• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, September 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मेरा कोई है का…? DC के जवाब ने जीत लिया दिल, रांची में दिखा भावुक कर देने वाला नजारा, Jharkhand Hindi News

admin by admin
August 2, 2026
in झारखंड
0 0
0
मेरा कोई है का…? DC के जवाब ने जीत लिया दिल, रांची में दिखा भावुक कर देने वाला नजारा, Jharkhand Hindi News


डीसी ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक बुजुर्ग की नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर डॉक्टर से सलाह, पौष्टिक भोजन, स्वच्छता एवं अन्य जरूरी सुविधाओं का निरंतर होना सुनिश्चित की जाए तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी स्थित वृद्धाश्रम में उस वक्त एक भावुक करने वाला नजारा देखने को मिला, जब जिला दण्डाधिकारी व उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजन्त्री वहां नियमित निरीक्षण करने पहुंचे और इस दौरान वह वहां रह रहे बुजुर्गों से उनका हाल पूछने लगे। डीसी के पहुंचने की सूचना मिलते ही परिसर में रह रहे बुजुर्ग उनका इंतजार करने लगे। जो स्वास्थ्य कारणों से नीचे नहीं आ सके, उनसे मिलने के लिए डीसी भजन्त्री खुद उनके कमरों तक पहुंचे। इसी दौरान चतरा निवासी एक वृद्ध ने उनका हाथ थाम लिया। धुंधली पड़ चुकी आंखों से उन्होंने पूछा…आप के हैं…? उपायुक्त ने सहजता से उत्तर दिया… हम यहां के डीसी हैं… वृद्ध ने फिर पूछा… आपका नाम…? तो उन्होंने मंजूनाथ बताया… फिर बुजुर्ग बोले… आप बैठ जाइएगा तो अच्छा लगेगा…।

इसके बाद भजन्त्री बिना किसी औपचारिकता के उस बुजुर्ग के पास बैठ गए। बातचीत आगे बढ़ी तो बुजुर्ग के मुंह से एक ऐसा प्रश्न निकला, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया। उन्होंने पूछा… मेरा कोई है का…? तब भजन्त्री ने उनका हाथ थामा और मुस्कुराते हुए कहा…हम सब लोग आपके ही हैं…। डीसी के बोले इन कुछ शब्दों ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। उस समय प्रशासन और उस बेसहारा बुजुर्ग के बीच का रिश्ता केवल औपचारिक नहीं रहा, बल्कि अपनेपन और विश्वास का प्रतीक बन गया।

बुजुर्ग महिला के साथ सबने मिलाए सुर से सुर

इसी आत्मीय माहौल के बीच वृद्धाश्रम में रहने वाली एक माताजी ने अधिकारियों के सामने भजन प्रस्तुत किया। जिसके बाद वहां मौजूद उपायुक्त भजन्त्री, प्रोबेशनर आईएएस आस्था शरण, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह, अंचल अधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तथा वहां उपस्थित अन्य लोगों ने भी माताजी के साथ सुर से सुर मिलाए। जिससे कि वहां का पूरा वातावरण श्रद्धा, उल्लास और आत्मीयता से भर उठा।

बुजुर्ग की मांग को तुरंत पूरा करने का दिया निर्देश

भजन खत्म होने के बाद एक अन्य बुजुर्ग डीसी भजन्त्री के पास पहुंचे और इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा… सर… डूरंड कप चल रहा है… मुझे देखना है…। तब भजन्त्री ने तुरंत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वृद्धाश्रम के इच्छुक बुजुर्गों के लिए डूरंड कप फुटबॉल मैच देखने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह सुनते ही बुजुर्ग के चेहरे पर संतोष और खुशी की मुस्कान लौट आई।

अपने साथ मिठाई लेकर पहुंचे थे डीसी

पिछले निरीक्षण के दौरान उपायुक्त भजन्त्री ने सभी बुजुर्गों से उनके शौक और पसंद के बारे में पूछा था। उसी बातचीत को याद रखते हुए इस बार वे अपने साथ मिठाइयां लेकर पहुंचे थे। विशेष रूप से उन माताजी की पसंद का खास ध्यान रखा गया, जिन्होंने पिछली बार मिठाई खाने की इच्छा जताई थी। भजन्त्री एवं प्रोबेशनर आईएएस आस्था शरण ने अपने हाथों से सभी बुजुर्गों को मिठाई खिलाकर उनके साथ आत्मीय पल साझा किए।

बुजुर्गों की हर आवश्यकता को समय पर पूरा करने को कहा

इसके बाद उपायुक्त ने वृद्धाश्रम के दूसरे तल पर जाकर वहां रह रहे बुजुर्गों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। सभी ने वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। अपने निरीक्षण के दौरान जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक बुजुर्ग की नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर चिकित्सकीय परामर्श, पौष्टिक भोजन, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक चीजों की सुविधाएं निरंतर सुनिश्चित की जाएं तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने वृद्धाश्रम परिसर में वर्षा जल के जमाव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल की उपलब्धता को और बेहतर बनाने के लिए परिसर में चापानल स्थापित कराने, परिसर की साफ-सफाई, हरियाली के संरक्षण, बिजली और प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा प्रत्येक बुजुर्ग के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं गरिमामय वातावरण बनाए रखने के भी निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए।



Source link

Previous Post

वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, पुलिस ने क्यों लिया ऐक्शन?, Jharkhand Hindi News

Next Post

पहले धर्म पूछा फिर मार दी गोली; कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए मजदूर के परिवार का दावा, Chhattisgarh Hindi News

admin

admin

Next Post
पहले धर्म पूछा फिर मार दी गोली; कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए मजदूर के परिवार का दावा, Chhattisgarh Hindi News

पहले धर्म पूछा फिर मार दी गोली; कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए मजदूर के परिवार का दावा, Chhattisgarh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त
  • India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट
  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    by admin
    September 19, 2026
    0

    Last Updated:September 19, 2026, 11:00 ISTAichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो...

    Recent News

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    September 19, 2026
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    September 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News