• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बंदूक के बल पर नाबालिग को दो बार किया अगवा, खून निकलवाकर बेचा और फिर…, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 27, 2026
in देवरिया
0 0
0
बंदूक के बल पर नाबालिग को दो बार किया अगवा, खून निकलवाकर बेचा और फिर…, Uttar-pradesh Hindi News


आरोपी दो बार नाबालिग लड़के का अपहरण कर चुके हैं और उसका खून निकाल कर बेच देते हैं। शुक्रवार को दोनों के किशोरों के परिजनों ने एसपी संजीव सुमन से मिल कर घटना की जानकारी दी।

देवरिया में नशेड़ियों ने रुपये के लिए एक किशोर को पिस्टल के बल पर दो बार अगवा कर दो यूनिट खून निकलवाकर बेच दिया, जबकि एक अन्य किशोर उनके चंगुल से भाग निकला। इस खबर से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी दो बार नाबालिग लड़के का अपहरण कर चुके हैं और उसका खून निकाल कर बेच देते हैं। शुक्रवार को दोनों के किशोरों के परिजनों ने एसपी संजीव सुमन से मिल कर घटना की जानकारी दी। एसपी ने घटना का जल्द पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत कई टीमें लगाई गई हैं।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार शहर के सिविल लाइंस रोड की रहने वाली एक महिला ने एसपी संजीव सुमन को शिकायत देते हुए बताया कि उनका बेटा कक्षा सात का छात्र है। गुरुवार को बेटे ने बताया कि राजेंद्र चौक के रहने वाले कुछ युवक नशेड़ी हैं। उन्होंने असलहे के बल पर दो बार उसके बेटे का अपहरण कर एक ब्लड बैंक पर ले गए। वहां उसका दो यूनिट खून निकलवाकर बेच दिया। साथ ही किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी। महिला के अनुसार बेटे के साथ पहली बार 21 फरवरी को और दूसरी बार करीब एक सप्ताह पूर्व यह घटना हुई।

वहीं उमानगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने भी एसपी से मिलकर आरोप लगाया कि 10 मार्च को महिला डिग्री कालेज के पास उसके 15 वर्षीय बेटे से कुछ नशेड़ी युवक दो हजार रुपए की मांग करने लगे। जब उसने इन्कार किया तो युवकों ने उसे पकड़ लिया और बोले कि रुपये नहीं दोगे तो खून दो। वे उसकी बांह पकड़ कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने लगे। विरोध करने पर पिटाई की और पेट में पिस्टल सटा दी। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भागा और घर आकर जानकारी दी। एसपी ने दोनों पीड़ितों को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

देवरिया के एसपी, संजीव सुमन ने इस बारे में जानकारी देते हुअ कहा कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है। साथ ही पीड़ित लड़कों द्वारा बताए इलाकों में टीमें लगाई गई हैं जो इस तरह की संदिग्ध घटना करने वालों पर नजर रखकर गिरफ्तारी की कोशिश करेगी।



Source link

Previous Post

गुरु पूर्णिमा पर दक्षिण काली मंदिर में रचेगा इतिहास।

Next Post

MP में तेज बारिश के बाद बिजली गिरने से 11 साल के मासूम समेत 3 की मौत; कई जख्मी, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
MP में तेज बारिश के बाद बिजली गिरने से 11 साल के मासूम समेत 3 की मौत; कई जख्मी, Madhya-pradesh Hindi News

MP में तेज बारिश के बाद बिजली गिरने से 11 साल के मासूम समेत 3 की मौत; कई जख्मी, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News
  • बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News
  • 1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News
  • दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन; क्या टाइमिंग, कहां-कहां स्टॉपेज?, Ncr Hindi News
  • MP पहुंचते ही माफी क्यों मांगने लगे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके? जानिए पूरा मामला, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    बालाघाट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स अभिजीत दीपके को घेरकर सवाल पूछे थे। इसके बाद दीपके ने तंज कसते हुए कहा,...

    Recent News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    September 13, 2026
    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    September 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News