• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 14, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भोपाल में शुरू हुआ चौथा रेलवे स्टेशन, CM यादव ने हरी झंडी दिखा ट्रेन को किया रवाना, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
July 29, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
भोपाल में शुरू हुआ चौथा रेलवे स्टेशन, CM यादव ने हरी झंडी दिखा ट्रेन को किया रवाना, Madhya-pradesh Hindi News


रेलवे ने बताया कि नए स्टेशन पर रुकने वाली दोनों ट्रेनों के लिए 26 सितंबर तक के रिजर्वेशन भोपाल और निशातपुरा, दोनों स्टेशनों पर होंगे। लेकिन 26 सितंबर के बाद की यात्रा के लिए रिजर्वेशन केवल नए स्टेशन से ही मिलेगा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल के नव विकसित निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इस स्टेशन की शुरुआत की। यह भोपाल शहर का चौथा रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन पर फिलहाल दो ट्रेनों मालवा एक्सप्रेस (अंबेडकर नगर-वैष्णो देवी कटरा) और सोमनाथ एक्सप्रेस (जबलपुर-वेरावल) को स्टॉपेज दिया गया है। जिससे कि भोपाल की 3 लाख की आबादी को फायदा होने का अनुमान है। रेलवे का कहना है कि 26 सितंबर तक दोनों ट्रेनें भोपाल और निशातपुरा दोनों स्टेशनों पर रुकेंगी। लेकिन इसके बाद इन ट्रेंनों का स्टॉपेज सिर्फ निशातपुरा पर ही रहेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दोनों ट्रेनों के ठहराव को क्षेत्र के यात्रियों के लिए नई सौगात बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम यादव ने कहा कि भारतीय रेलवे का नेटवर्क इतना व्यापक है कि कई देशों की कुल आबादी के बराबर लोग प्रतिदिन इसकी ट्रेनों में यात्रा करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल को निशातपुरा के रूप में चौथा रेलवे स्टेशन मिला है और यह दर्शाता है कि पिछले 12 वर्षों में रेलवे का ‘न भूतो न भविष्यति’ विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और निशातपुरा स्टेशन शुरू होने के बाद नई दिल्ली से उज्जैन और इंदौर की ओर जाने वाली ट्रेनों को ट्रैक तथा इंजन बदलने की आवश्यकता नहीं होगी।

यादव ने कहा, ‘निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को नई सुविधा मिली है। निशातपुरा में रुकने वाली ट्रेनें शिव और शक्ति की प्रतीक हैं।’ उन्होंने कहा कि अब नई दिल्ली से उज्जैन और इंदौर आने-जाने वाले यात्रियों का काफी समय बचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए भारतीय रेलवे की ओर से लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, क्योंकि इस आयोजन में अनुमानित 40 करोड़ श्रद्धालुओं के मध्यप्रदेश आने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए नए रेलवे स्टेशन यात्रियों की भीड़ का दबाव कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’ उन्होंने कहा कि ‘निशातपुरा क्षेत्र में 14 करोड़ रुपए की लागत से विकसित यह स्टेशन नागरिकों के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा। यहां कई नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब नई दिल्ली से उज्जैन और इंदौर आने-जाने में समय की बचत होगी और यात्रियों को भोपाल मुख्य स्टेशन जाए बिना सीधे ट्रेन मिल सकेगी।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में अब रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, भोपाल मुख्य रेलवे स्टेशन, संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन और निशातपुरा रेलवे स्टेशन सहित कुल चार प्रमुख स्टेशन हो गए हैं। उधर रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि, 26 सितंबर तक की यात्रा के लिए रिजर्वेशन में भोपाल और निशातपुरा, दोनों स्टेशनों का विकल्प रहेगा। वहीं 26 सितंबर के बाद की यात्रा के लिए रिजर्वेशन केवल निशातपुरा स्टेशन से किया जाएगा।

इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘आज भोपाल के विकसित निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव प्रारम्भ हुआ है। इस अवसर पर पहली ट्रेन मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश की राजधानी भोपाल को एक और रेलवे स्टेशन की सौगात मिली है। जिसमें भोपाल जंक्शन, संत हिरदाराम नगर और रानी कमलापति के साथ निशातपुरा भी शामिल हो गया है।’

आगे उन्होंने कहा, ’14 करोड़ रुपए की लागत से विकसित इस स्टेशन की सौगात से नई दिल्ली से उज्जैन-इंदौर की रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यात्रियों की सुविधाओं के साथ व्यापार, उद्योग और आवागमन को भी बड़ा लाभ मिलेगा। प्रदेश में रेलवे अधोसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। भोपाल के पास ट्रेन के आधुनिक कोच तैयार किए जाएंगे। देश के साथ ही मध्यप्रदेश भी बदल रहा है।’

उधर प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने इस मौके पर कहा कि निशातपुरा स्टेशन शुरू होने से उत्तर भोपाल के करोंद, निशात्पुरा, छोला, भानपुर, अयोध्या बायपास और द्वारका नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी, साथ ही मुख्य रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा।



Source link

Previous Post

MP में 8 IAS अधिकारियों का तबादला, मिशा सिंह और अदिति गर्ग की जिम्मेदारियां तीन दिन में ही बदलीं, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

‘मेरे लिए ये गर्व की बात है’, इंटरनेशनल मंच पर गूंजेगा रेखा का नाम, ‘उमराव जान’ को मिलेगा बड़ा सम्मान

admin

admin

Next Post
‘मेरे लिए ये गर्व की बात है’, इंटरनेशनल मंच पर गूंजेगा रेखा का नाम, ‘उमराव जान’ को मिलेगा बड़ा सम्मान

'मेरे लिए ये गर्व की बात है', इंटरनेशनल मंच पर गूंजेगा रेखा का नाम, 'उमराव जान' को मिलेगा बड़ा सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंगरौली में ट्रेलर का टायर फटने से चालक की मौत, दो घायल; CCTV में कैद हुआ हादसा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल।
  • पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।
  • उमरिया में एंबुलेंस नहीं मिलने पर पिकअप से अस्पताल पहुंची प्रसूता, गेट पर भी नहीं मिला कर्मचारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • गुप्त केबिन में छिपाकर ले जा रहे थे 220 किलो गांजा, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सिंगरौली में ट्रेलर का टायर फटने से चालक की मौत, दो घायल; CCTV में कैद हुआ हादसा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली में ट्रेलर का टायर फटने से चालक की मौत, दो घायल; CCTV में कैद हुआ हादसा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    September 14, 2026
    0

    14 अगस्त, सोमवार, सिंगरौली: बरगवां थाना क्षेत्र के बाड़ी झरिया में कोयले से लदे ट्रेलर का पंचर टायर खोलते समय...

    Recent News

    सिंगरौली में ट्रेलर का टायर फटने से चालक की मौत, दो घायल; CCTV में कैद हुआ हादसा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली में ट्रेलर का टायर फटने से चालक की मौत, दो घायल; CCTV में कैद हुआ हादसा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 14, 2026

    मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल।

    September 14, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News