• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 15, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भोपाल की सड़कों पर जमे हजारों किसानों ने थामी शहर की रफ्तार, पहले दौर की वार्ता विफल; अब CM ने उठाया यह कदम, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
July 29, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
भोपाल की सड़कों पर जमे हजारों किसानों ने थामी शहर की रफ्तार, पहले दौर की वार्ता विफल; अब CM ने उठाया यह कदम, Madhya-pradesh Hindi News


किसान आंदोलन को लेकर MP के नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘लोकतंत्र में पदयात्रा करना अपराध नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकार है। सरकार अहंकार से नहीं, संवाद और संवेदनशीलता से चलती है। मध्यप्रदेश कांग्रेस किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी हर जायज मांग का पूरा समर्थन करती है।’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर शत-प्रतिशत मूंग खरीद समेत विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आंदोलनरत किसानों से पहले दौर की वार्ता विफल होने के बाद उनसे बातचीत के लिए बुधवार को चार सदस्यीय समिति की घोषणा की। यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आंदोलनकारी किसानों से संवाद के लिए एक समिति का गठन किया गया है और बातचीत के माध्यम से समाधान खोजने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों का विरोध प्रदर्शन रात भर जारी रहा, जिससे राज्य की राजधानी में व्यस्त नर्मदापुरम राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

आगे उन्होंने कहा, ‘पूरे मध्यप्रदेश में किसानों के लिए किसान कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है। उनसे संवाद करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। कल भी हमने अपने कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना को उनसे बात करने के लिए भेजा गया था। आज कंसाना के अलावा कृष्णा गौड़, विश्वास सारंग और राकेश सिंह सहित अन्य मंत्रियों के अलावा अधिकारी किसानों के साथ बातचीत करेंगे।’

आगे उन्होंने कहा, ‘सरकार हमेशा सकारात्मक सुझावों के साथ किसानों के साथ खड़ी रही है। लेकिन दोनों पक्षों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि इससे आम जनता को परेशानी न हो। इसलिए, हम बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान निकालेंगे।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हमें उम्मीद है कि भारतीय किसान संगठन और अन्य सभी किसान संगठन कोई ना कोई रास्ता निकालेंगे क्योंकि जब सरकार जनता के कल्याण के बारे में बात करती है तो जाहिर है कि इसमें किसानों की भलाई भी शामिल है।’

इससे पहले, मूंग खरीद समेत विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे किसानों से मंगलवार रात सरकार ने पहले दौर की बातचीत की, जो बेनतीजा रही। इस वार्ता के दौरान किसानों को आश्वस्त किया गया कि सरकार उनकी जायज मांगों के प्रति संवेदनशील है और सभी मुद्दों का शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, इसके बावजूद किसान पूरी रात सड़कों पर डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे। किसानों के प्रदर्शन के कारण भोपाल में नर्मदापुरम रोड इलाके पर आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई और आसपास के इलाकों में जाम लग गया। बुधवार को भी किसानों के उसी जगह पर जमे होने के कारण पुलिस ने परेशानी से बचने के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने का सुझाव दिया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री आवास घेरने की घोषणा के साथ मंगलवार रात आगे बढ़ रहे हजारों किसानों को नर्मदापुरम रोड स्थित वीर सावरकर सेतु के पहले रोक लिया गया था। ऐसे में किसानों का भारी जमावड़ा होने की वजह से प्रशासन ने आसपास के इलाकों में मौजूद स्कूलों में बुधवार सुबह छुट्टी की घोषणा कर दी।

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। किसानों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में अवरोधक लगाए गए हैं तथा इसके अलावा अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

उधर किसानों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए कृषि मंत्री कंसाना ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन का लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में कहा किसानों को बेहतर मूल्य मिले और किसान भविष्य में भी दलहन उत्पादन के प्रति इच्छुक रहे इसे सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का अधिकाधिक लाभ उन्हें दिया जाना आवश्यक है, जो केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत्त लक्ष्य सीमा से संभव नहीं हो सकेगा।

वहीं इस किसान आंदोलन को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि नर्मदापुरम से प्रारंभ हुई ‘किसान क्रांति पैदल यात्रा’ का भोपाल पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश का किसान भाजपा सरकार की नीतियों से गहरे आक्रोश में है। उन्होंने किसानों की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि सरकार उनकी बात सुनने के बजाय मौन धारण किए बैठी है।

पटवारी ने कहा, ‘किसान मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी, खाद की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों के हितों की रक्षा तथा केंद्र सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। ये कोई राजनीतिक मांगें नहीं, बल्कि किसानों के जीवन और आजीविका से जुड़े बुनियादी प्रश्न हैं।’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों के दौरान किसानों से अनेक वादे किए थे, लेकिन आज वही किसान अपनी मांगों के लिए आंदोलन करने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी किसानों के इस लोकतांत्रिक संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ी है। यदि सरकार ने किसानों की मांगों की अनदेखी की और दमन का रास्ता अपनाया तो यह जनाक्रोश पूरे प्रदेश में और व्यापक होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।’

उधर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस आंदोलन को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘प्रदेशभर से भोपाल पहुंचे हजारों किसान भाई शांतिपूर्वक अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अहंकार में डूबी सरकार सुनने को तैयार नहीं है।’ उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री जी, कमेटी बनाकर समय टालने से समाधान नहीं होगा। किसानों की मांगों पर तत्काल निर्णय लिया जाए।’

सिंघार ने किसान की मांगों का जिक्र करते हुए लिखा, ‘प्रदेश में मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी की गारंटी मिले। खाद वितरण की बदहाल व्यवस्था में तुरंत सुधार हो। किसानों से जुड़े सभी लंबित मुद्दों का ठोस समाधान किया जाए।’ आगे उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र में पदयात्रा करना अपराध नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकार है। सरकार अहंकार से नहीं, संवाद और संवेदनशीलता से चलती है। मध्यप्रदेश कांग्रेस किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी हर जायज मांग का पूरा समर्थन करती है।’



Source link

Previous Post

डिंडौरी में खुश्बू साहू आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पति, सास और ससुर गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

एमपी में किसानों का CM हाउस कूच; पुलिस से झड़प, मुख्यमंत्री ने बनाई कमेटी, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
एमपी में किसानों का CM हाउस कूच; पुलिस से झड़प, मुख्यमंत्री ने बनाई कमेटी, Madhya-pradesh Hindi News

एमपी में किसानों का CM हाउस कूच; पुलिस से झड़प, मुख्यमंत्री ने बनाई कमेटी, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • शाजापुर के गुलाना में किसानों की रैली, सोयाबीन फसल सर्वे और कृषि यंत्रों से GST हटाने की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • उज्जैन के रामघाट पर जलेंगे 25 लाख दीप, बड़े दीपोत्सव की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मुरैना के पोरसा में बारिश से गली बनी नदी, जलभराव से परेशान लोगों ने मांगी नाव, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मुरैना के धुधूस गांव में पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, घायल राजेंद्र की मौत, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • शाजापुर के रोजवास टोल पर ट्रकों की खतरनाक रेस, दो बाइक आईं चपेट में, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    शाजापुर के गुलाना में किसानों की रैली, सोयाबीन फसल सर्वे और कृषि यंत्रों से GST हटाने की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    शाजापुर के गुलाना में किसानों की रैली, सोयाबीन फसल सर्वे और कृषि यंत्रों से GST हटाने की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    September 15, 2026
    0

    15 सितंबर, मंगलवार: शाजापुर के गुलाना में भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। किसानों...

    Recent News

    शाजापुर के गुलाना में किसानों की रैली, सोयाबीन फसल सर्वे और कृषि यंत्रों से GST हटाने की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    शाजापुर के गुलाना में किसानों की रैली, सोयाबीन फसल सर्वे और कृषि यंत्रों से GST हटाने की मांग, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 15, 2026
    उज्जैन के रामघाट पर जलेंगे 25 लाख दीप, बड़े दीपोत्सव की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    उज्जैन के रामघाट पर जलेंगे 25 लाख दीप, बड़े दीपोत्सव की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 15, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News