• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

AC कोच में यात्री ने जलाई दीपक-अगरबत्ती, चलती ट्रेन में करने लगा पूजा- VIDEO वायरल, Jharkhand Hindi News

admin by admin
July 28, 2026
in झारखंड
0 0
0
AC कोच में यात्री ने जलाई दीपक-अगरबत्ती, चलती ट्रेन में करने लगा पूजा- VIDEO वायरल, Jharkhand Hindi News


चलती ट्रेन के एसी कोच में एक यात्री द्वारा दीपक और अगरबत्ती जलाकर पूजा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे गंभीर सुरक्षा जोखिम बताया।

चलती ट्रेन में सुहागरात मनाने के लिए डेकोरेशन की वीडियो तो आपने देखी ही होगी। इससे पहले आई हवन-पूजा की वीडियो भी। इसी तरह की एक और वीडियो सामने आई है। इसमें एक शख्स एसी कोच में दीपक-अगरबत्ती जलाकर पूजा करता दिखाई देता है। वीडियो बना रहा शख्स ऐसा करने पर ऐतराज भी करता है, लेकिन उसके कान पर जूं तक रेंगती नहीं दिखाई देती है।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। घटना पर रेलवे ने भी संज्ञान लिया है और मामले की जांच के लिए ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख और पीएनआर जैसी जानकारी मांगी है।

चलती ट्रेन के एसी कोच में जलाया दिया-अगरबत्ती

वायरल वीडियो में एक यात्री एसी कोच की ऊपरी बर्थ पर बैठकर पूजा करता नजर आ रहा है। इस दौरान उसने तेल का दीपक और अगरबत्ती जला रखी है। कुछ ही देर में कोच के अंदर धुआं फैलने लगता है। तभी एक अन्य यात्री उसे रोकते हुए बताता है कि चलती ट्रेन के बंद एसी डिब्बे में इस तरह खुली आग जलाना बेहद खतरनाक हो सकता है।

वीडियो बनाने वाले ने पूजा पर जताई थी आपत्ती

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर झारखंड रेल यूजर्स नाम के अकाउंट से साझा किया गया। पोस्ट में कहा गया कि अगरबत्ती का धुआं ट्रेन के फायर अलार्म को सक्रिय कर सकता है। वहीं, चलती ट्रेन में खुली आग जलाने से आग लगने का गंभीर खतरा भी पैदा हो सकता है।

जानिए आखिर क्यों था ये खतरनाक

रेलवे से जुड़े जानकारों के मुताबिक, एसी कोच में धुआं पहचानने वाले ऑटोमैटिक स्मोक डिटेक्टर लगे होते हैं। अगर ज्यादा धुआं फैलता है तो फायर अलार्म सक्रिय हो सकता है और ट्रेन की आपातकालीन ब्रेकिंग सिस्टम भी प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा एसी कोच में इस्तेमाल होने वाले गद्दे, पर्दे और सीटों का कुछ हिस्सा ज्वलनशील सामग्री का बना होता है, जिससे छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

रेलवे ने मांगी जानकारी, कहा दर्ज कराएं शिकायत

मामले पर रेलवे सेवा ने प्रतिक्रिया देते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले से ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख और पीएनआर नंबर मांगा है, ताकि मामले की जांच की जा सके। रेलवे ने यह भी कहा कि यात्री ऐसी घटनाओं की शिकायत सीधे रेल मदद पोर्टल के जरिए भी दर्ज करा सकते हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर दिए रिएक्शन

इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने कहा कि धार्मिक आस्था अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए जिससे दूसरे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़े। कुछ यूजर्स ने ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई और जुर्माना लगाने की मांग भी की।

हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो किस ट्रेन का है और घटना कब की है। रेलवे ने कहा है कि आवश्यक जानकारी मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Previous Post

दुकानदारों को बड़ी राहत! नहीं टूटेगी धनबाद की जनता मार्केट, लीज पर दी जाएंगी दुकानें, Jharkhand Hindi News

Next Post

गर्लफ्रेंड पर था बेवफाई का शक, पार्क में कर दी हत्या; छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, Chhattisgarh Hindi News

admin

admin

Next Post
गर्लफ्रेंड पर था बेवफाई का शक, पार्क में कर दी हत्या; छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, Chhattisgarh Hindi News

गर्लफ्रेंड पर था बेवफाई का शक, पार्क में कर दी हत्या; छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, Chhattisgarh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News
  • 1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News
  • दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन; क्या टाइमिंग, कहां-कहां स्टॉपेज?, Ncr Hindi News
  • MP पहुंचते ही माफी क्यों मांगने लगे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके? जानिए पूरा मामला, Madhya-pradesh Hindi News
  • ग्वालियर में बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, कार हटाने पर भड़के युवक; ड्राइवर घायल, Gwalior Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 12, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    September 12, 2026
    1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News

    1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News

    September 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News