, करीब तीन सप्ताह पहले हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकार और उच्च शिक्षा विभाग के रवैये पर नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने कहा था कि अब सिर्फ आश्वासन और बहानों से काम नहीं चलेगा। सरकार को छात्रसंघ चुनाव की निश्चित तारीख बतानी होगी। कोर्ट ने सरकार से 2026-27 का शैक्षणिक कैलेंडर, चुनाव की तारीख और छात्रसंघ गठन की पूरी कार्ययोजना पेश करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सरकार ने सितंबर में चुनाव कराने की जानकारी कोर्ट को दी है।

जबलपुर निवासी छात्र अदनान अंसारी की ओर से दायर जनहित याचिका पर एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की डिवीजन बेंच सुनवाई कर रही थी। याचिका में लंबे समय से लंबित छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की गई थी। अब हाईकोर्ट की सख्ती के बाद राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया है कि 2026-27 शैक्षणिक सत्र में सितंबर में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। सरकार के इस आश्वासन के बाद हाईकोर्ट ने जनहित याचिका का निराकरण कर दिया।बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में करीब 9 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। 2017 के बाद से चुनाव नहीं हुए थे।

प्रोफेसर की हत्या के बाद अप्रत्यक्ष चुनाव बंद किए गए

मध्य प्रदेश में छात्रसंघ के प्रत्यक्ष चुनाव 2003 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने बंद कर दिए थे। इसके बाद 2006 तक अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराए गए। इसमें छात्र पहले अपनी कक्षा के प्रतिनिधि चुनते थे और वही आगे छात्रसंघ पदाधिकारियों का चुनाव करते थे। हालांकि, 2006 में उज्जैन में छात्रसंघ चुनाव के दौरान प्रोफेसर एच.एस. सभरवाल की हत्या के बाद अप्रत्यक्ष चुनाव भी बंद कर दिए गए। याचिकाकर्ता अदनान अंसारी का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के बावजूद विश्वविद्यालय लगातार छात्रों से चुनाव शुल्क वसूलते रहे हैं। उनका दावा है कि यह राशि अब करोड़ों रुपए तक पहुंच चुकी है।

छात्रसंघ चुनाव को लेकर हुए आंदोलन

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लकी चौबे ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर 2016 में मुख्यमंत्री निवास घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई हुई थी। कई छात्र नेताओं पर एफआईआर दर्ज हुई और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े व प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारियों को जेल भी जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि 2017 के बाद सरकार ने पहले कोरोना महामारी और बाद में अन्य परिस्थितियों का हवाला देकर छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए। इसके चलते कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघों का गठन भी नहीं हो सका। इसको लेकर दो माह पहले कांग्रेस नेताओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला था। इसमें विधायक जयवर्धन सिंह,आतिफ अकील समेत कई कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया था। संगठन का आरोप था कि सरकार पिछले नौ साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं करा रही है। इससे पहले भी एनएसयूआई इस मुद्दे को लेकर कई बार आंदोलन कर चुकी है।

एनएसयूआई ने लोकतांत्रिक जीते तो अभाविप किया स्वागत

छात्रसंघ चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए एनएसयूआई ने इसे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की जीत बताया तो उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की पुनर्स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और राज्य सरकार और उच्च शिक्षा विभाग से जल्द चुनाव प्रक्रिया शुरू कर समयबद्ध कार्यक्रम घोषित करने की मांग की है।

​याचिकाकर्ता के वकील अक्षत शुक्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि राज्य में लंबे समय से छात्र संघ चुनाव न होने के कारण छात्रों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा बना हुआ था। सुनवाई के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का प्रश्न उठाया गया, जिस पर हाईकोर्ट ने निर्देशित किया कि यदि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आवश्यकता पड़ती है, तो पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब सितंबर माह में छात्र संघ चुनाव होना तय हो गया है।

रिपोर्ट – विजेन्द्र यादव



Source link

Previous Post

डिंडौरी में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अनूठी जन चौपाल, शिकायतों के साथ जनता से मांगे समाधान के सुझाव, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

नरसिंहपुर के गाडरवारा में रात को लापता हुई युवती का शव शक्कर नदी में मिला, मौत के कारणों की जांच जारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
नरसिंहपुर के गाडरवारा में रात को लापता हुई युवती का शव शक्कर नदी में मिला, मौत के कारणों की जांच जारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

नरसिंहपुर के गाडरवारा में रात को लापता हुई युवती का शव शक्कर नदी में मिला, मौत के कारणों की जांच जारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त
  • India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट
  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    by admin
    September 19, 2026
    0

    Last Updated:September 19, 2026, 11:00 ISTAichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो...

    Recent News

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    September 19, 2026
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    September 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News