• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, July 31, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आंबेडकर मूर्ति हटाने पर बवाल में बड़ा ऐक्शन, दारोगा, लेखपाल समेत पांच निलंबित, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 31, 2026
in देवरिया
0 0
0
आंबेडकर मूर्ति हटाने पर बवाल में बड़ा ऐक्शन, दारोगा, लेखपाल समेत पांच निलंबित, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी के देवरिया में आंबेडकर मूर्ति रखने और हटाने को लेकर हुए बवाल में प्रशासन ने बड़ा ऐक्शन लिया है। दारोगा और लेखपाल समेत पांच लोगों को निलंबित कर दिया गया है।

यूपी के देवरिया में सरकारी भूमि पर बिना अनुमति डा.आंबेडकर की मूर्ति रखने और हटाने पर हुए बवाल के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने बड़ा ऐक्शन लेते हुए दारोगा, लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही गांव में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। सीओ समेत अन्य अधिकारी गांव में पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। उधर, पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है और दबिश दे रही है।

गौरीबाजार के लबकनी में ग्रामीणों ने मंगलवार की रात गांव के खलिहान में डा. आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी थी। इसकी जानकारी बुधवार को राजस्व टीम को हुई तो मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी प्रशासन को दी। देर शाम पुलिस टीम पहुंची और अवैध रूप से खलिहान की भूमि में स्थापित मूर्ति को हटाने के लिए पूरी कोशिश की गई, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश को देख पुलिसकर्मी बैकफुट पर आ गए। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई।

गुरुवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ एसडीएम व सीओ पहुंचे और जेसीबी लगाकर मूर्ति को सम्मान पूर्वक हटा दिया। इस बीच ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस और राजस्व टीम पर पथराव करने लगे। इसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राजस्वकर्मियों ने भागकर जान बचाई। पथराव के चलते कई कर्मचारी घायल हो गए। भारी फोर्स आने के बाद पुलिस ने भी बल प्रयोग किया और किसी तरह मामला शांत हुआ।

डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंचे थे

मौके पर डीएम मधुसूदन हुल्गी व एसपी अभिजीत आर शंकर भी पहुंचे और पूरे मामले की जांच कराने का आदेश दिया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रथम दृष्टया मामले में दोषी मिलने पर गौरीबाजार थाने में तैनात उप निरीक्षक अरविंद सिंह यादव, बीट पुलिस अफसर रमेश यादव, अभिसूचना इकाई के मुख्य आरक्षी नागेश्वर सिंह, लेखपाल अरविंद कुमार व ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारियों पर कार्रवाई के बाद विभाग में खलबली मची है।

मूर्ति स्थापित करने की महीनों से चल रही थी तैयारी

खलिहान की भूमि में डा.आंबेडकर की मूर्ति लगाने की योजना चंद दिनों में तैयार नहीं हुई। डा.आंबेडकर की परिनिर्वाण दिवस के दिन ही इसका पूरा खाचा खींच दिया गया। एक माह पहले ही छह फीट की मूर्ति भी बनवा ली गई और मंगलवार की रात उसे स्थापित भी कर दिया गया, लेकिन पुलिस व प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। आखिरकार इस चूक का खामियाजा पुलिस प्रशासन को उठाना ही पड़ा।

खलिहान की भूमि पर हर साल मनाया जाता है आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

खलिहान की भूमि में हर वर्ष डा.आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है और बड़े लोग भी उसमें शामिल होते हैं। इस बार मूर्ति स्थापित करने की घोषणा कर दी गई। घोषण करने के बाद मूर्ति बनवाने से लेकर चबूतरा तक बनवाने की योजना बना डाली गई। चंदा एकत्रित हुआ और रातो-रात मूर्ति स्थापित कर दी गई। इसकी भनक पुलिस व प्रशासन को तब लगी, जब बुधवार को किसी ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद से ही पुलिस प्रशासन मूर्ति को हटाने के लिए लोगों से बातचीत करने लगा। लेकिन लोगों के आक्रोश को देख प्रशासन बैकफुट पर आ जाता।

अब दिख रहा पुलिस का भय

बवाल के बाद अब ग्रामीणों में पुलिस का खौफ दिखने लगा है। महिलाएं और पुरुष सभी को पुलिस उठाने लगी हैं। इसके चलते गांव के अधिकांश लोग घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। वहीं पुलिस मौके पर बनाए गए वीडियो के जरिये आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। उसी के आधार पर आरोपियों को पुलिस आरोपी बनाएगी।

बाहरी लोगों के बवाल करने की आशंका

जिस तरह अचानक पुलिस टीम पर हमला हुआ है, उससे यह लग रहा है कि हमला करने वाले पहले से ही इसकी योजना में थे। क्योंकि अचानक पत्थर या ईंट उनके पास नहीं आएंगे। अब पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। इसमें बाहरी लोगों के भी हाथ होने की बात कही जा रही है।



Source link

Previous Post

धार भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नमाज की तैयारी, सर्वे नंबर 596-611 को लेकर ग्रामीणों का विरोध, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

डिंडौरी के समनापुर में लापता ढाई साल की बच्ची का शव 28 घंटे बाद खेत में मिला, पुलिस जांच जारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
डिंडौरी के समनापुर में लापता ढाई साल की बच्ची का शव 28 घंटे बाद खेत में मिला, पुलिस जांच जारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

डिंडौरी के समनापुर में लापता ढाई साल की बच्ची का शव 28 घंटे बाद खेत में मिला, पुलिस जांच जारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • उमरिया के मानपुर में शराब दुकानों पर गांवों तक शराब पहुंचाने और ओवररेटिंग के आरोप, जांच की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • सिंगरौली जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सुरक्षाकर्मी द्वारा मरीज का शुगर टेस्ट करने का वीडियो वायरल, जांच की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • युवती से जंगल में गैंगरेप की कोशिश, प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली; एसआईटी गठित
  • डिंडौरी के समनापुर में लापता ढाई साल की बच्ची का शव 28 घंटे बाद खेत में मिला, पुलिस जांच जारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • आंबेडकर मूर्ति हटाने पर बवाल में बड़ा ऐक्शन, दारोगा, लेखपाल समेत पांच निलंबित, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    उमरिया के मानपुर में शराब दुकानों पर गांवों तक शराब पहुंचाने और ओवररेटिंग के आरोप, जांच की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    उमरिया के मानपुर में शराब दुकानों पर गांवों तक शराब पहुंचाने और ओवररेटिंग के आरोप, जांच की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    July 31, 2026
    0

    31 जुलाई, शुक्रवार, उमरिया: मानपुर की दो शराब दुकानों पर गांवों तक शराब पहुंचाने, ओवररेटिंग और निर्धारित समय के बाद...

    Recent News

    उमरिया के मानपुर में शराब दुकानों पर गांवों तक शराब पहुंचाने और ओवररेटिंग के आरोप, जांच की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    उमरिया के मानपुर में शराब दुकानों पर गांवों तक शराब पहुंचाने और ओवररेटिंग के आरोप, जांच की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    July 31, 2026
    सिंगरौली जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सुरक्षाकर्मी द्वारा मरीज का शुगर टेस्ट करने का वीडियो वायरल, जांच की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सुरक्षाकर्मी द्वारा मरीज का शुगर टेस्ट करने का वीडियो वायरल, जांच की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    July 31, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News